यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए MP Vyapam ग्रुप 3 के तहत सब इंजीनियर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (MPPEB Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 09 अप्रैल से आवेदन शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.peb.mp.gov.in/e_default.html के जरिए भी इन पदों (MPPEB Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन (MPPEB Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (MPPEB Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 3435 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 09 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 23 अप्रैल 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3435
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
सामान्य/अन्य राज्य – 560/-
एससी / एसटी / ओबीसी – 310 / –

छत्तीसगढ़
CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक से हाथी आ गया। हाथी को देख दोनों वहां से भागने लगे। इसी दौरान सिमरन को ठोकर लगी और वह गिर गई। तभी हाथियों ने हमला कर दिया। इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन 5वीं कक्षा में पढ़ती थी।
वहीं दूसरी घटना नगरी वनपरिक्षेत्र के ही चारगांव के जंगल में हुई। यहां संबलपुर निवासी एक महिला लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। महिला जान बचाकर भागी, लेकिन तब तक हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया। अभी तक महिला का नाम नहीं पता चल सका है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।
24 घंटे में 3 लोगों की गई जान
हाथियों ने एक दिन पहले ही तीन लोगों की जान ली थी। इसमें 22 साल की युवती, महिला और पुरूष शामिल हैं। हाथी ने महिला को सूंड़ से उठाकर पटक दिया था। वह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। वहीं युवती का शव उसकी झोपड़ी के बाहर मिला था। जांच के दौरान वनकर्मियों को घटना स्थन से करीब 200 मीटर दूर पांवद्वार डैम के पास एक और ग्रामीण का भी शव मिला था।
चार दिन से डेरा जमाए हैं हाथी
ओडिशा के सिकाशेर से आया 30 हाथियों का दल करीब 5 महीने से विचरण कर रहा है। 2 दिन पहले इस दल से 2 सदस्य एक हाथी व एक हथिनी अलग हो गए। यह दोनों ही चार दिन से सीतानदी रेंज, रिसगांव रेंज व अरसीकन्हार रेंज में घूम रहे है। फसल सहित कुछ घरों को भी तोड़ चुके हैं। 2 दिन पहले यह हथिनी सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के कक्ष क्रमांक 346 में थी।
छत्तीसगढ़
CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर में रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने आया था। इसी दौरान भरी भीड़ में किसी ने उस पर हमला कर दिया और भाग गया। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
रामनवमी पर्व पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। सी शोभायात्रा में शामिल होने संबलपुर का रहने वाला सोनू नेताम(20) भी आया था। सभी रात के वक्त नाचने गाने में व्यस्त थे। सोनू भी सबके साथ नाच गा रहा था। इसी दौरान जब यात्रा चमेली चौक के पास पहुंची। उसी वक्त किसी ने सोनू पर एक के बाद एक 6 से 7 बार चाकू से वार किया और भाग गया।
रामनवमी के दिन था जन्मदिन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इस बात की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई थी। खबर लगते ही वह अस्पताल पहुंचे।
वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। बताया गया कि रामनवमी पर्व के ही दिन सोनू का जन्मदिन भी था। अब इस केस में पुलिस ने सोनू के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना
KCR और टिकैत एक साथ हुए शामिल
तेलंगाना सरकार की ओर से दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश3 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…

















You must be logged in to post a comment Login