छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से महिला की मौत

ब्लैक फंगस से एक और मौत हो गई है। भिलाई के नेहरू नगर निवासी 55 वर्षीय महिला की ब्लैक फंगस से मौत हो गई है। ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था ।
इससे पहले दुर्ग में ब्लैक फंगस से एक युवक की मौत हुई थी। ब्लैक फंगस का मामला सामने आने के बाद 13 मई को छत्तीसगढ़ में पहली मौत हुई थी।। भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था ।


छत्तीसगढ़
हड़ताल में रहेंगे रेजिडेंट डॉक्टर, ओपीडी बंद रहने से मरीज परेशान

रायपुर। मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश के लिये होने वाली नीट परीक्षाओं व काउंसलिंग तथा कोर्ट के स्टे के कारण लगातार सत्र शुरू होने में देर के चलते देश समेत प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर्स शनिवार को ओपीडी सेवाओ को बंद कर हड़ताल करेंगे। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हडताल में प्रदेश के लगभग 400 डॉक्टरों समेत देश भर के 10,000 हजार डॉक्टर शामिल हो रहे हैं।
इस दौरान ओपीडी सेवाओ को पूरी तरह बन्द रखा गया है। ओपीडी बन्द होने से प्रदेश के रायपुर,बिलासपुर व जगदलपुर के मेडिकल कालेजों में ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी। देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप कल शुक्रवार की रात केंडल मार्च भी निकाला था।मेडिकल में एमबीबीएस करने के बाद छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिये उस विषय मे पीजी करनी पड़ती है। पीजी के लिए नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा क्वालिफाई करनी होती है।
परीक्षा तिथि पहले 5 जनवरी तय की गई थी,जिसे आगे बढ़ा कर 18 अप्रैल कर दी गयी पर कोरोना के चलते तब भी कोरोना के चलते परीक्षा नही आयोजित की गई और 11 सितम्बर की तिथि तय की गई। 11 सितम्बर को परीक्षा संपन्न हुई तथा अक्टूबर माह में रिजल्ट घोषित किये गए। रिजल्ट घोषित होने के बाद नवम्बर माह से काउंसलिंग आयोजित की गई थी। काउंसलिंग के शुरुवात के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग में स्टे दे दिया।
सुप्रीम कोर्ट में दीपावली के बाद सुनवाई की जानी थी पर अब शीतकालीन सत्र के बाद 5 जनवरी को सुनवाई होगी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचने के कारण 5 जनवरी 2022 को मामले की सुनवाई होनी है जिसके कारण सत्र पूरे एक साल पिछड़ गया है।सत्र पिछड़ने से नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है, जिसके पहले चरण में आज ओपीड़ी सेवाओ को बंद किया गया है। उसके बाद ऑपरेशन थियेटरों का रेजिडेंट डॉक्टर बहिष्कार करेंगे। माँगे नही माँगे जाने पर फिर इमरजेंसी सेवाओ का भी बहिष्कार रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अब पूरी क्षमता के साथ नियमित खुलेंगे स्कूल: शिक्षा विभाग से आदेश जारी

राज्य सरकार ने स्कूलों को नियमित रुप से पूरी उपस्थिति के साथ खोले जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों कैबिनेट ने इसे लेकर मंज़ूरी दी थी। कैबिनेट के फ़ैसले के अनुरुप राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा सभी स्कुल नियमित रुप से खोले जाएँ। आदेश पत्र में क्या लिखा है- राज्य के शासकीय/निजी विद्यालयों की कक्षाएँ संपूर्ण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्ण उपस्थिति के साथ नियमित रूप से संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाती है। इस फैसले के बाद अब सम्पूर्ण प्रदेश में सभी स्कूल पूर्ण क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़
नक्सलियों का तांडव, सरपंच की हत्या की, JCB मशीन को लगा दी आग

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सड़क निर्माण के विरोध में खूनी वारदात को अंजाम देते हुए सरपंच की हत्या कर दी है। वहीं निर्माण में लगी 1 जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया।
घटना कुकराझोर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों ने ग्राम पंचायत करमरी के सरपंच बिजु सलाम की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद PMGY के तहत चल रहे सड़क निर्माण को प्रभावित करने 1 जेसीबी मशीन को जला दिया।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण काम को बंद करने की सख्त चेतावनी भी दी।है वही इस पूरी घटना के बाद पूरे गांव में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरपंच का शव बरामद कर लिया है।

-
देश - दुनिया7 days agoसर्दियों में सोने से पहले अंजीर और दूध का करें सेवन, होंगे गजब के फायदे
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
देश - दुनिया3 days agoयूरोप में फिर कोरोना से कोहराम, WHO ने चेताया-कुछ महीनों में हो सकती हैं 7 लाख मौतें
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
-
छत्तीसगढ़6 days agoसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 29 नवंबर से,अन्नदाता कम कीमत पर धान बेचने विवश


















You must be logged in to post a comment Login