Connect with us

क्राइम न्यूज़

विवाद से घिरा धनबाद का डॉक्टर यू. एन. वर्मा, दुष्कर्म का आरोप डॉक्टर पर लगा,जांच के लिए बनी कमेटी

Published

on

धनबाद: लगातार विवाद से घिरा रहने वाला धनबाद SNMMCH एक बार फिर से विवाद के घेरे में है. इस बार एक नर्सिंग फ़ाईनल ईयर की छात्रा ने एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर यू. एन. वर्मा पर दुष्कर्म का प्रयास करने और जबरन परीक्षा फॉर्म नहीं भरने देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन से न्याय की गुहार लगाई गई है

डॉक्टर यू एन वर्मा ने दुष्कर्म का प्रयास

छात्रा का कहना है कि आरोपी चिकित्सक ने उसे अपने निजी नर्सिंग होम में काम करने के लिए बुलाया था. लेकिन, छात्रा के अनुसार जब वह पहुंची तो डॉक्टर यू एन वर्मा ने दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा किसी प्रकार अपनी आबरू बचाकर वापस लौटने में सफल रही. डॉ. द्वारा छात्रा पर लगातार अपने निजी नर्सिंग होम में काम करने का दबाव बनाया जा रहा था. जिसे उसने अस्वीकार कर दिया था.छात्रा द्वारा अस्पताल,अधीक्षक से इस मामले की लिखित शिकायत करते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में खलबली मच गई.

घटना को लेकर नर्सिंग की छात्राओं और कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. वहीं छात्रा के परिजनों ने भी अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा है कि इस घटना के कारण उनकी बेटी मानसिक तनाव में रह रही है. अगर उसके साथ कुछ भी बुरा हुआ या उसने कोई गलत कदम उठाया तो इसके लिए पूरी तरह से आरोपी चिकित्सक पर होगी.

आरोपी डॉक्टर से पूछताछ

वहीं इस मामले में जांच कमेटी ने आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की है. जबकि आरोपी डॉक्टर यू. एन.वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि मात्र मानवीय भूल की वजह से छात्रा को परीक्षा फॉर्म भरने से रोका गया था. छात्रा के आरोप में कोई सच्चाई नहीं है, यही नहीं छात्रा कभी भी उनके निजी क्लीनिक में नहीं आई.

जबकि अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसके लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है. जिसमें नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत सिन्हा डॉ सुनील कुमार वर्मा और डॉक्टर राजलक्ष्मी तुबिद को शामिल किया गया है. जहां तक छात्रा को परीक्षा देने का सवाल है तो उसे परीक्षा देने से कोई भी वंचित नहीं कर सकता. मंगलवार की जांच के बाद छात्रा को परीक्षा फार्म भरने की इजाजत दे दी गयी है और सेक्सुअली हरासमेंट के लिए अलग से कमिटी गठित है वही कमेटी इस मामले की जांच करेगी.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

पत्नी के नौकरी करने से भड़का पति, 3 महीने के मासूम बच्चे को बेरहमी से दीवार पर पटक -पटक कर मारा

Published

on

By

राजधानी दिल्ली के आउटर-नॉर्थ जिले के भलस्वा डेरी इलाके में एक पिता ने कथित तौर पर अपने 3 महीने के मासूम बच्चे की बेरहमी से दीवार पर पटक कर हत्या कर दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना 3 दिसंबर की है। 3 दिसंबर की रात को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि मंगल बाजार रोड समता विहार में एक आदमी ने अपने 3 महीने के बच्चे को मार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो 26 साल का रवि राय नशे की हालत में मिला, जो बच्चे का पिता है। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे का सिर पूरी तरह फट चुका था। पड़ोसियों ने और मकान मालिक ने बताया कि ये पति-पत्नी एक महीने पहले ही यहां किराये पर रहने आए हैं और हर रोज इनमें झगड़ा होता रहता है। पत्नी आजादपुर मंडी में काम करने के लिए जाती है और पति उसे काम करने से मना कर रहा था। दोनों में बच्चे को संभालने को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

दिनदहाड़े हुई फायरिंग,पत्नी सहित तीन बच्चियों की गोली मारकर हत्या ,पड़ोसी आवाज़ सुनकर दौड़े मचा हाहाकार 

Published

on

By

दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बीच जर्मनी से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर आई कि आस पड़ोस के लोग जिन्होंने भी वो खौफनाक मंजर देखा उनकी चीखें निकल गई. जर्मनी के इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी अपनी जान दे दी.

सन्न रह गए पड़ोसी के लोग  : आपको बता दें कि इस हत्याकांड के जरिए अपना पूरा परिवार खत्म करने वाले युवक डेविड ने पहले अपनी हमउम्र 40 साल की पत्नी लिंडा को निशाना बनाया फिर 4 साल, 8 साल और 10 साल की बेटी को गोली मार दी. दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाका थर्रा गया. पड़ोसी आवाज़ सुनकर दौड़े. हाहाकार मचा तो इस बीच किसी ने पुलिस को खबर की.

उसे डर था कि जिसने उसकी पत्नी के लिए वर्किंग पासपोर्ट बनवाया है उसने पुलिस को खबर दी तो देश के महामारी कानून के तहत उसको कड़ी सजा हो गई तो उनसे बच्चों की कस्टडी छीन ली जाएगी. यानी अपने बच्चों से दूर होने के डर से डेविड ने एक खौफनाक और अप्रत्याशित कदम उठा लिया.

द सन में प्रकाशित खबर के मुताबिक डेविड की पत्नी के लिए काम कर रही थीं. वहीं विदेश जाने के लिए लिंडा को वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत थी. ये भयानक घटनाक्रम बीते शनिवार को सामने आया. पुलिस का कहना है कि देश में फेक यानी जाली वैक्सीन सर्टिफिकेट जमा करने पर सख्त सजा का प्रावधान है.दो हफ्ते पहले वैक्सीन का जाली दस्तावेज बनाने और बनवाने दोनों को अवैध यानी गैरकानूनी घोषित किया गया था. वहीं इसका दोषी पाए जाने पर आरोपियों को भारी जुर्माने के साथ एक साल की सजा के प्रावधान तय हुआ था. अब मामले की जांच कर रही टीम को संदेह है कि इसी डर से डेविड ने पत्नी और बच्चों को मारने के बाद खुद भी अपनी जान ले ली.

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

स्कूल के प्रिंसिपल सहित 3 शिक्षकों ने किया गैंगरेप, टीचर बना रही थीं वीडियो; छात्रा की बात सुन पिता रह गए दंग; केस दर्ज

Published

on

By

राजस्थान में स्कूल की एक छात्रा ने जब अपने पिता को बताया कि उसके स्कूल के प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों ने उसके साथ गैंगरेप किया तब उनके होश उड़ गये। मामला अलवर जिले का है। यहां के एक सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का आरोप है कि स्कूल की ही दो अन्य महिला शिक्षिकाओं ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता पेशे से एक ट्रक ड्राइवर हैं और उसकी मां मूक-बधिर हैं। लड़की के पिता काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। हाल ही में जब वो अपने घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया। पिता ने जब अपनी बेटी से इस संबंध में बातचीत की तब एक खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।

महिला टीचर बना रही थीं वीडियो

छात्रा ने बताया कि स्कूल की दो महिला टीचर्स ने उसे मुफ्त में ड्रेस, कॉपी और किताब देने के लालच के साथ ही उसकी फीस भरने का लालच दिया। बाद में वो उसे स्कूल के पास ही रहने वाले एक टीचर के घर ले गई। वहां स्कूल के प्रिंसिपल और दो अन्य टीचर पहले से शराब पी रहे थे। वहां जाने के बाद एक महिला टीचर ने उसके कपड़े उतरवाये। बाद में सभी चार पुरूष शिक्षकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान दोनों महिला टीचर वीडियो बनाती रही।

फेल करने की धमकी

लड़की का कहना है कि जब उसने शिक्षकों के इस काम का विरोध किया तो उसे फेल करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। उसके कुछ दिन बाद फिर से महिला टीचर के पति और अन्य ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़िता ने अपने पिता के सहयोग से थाने में केस भी दर्ज करवाया है।

तीन अन्य छात्राओं ने भी दर्ज कराया केस

पुलिस के मुताबिक इस छात्रा के अलावा तीन और छात्राओं ने भी इस स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। इनमें एक छात्रा छठी, दूसरी चौथी और तीसरी छात्रा तीसरी कक्षा में पढ़ती है। बता दें कि पिछले साल इसी स्कूल के एक अन्य शिक्षक के खिलाफ भी इसी तरह का मामला दर्ज कराया गया था जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक शुरू…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मंत्रीमंडल के...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर : बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता : 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल से अब प्रदेश के अधिकांश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता...

छत्तीसगढ़5 days ago

बड़ी उपलब्धि: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में जिला अस्पताल को 89.1% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान, डॉ राजीव तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव तिवारी ने कहा कि हमारे बलरामपुर जिला अस्पताल  के सभी स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़5 days ago

छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

बिलासपुर : कहते हैं, जिंदगी में कुछ करने के लिए लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है। सफलता जरूर मिलेगी।...

छत्तीसगढ़1 week ago

उत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जहां कई ट्रेनों का संचालन रद करने के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!

  • जॉब5 days ago

    यहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto6 days ago

    Jio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

  • व्यापर6 days ago

    म्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

  • जॉब5 days ago

    बेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …

  • खेल7 days ago

    मयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने

  • खेल4 days ago

    स्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख

  • धर्म6 days ago

    सूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय