देश
अलर्ट जारी : इन 4 राज्यों में 11-14 जनवरी तक हो सकती है भारी बारिश, ठंड से होगा लोगों का हाल बेहाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। वहीं, दिल्ली में बारिश की स्थिति पर भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में जमकर बारिश हुई है। इससे ठंड काफी बढ़ गई है।मौसम निकाय के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि 11 जनवरी से देश के पूर्वी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा और देश के मध्य और पूर्वी भागों में भारी बारिश होगी।
ओडिशा: राज्य में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 11 जनवरी को ओलावृष्टि होगी। जेनमणि ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि IMD के ‘ऑरेंज अलर्ट’ में ‘बेहद खराब मौसम’ की चेतावनी दी गई है। इससे सड़क और रेल मार्ग के बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट जैसे व्यवधानों की संभावना है।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल: इन तीनों राज्यों के लिए 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देती है। इस अलर्ट के अनुसार, मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे सामान्य गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
दिल्ली: शहर में बारिश में काफी कमी आएगी और 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच बारिश नहीं होगी क्योंकि आगे कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान लगाया है। रविवार को दिल्ली में बारिश की वजह से सुबह मौसम ठंडा रहा। शाम को शीतलहर चलने पर ठंड बढ़ी। दिनभर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह और सात डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 10 और 11 को अधिकतम तापमान क्रमश: 17 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान, हरियाणा और पंजाब: पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों (राजस्थान, हरियाणा और पंजाब) में चल रही तीव्र वर्षा 9 जनवरी को कमजोर पड़ने लगी।

देश
24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2 लाख 58 हजार से ज्यादा नए मामले,देश में कोरोना के एक्टिव केस 16 लाख से पार
देश
कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम बदल चुका है जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।बिहार समेत छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली और ओले गिरने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश का पुर्वानुमान है। साथ ही मौसम विभाग (MID) ने महाराष्ट्र में विदर्भ के नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश के कारण इन राज्यों में और भी ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर रह सकती है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में लगभग सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने जानकारी दी है कि 13 जनवरी से देश के पूर्वी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक नया विक्षोभ सक्रिय होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। दरअसलस नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 और 19को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के पूर्वानुमान है।
देश
कोरोना महामारी देश के 84 फीसदी परिवारों के लिए मुसीबत बनकर आई ,महामारी के दौरान देश के अरबपतियों की साझा संपत्ति जहां दोगुने से ज्यादा
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता


















You must be logged in to post a comment Login