मध्यप्रदेश
कालेजों की परीक्षा आनलाइन और स्कूलों में आफलाइन, जताई नाराजगी अभिभावकों ने

मध्यप्रदेश
मंडला में ट्रक ने कार को मारी टक्कर , मौके पर ही 4 की मौत

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की जान चले गई। ये चारों कवर्धा के रहने वाले थे। सभी कार से मंडला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे लोहे से लोड ट्रक की टक्कर से ये हादसा हो गया। चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

हादसा मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के मनोहरी गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक कवर्धा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोग समनापुर तो कुछ कवर्धा शहर के ही रहने वाले हैं। पता चला है कि सभी देर रात ही घर से रवाना हुए थे। तभी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को करीब 3 बजे ये हादसा हुआ है।
लोगों को इस बात की जानकारी शनिवार सुबह लगी, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। घटना में कवर्धा के ललित, संदीप, कमलेश और कान्हा की जान गई है। हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है। पुलिस के अनुसार ट्रक राजस्थान से लोहा लोड कर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी।
ट्रक का पासिंग नंबर भी राजस्थान का है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी के शव को बिछिया के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह लोग मध्यप्रदेश में कहां जा रहे थे।
मध्यप्रदेश
व्यापमं घोटाले में चार आरोपितों को पांच-पांच वर्ष की सजा,पास करवाने का लिया था ठेका

प्रदेश के सबसे चर्चित व्यापमं घोटाले में शामिल रहे और साल्वर के रूप में लोगों को पास करवाने का ठेका लेने वाले चार आरोपितों को सीबीआइ कोर्ट ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। चारों आरोपित अन्य प्रदेशों के रहने वाले हैं। 2012 में इन्होंने इंदौर के एक डाक्टर के पुत्र को पीएमटी में पास करवाने और मेडिकल कालेज में एडमिशन करवाने का ठेका लेते हुए 13 लाख रुपये की ठगी की थी।
डा. हेमंत कंसल ने शिकायत की थी कि उनके पुत्र ईशांत को पीएमटी में पास करवाने के लिए चार लोगों ने उनसे 13 लाख रुपये वसूले थे। हालांकि पुत्र का एडमिशन मेडिकल कालेज में नहीं हुआ। पुलिस ने व्यापमं घोटाले के तहत इस प्रकरण को शामिल कर जांच शुरू की थी। बाद में सीबीआइ ने मामले में जांच आगे बढ़ाई। विशेष लोक अभियोजक सीबीआइ रंजन शर्मा के अनुसार अभियुक्तों में सेतु कुमार उर्फ सेतुरामसिंह निवासी जगमाल बिघा पटना बिहार का रहने वाला है।
दूसरा अभियुक्त सौरव कुमार सिंह राजेंद्र नगर रोड पटना, तीसरा अभियुक्त प्रवीणसिंह राठौर बहोरिकपुर फर्रकुबाद उप्र का रहने वाला है, जबकि एक अन्य अभियुक्त उमेश श्रीवास्तव महेंद्रगढ़ कोरिया छग का निवासी है।विशेष न्यायाधीश सीबीआइ संजय गुप्ता ने चारों आरोपितों को दोषी मानते हुए पांच-पांच वर्ष के कारावास के साथ 8 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। चारों आरोपित जमानत पर थे। तीन आरोपित कोर्ट में प्रस्तुत हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चौथा आरोपित सेतु कुमार कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुआ। उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश
इंदौर में रेडिमेड गारमेन्ट कारोबारियों पर केंद्रीय जीएसटी की टीम का छापा, करीब डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी के सबूत

सेंट्रल जीएसटी की टीम ने इंदौर के दो कारोबारी समूहों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जीएसटी टीम को इन पर चोरी की आशंका थी। जिसके चलते ये छापे मारी की गई है। दोनों समूह रेडिमेड गारमेंट इंडस्ट्री से जुड़े है। जानकारी के मुताबिक, तिलकपथ के पास जीएच एंड कम्पनी और शिव विलास पैलेस स्थित सनराइज एजेंसी दोनों टीम की जांच के दायरे में है।
ये जांच बीते दिन शुरू हुई है जो अब तक जारी है। इस मामले को लेकर सीजीएसटी की प्रिवेंटिव विंग जांच में जुटी हुई है। बड़ी बात ये है कि ये दोनों रेडिमेड गारमेंट्स उद्योग को सबसे बड़े आढ़तियों के रूप में जाना जाता है। दरअसल, ये समूह करीब 200 गारमेंट फैक्ट्रियों का माल खरीद कर इसे प्रमुख रूप से दक्षिण भारत के शहरों में भेजते है।
ऐसे में ये समूह बिना बिल और कच्ची पर्चियों से कारोबार करने के साथ कम मूल्य दिखाकर कर और जीएसटी चोरी करने के चलते जीएसटी टीम के हाथे लगे हुए है। जानकारी के अनुसार, अब तक विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी के सबूत मिल चुके हैं। दरअसल, टीम द्वारा आज बड़े पैमाने पर पर्चियां और डायरियां बरामद की गई है। बड़ी बात ये है कि इसमें लेनदेन का हिसाब और ब्यौरा शामिल है। अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि कर चोरी का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
-
क्राइम न्यूज़5 days agoस्कूल के प्रिंसिपल सहित 3 शिक्षकों ने किया गैंगरेप, टीचर बना रही थीं वीडियो; छात्रा की बात सुन पिता रह गए दंग; केस दर्ज
-
Tech & Auto5 days agoबीएसएनएल का काफी सस्ता प्लान! सिर्फ 75 रुपये में मिलती है फ्री कॉलिंग और इंटरनेट डेटा, यूज़र्स को 50 दिनों की वैलिडिटी
-
जॉब4 days agoरेलवे नौकरी पाने का सुनहरा मौक़ा : RRC सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021: लेवल 1 और लेवल 2 पदों के लिए करें आवेदन
-
जॉब4 days agoदिल्ली जल बोर्ड ने निकाली भर्ती, 2 लाख रुपये तक वेतन, ग्रेजुएट भी करें अप्लाई
-
क्राइम न्यूज़5 days agoविवाद से घिरा धनबाद का डॉक्टर यू. एन. वर्मा, दुष्कर्म का आरोप डॉक्टर पर लगा,जांच के लिए बनी कमेटी
-
जॉब3 days agoसीधी भर्ती : यहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब3 days agoवायुसेना में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी
-
छत्तीसगढ़5 days agoरायपुर : बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता : 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार
-
देश - दुनिया5 days agoआखिर क्यों खत्म होते-होते रह गया किसान आंदोलन, जानिए कहां अटका पेंच
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की आई 2400+ बंपर भर्ती

















You must be logged in to post a comment Login