
एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी शादी रुकवाने की मांग की। किशोरी की शुक्रवार शाम को एक फार्म हाउस में शादी होनी थी। किशोरी का कहना है कि कर्ज के दबाव में आकर परिजन उसकी शादी गैर बिरादरी में कर रहे हैं। किशोरी ने परिजनों पर पढ़ाई छुड़वाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने किशोरी को उसके चाचा को सौंप दिया है।
एक किशोरी शुक्रवार सुबह मोदीनगर थानाप्रभारी कार्यालय में पहुंची। किशोरी ने बताया कि मेरे माता-पिता मेरी शादी मेरी मर्जी के खिलाफ एक गैर बिरादरी के युवक से कर रहे हैं। किशोरी ने कहा कि शुक्रवार शाम को मेरी बारात एक फार्म हाउस में आनी है। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसकी उम्र 17 साल है। किशोरी का कहना था कि वह अपनी बिरादरी में ही शादी करना चाहती है। जबरन उसकी शादी कराई गई तो वह तो जहर खाकर जान दे देगी।
शादी न करने की हिदायत देकर भेजा
थानाप्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर माता-पिता को बुलाकर शादी न करने की हिदायत दी गई है। युवती को उसके चाचा के साथ घर भेज दिया है। युवती ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया था।
अच्छे भविष्य का हवाला दिया
किशोरी के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने मकान मालकिन से काफी कर्जा ले रखा है। मकान मालकिन ही अपने भतीजे से किशोरी की शादी करवा रही है। पिता का कहना है कि जिससे शादी की जा रही है ,वह काफी अच्छा युवक है।











































You must be logged in to post a comment Login