देश
आचार संहिता से बढ़ा उत्तराखंड में 12 हजार नौकरियों का, इंतजार

राज्य सरकार ने बेरोजगारों से 24 हजार नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन अब तक इसमें से आधी नौकरियों की ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाई है। ऐसे में बेरोजगारों को नौकरी के लिए लंबी इंतजार करना पड़ सकता है।सरकार की भर्ती एजेंसियां इस अब तक करीब 11 हजार भर्ती प्रक्रिया शुरू कर पाई है।
इनमें से 5700 पदों पर चयन प्रक्रिया हो चुकी है जबकि अन्य शेष पदों के लिए विज्ञप्ति ही जारी हुई है। जबकि, आधे से अधिक पदों पर अब तक विज्ञप्ति ही जारी नहीं की गई है। भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण राज्य के बेरोजगारों को अब नई सरकार के आने तक इंतजार करना पड़ेगा। सरकार ने अभ्यर्थियों को मार्च, 22 तक आवेदन पत्र निशुल्क जमा करने और उम्र सीमा में एक वर्ष की छूट दी है।
इस बार आयोग ने रिकार्ड बनाया
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस साल भर्तियों में रिकार्ड बनाया है। आयोग ने विभिन्न विभागों के 9068 पद पर चयन और भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इससे पहले किसी साल इतनी संख्या में भर्तियां नहीं हुई। कोरोना संक्रमण के बावजूद आयोग आनलाइन सुविधा आवेदन पत्र जमा करने की भी सुविधा दी। आयोग के एक अफसर ने बताया कि जिन पदों पर विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। उनमें लिखित परीक्षाएं तो होंगी, लेकिन अंतिम परिणाम आचार संहिता खत्म होने के बाद ही निकाला जाएगा। इसी तरह लोक सेवा आयोग ने भी इस वर्ष एक हजार से ज्यादा पदों पर चयन प्रक्रिया की है।
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्गों में भर्तियों में पेंच फंसने की कम उम्मीद है। कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग को मैनपावर की जरूरत है। संक्रमण ने यदि भयावह रूप लिया तो विभाग के सामने मैनपावर बढ़ाने की मजबूरी होगी। ऐसे में आयोग को इन पदों पर भर्ती कराने से पर निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी पड़ेगी।

देश
24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2 लाख 58 हजार से ज्यादा नए मामले,देश में कोरोना के एक्टिव केस 16 लाख से पार
देश
कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम बदल चुका है जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।बिहार समेत छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली और ओले गिरने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश का पुर्वानुमान है। साथ ही मौसम विभाग (MID) ने महाराष्ट्र में विदर्भ के नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश के कारण इन राज्यों में और भी ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर रह सकती है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में लगभग सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने जानकारी दी है कि 13 जनवरी से देश के पूर्वी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक नया विक्षोभ सक्रिय होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। दरअसलस नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 और 19को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के पूर्वानुमान है।
देश
कोरोना महामारी देश के 84 फीसदी परिवारों के लिए मुसीबत बनकर आई ,महामारी के दौरान देश के अरबपतियों की साझा संपत्ति जहां दोगुने से ज्यादा
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता


















You must be logged in to post a comment Login