खेल
T20 वर्ल्ड कप के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं विलियमसन, कीवी टीम को झटका!

टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं. कीवी टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया है कि कोहनी की चोट के कारण कप्तान केन विलियमसन
टी20 विश्व कप के अपने से पहले अपनी फिटनेस से जुड़ी चिंताओं को खास तवज्जो न देते हुए विलियमसन ने कहा कि उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग की चोट) मामूली है लेकिन कोहनी की हल्की चोट से उन्हें ग्रिप बनाने में परेशानी हो रही है.
विलियमसन के कुछ मैचों में बाहर रहने की संभावना के बारे में पूछने पर स्टीड ने ‘स्टफ डॉट को डॉट एनजेड’ से कहा, ‘इसकी संभा
कम है.
स्टीड ने कहा, ‘केन गेंद को पीटने वाले बल्लेबाजों में से हैं और वह तैयारी भी ऐसे ही करते हैं, लेकिन कई बार इससे नुकसान हो जाता है. हम सही संतुलकायम करने की कोशिश में हैं और परेशानी को बढ़ाना नहीं चाहते


खेल
सिंह धोनी, रवींमहेंद्रद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी या ड्वेन ब्रावो में से एक को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके की तरफ से रिटेन किया जा सकता है.

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर सहमति बन चुकी है. पूरी संभावना है कि मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी. महेंद्र सिंह धोनी , रवींद्र जडेजा , ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी या ड्वेन ब्रावो में से एक को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके की तरफ से रिटेन किया जा सकता है.
इसके साथ ही दो नई आईपीएल टीमों को नीलामी के बाहर 2 या 3 खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जा सकती है. (इसमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, यदि कोई बड़ा भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध नहीं है). मेगा नीलामी के लिए आईपीएल टीमों को आरटीएम कार्ड मिलने की संभावना नहीं है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के कुछ अंतिम दिनों के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम के प्रतिनिधियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई. माना जाता है कि सभी दलों ने इस पर सहमति व्यक्त की है.
जैसा कि पहले क्रिकबज द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि एक टीम को अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को रखने की अनुमति दी जाएगी, जिनकी कुल संख्या चार से अधिक नहीं होगी. अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की भी सीमा हो सकती है – एक टीम को दो से अधिक अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं होगी
दो नई टीमों की बिक्री के तुरंत बाद रिटेंशन पॉलिसी पर एक औपचारिक घोषणा की जाएगी, जो शुक्रवार (22 अक्टूबर) तक दुबई में 25 अक्टूबर को होने की उम्मीद है. कुछ बोली लगाने वाली पार्टियां वास्तव में दुबई पहुंच चुकी हैं. बता दें कि अभी आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 90 करोड़ रुपए का पर्स होता है. यानी कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम बनाने के लिए अधिकतम 90 करोड़ रुपए खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती है.
आईपीएल 2022 में यह रकम 90 करोड़ से बढ़कर 95 करोड़ या 100 करोड़ रुपए की जा सकती है. यदि कोई फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुनती है, तो उसे अपने पर्स का लगभग 40-45 प्रतिशत खर्च करना होगा, जो कि किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प नहीं चुनने वाली फ्रेंचाइजी से 36-40 करोड़ रुपये कम है

खेल
2022 में आठ नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल आईपीएल से जुड़ेंगीं
क्या नई IPL टीम खरीदेंगे दीपिका-रणवीर? ने जर्सी को लेकर किया Troll
दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल आईपीएल से जुड़ेंगीं और अगले साल मैदान पर उतरेंगी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आठ नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था, जिसमें दो नई फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए इच्छुक पार्टियों से बोलियां मांगी गई हैं क्योंकि यह अगले साल की खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन से पहले इस बारे में जानकारी लेना जरूरी है। ऐसी खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी नई आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है। इस पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान रह चुके दिनेश कार्तिक ने जर्सी को लेकर इन दोनों को ट्रोल किया है।
आउटलुक मीडिया की खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर भी नई टीम दो टीमों के लिए बोली लगाने के लिए तैयार हैं। इस पर रिऐक्ट करते हुए दिनेश कार्तिक ने लिखा उस टीम की जर्सी मजेदार होगी।’ दरअसल रणवीर अपने अटपटे ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं और इसको लेकर काफी चर्चा में भी रहते हैं। इसी को लेकर दिनेश कार्तिक ने इन दोनों को ट्रोल किया है।
आईपीएल 2022 से पहले खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन भी होना है, इस मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन करने के क्या नियम होंगे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएगी? इसको लेकर अभी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि एक फ्रेंचाइजी टीम तीन भारतीय और एक विदेशी क्रिकेटर को रिटेन कर पाएगी।

खेल
CSK vs KKR Final, Dream 11 Team, इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2021 का फाइनल मैच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. चेन्नई की टीम पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं कोलकाता की टीम ने एलिमिनेटर ने आरसीबी और दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली को शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया. इस सीजन में चेन्नई का पलड़ा कोलकाता पर भारी रहा. भारत में हुए पहले चरण में चेन्नई ने केकेआर को 18 रन से हराया था जबकि यूएई लेग में दो विकेट से शिकस्त दी थी.
रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई ने 3 बार इस आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है. दूसरी ओर केकेआर की टीम सात साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची है. इससे पहले गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है. केकेआर ने अपना पहला खिताब साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को ही हराकर जीता था. इसके बाद साल 2014 में केकेआर ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर दूसरी बार चैंपियन बनने का कारनामा किया था.
CSK vs KKR Dream 11
कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
उपकप्तान: वेंकटेश अय्यर
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसी, शुभमन गिल,
ऑलराउंडर्स: सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर
गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, वरुण चक्रवर्ती
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडु, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ , शार्दुल ठाकुर, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत.
कोलकाता नाइट राइडर्स: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, शिवम मावी, टिम साउदी, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव.

-
जॉब6 days agoइंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
देश - दुनिया3 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
छत्तीसगढ़5 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया3 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
देश - दुनिया3 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया3 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया3 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
जॉब5 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया2 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया3 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
















You must be logged in to post a comment Login