छत्तीसगढ़
पत्नी की सड़क पर पिटाई कर रहा था पति.. पड़ोसी कांस्टेबल बचाने पहुंचा, तो फोड़ दिया उसका सिर…
बिलासपुर– पत्नी को पीट रहे पति को छुड़ाना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। आरोपी ने पुलिसकर्मी को पत्थर से मारकर सिर फोड़ दिया, इतना ही नहीं अपने ससुर के साथ पुलिसकर्मी के घर पहुंच गया, और उसकी मां से भी गाली गलौज की। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पुलिसकर्मी ने पड़ोसियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, आमागोहन आवास पारा निवासी विवेक दास बेलगहना चौकी में सिपाही है। वह कुछ सामान लेकर दुकान से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला बृजलाल पनिका अपनी पत्नी से मारपीट करता दिखा। इस पर विवेक ने बृजलाल को मना किया और महिला को छुड़ाया।आरोप है कि बीच-बचाव के बाद बृजलाल भड़क गया और पुलिसकर्मी से कहा कि तू कौन होता है हमारे बीच में आने वाला। गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां पड़े ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद बृजलाल और उसका ससुर बंशीलाल फिर सिपाही के घर के पहुंचे और उसकी मां से भी गाली-गलौच की।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना चलाई जा रही,महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है आसानी से इलाज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना का लाभ प्रदेश की गरीब महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है. अब तक प्रदेश में इस योजना का लाभ 1 लाख 9 हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उठाया है.छत्तीसगढ़ में गरीब महिलाओं और बच्चियों के इलाज के लिए ”मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक” योजना चलाई जा रही है. अब तक इस योजना का लाभ कई महिलाएं और बच्चियां उठा चुकी है, जबकि इस योजना के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों को आसानी से इलाज भी मिल रहा है.मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना के माध्यम से अब तक राज्य में करीब एक हजार 475 कैम्प लगाएं जा चुके हैं और इनसे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली एक लाख नौ हजार 505 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही इलाज किया गया है. सीएम भूपेश बघेल खुद इस योजना को लेकर मॉनिटिरिंग करते हैं.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है. योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराती है. इन मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 19 हजार 432 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा एक लाख तीन हजार 864 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई.इस योजना के जरिए गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो कई कारणों से अपना इलाज नहीं पा रही थी. उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टॉफ के माध्यम से मिल पा रही है. ऐसे में यह योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं और बच्चियों के लिए फायदेमंद साबित हुई है. क्योंकि उन्हें इस योजना के जरिए आसानी से इलाज मिल रहा है।
इसे भी पढ़िये :-
किसानों के लिए खुशखबरी वाली योजना,फसल बर्बाद हो जानें पर यहाँ की सरकार देगी मुआवजा,पढ़िये पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़
District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली चली गई. समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण एक नवजात बच्चे की जान चली गई. वहीं दो बच्चों को रिफर करना पड़ा. परिजनों का आरोप है कि, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना सामने आई है।
हालांकि मेडिकल काॅलेज के डीन ने लापरवाही की बात से साफ इंकार कर दिया है. बता दें कि, कोरबा के जिला अस्पताल में बीमार नवजात बच्चों को रखने के लिए बनाए गए एसएनसीयू वार्ड की बिजली बीती रात चली गई. ऑक्सीजन का प्रवाह रुकने के कारण जहां एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दो बच्चों की हालत बिगड़ने पर रात में ही उन्हें रिफर करना पड़ा।
बताया जा रहा है, कि विशेष वार्ड में शाॅर्ट सर्किट के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है, जिसके कारण घंटो तक वार्ड में बिजली की सप्लाई रुकी रही. यही वजह है कि, बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें देर रात ही रिफर करने की सलाह दी गई. इस आपाधापी में दीपका निवासी अमित कुमार नामक व्यक्ति के बच्चे की जान चली गई जबकि दो अन्य बच्चों को बिलासपुर और कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
इसे भी पढ़िये :-
जम्मू श्रीनगर में भारी बारिश से भूस्खलन,यातायात बंद,हालात बेहद खराब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
छत्तीसगढ़
यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR ने एक बार फिर यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। SECR ने 20 ट्रेनों को रद्द किया है और 4 अन्य ट्रेने अपने गंतव्य से पहले भी ये सभी ट्रेने 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेंगी। बता दें कि, SECR ने राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच नॉन इंटरलोकिंग वर्क होने के कारण सभी ट्रेनों को रद्द किया है। नॉन इंटरलोकिंग के दौरान खात रेलवे स्टेशन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 25 से 28 जुलाई तक 20 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 4 अन्य ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा।
जराइसे भी पढ़िये :-
सरकार इन महिलाओ को मुफ्त में दे रही सिलाई मशीन, जल्द करे आवेदन ये रहा पूरा प्रोसेस..
-
जॉब7 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
6 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
7 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
जॉब5 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर5 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
ज्योतिष5 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति

































You must be logged in to post a comment Login