क्राइम न्यूज़
पत्नी के नौकरी करने से भड़का पति, 3 महीने के मासूम बच्चे को बेरहमी से दीवार पर पटक -पटक कर मारा

राजधानी दिल्ली के आउटर-नॉर्थ जिले के भलस्वा डेरी इलाके में एक पिता ने कथित तौर पर अपने 3 महीने के मासूम बच्चे की बेरहमी से दीवार पर पटक कर हत्या कर दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना 3 दिसंबर की है। 3 दिसंबर की रात को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि मंगल बाजार रोड समता विहार में एक आदमी ने अपने 3 महीने के बच्चे को मार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो 26 साल का रवि राय नशे की हालत में मिला, जो बच्चे का पिता है। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे का सिर पूरी तरह फट चुका था। पड़ोसियों ने और मकान मालिक ने बताया कि ये पति-पत्नी एक महीने पहले ही यहां किराये पर रहने आए हैं और हर रोज इनमें झगड़ा होता रहता है। पत्नी आजादपुर मंडी में काम करने के लिए जाती है और पति उसे काम करने से मना कर रहा था। दोनों में बच्चे को संभालने को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।

क्राइम न्यूज़
मोहल्ले के युवक ने , 11 साल की मासूम को डराकर करते रहे बार-बार दुष्कर्म

रांझी थाना क्षेत्र में एक 11 साल की मासूम के साथ मोहल्ले के युवक ने दुष्कर्म किया। एक बार नहीं कई बार ये गंदी हरकत की। मासूम को युवकों ने इस कदर डराया धमकाया कि उसने किसी से कुछ नहीं कहा। हर बार अपने साथ गंदी हरकत होने के बाद वह डरी और सहम जाती। बीते दिनों उसकी गुमसुम रवैये पर स्वजन गंभीर हुए तो बात उजागर हुई।
जिसके बाद स्वजनों ने इस मामले की शिकायत डायल 100 में की। इसके बाद रांझी थाने में मामला दर्ज हुआ। इधर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपित अन्नू उर्फ अनिल राजपूत 24 साल और दीपू उर्फ दीपक ठाकुर उम्र 22 साल ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ सबसे पहले जून माह में गंदी हरकत की गई। उस दौरान मासूम को उसके परिवार के साथ खत्म करने की धमकी देकर डरा दिया गया।
जिसके बाद वह गुमसुम और सहमी रहने लगी। उस वक्त स्वजनों ने भी उसकी बदली स्थिति पर गौर नहीं किया।इधर आरोपितों के हौसले बुलंद हो गए। वे मासूम को जब भी अकेला पाते उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करते। पिछले दिनों सात दिसंबर को भी ऐसा ही गंदा काम आरोपितों ने किया।
जिसके बाद मासूम और भयभीत हो गई। उसकी स्थिति देखकर स्वजनों ने उससे खूब पूछताछ की, जिसके बाद मासूम ने हकीकत बताई। स्वजनों ने इसकी सूचना डायल 100 में दी। जहां से रांझी थाने को कार्रवाई करने के निर्देश हुए। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपितों को गिरफ्तार किया।
क्राइम न्यूज़
ट्रिपल हत्याकांड : पत्नी और बच्चों की हत्याकर लापता हुए डॉक्टर का मिला शव
इससे पहले कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि ऐसा लगता है कि डॉक्टर मानसिक रूप से काफी परेशान था. चंद्रप्रभा को हथौड़े से मारा गया था, जबकि शिखर और खुशी की गला घोंटकर हत्या की गई थी. उन्होंने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि पीड़ितों को बेहोश करने के लिए चाय में नशीली दवा मिलाई गई थी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कल्याणपुर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फरार चल रहे डॉक्टर सुशील कुमार का शव रविवार को बरामद कर लिया है. पुलिस ने वारदात के 10वें दिन डॉ. सुशील का शव जाजमऊ गंगा पुल के पास से बरामद किया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर की जेब से उसका पर्स मिला. इसमें परिचय पत्र, आधार, एटीएम कार्ड और कुछ पैसे थे. दो पत्ते नशीली गोलियां भी बरामद की गईं।
बहरहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.बता दें कि कानपुर के में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख 61 वर्षीय डॉक्टर ने सुशील कुमार शुक्रवार को कल्याणपुर स्थित फ्लैट में अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी थी. इसके बाद अपने जुड़वां भाई सुनील को मैसेज भेजकर घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए कहा.
पुलिस जब उनके घर पहुंची तो वहां सुशील कुमार की पत्नी 48 वर्षीय चंद्रप्रभा, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा 18 वर्षीय बेटा शिखर सिंह, हाईस्कूल की छात्रा बेटी खुशी सिंह के खून से लथपथ शव मिले. वहीं, घटना के बाद डॉ. सुनील गंगा के अटल घाट पर देखा गया था लेकिन उसके बाद से लापता था. पुलिस गंगा में ही तलाश कर रही थी क्योंकि आखिरी लोकेशन सरसैया घाट पर मिली थी।
क्राइम न्यूज़
तीन एटीएम को बनाया निशाना, दो को गैस कटर से काटकर 42 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

शिवपुरी में चोरों के गिरोह ने शुक्रवार-शनिवार की रात तीन एटीएम पर धावा बोला। दो एटीएम काटे और 42 लाख रुपये गायब कर दिए, वहीं तीसरे एटीएम से कुछ नहीं गया। चोरों ने बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया। शिवपुरी में चोरों ने दो एटीएम काटकर 42 लाख रुपये उड़ा लिए शिवपुरी जिले के तीन ATM को चोरों ने अपना निशाना बनाया।
चोरों ने शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बायपास पर पुलिस बूथ से महज 100 मीटर दूर स्थित SBI के दो एटीएम को गैस कटर से काटा और लाखों रुपए चुराकर ले गए।एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि ग्वालियर बायपास के पास लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर 22.89 लाख रुपये और आधा किमी दूर कमलागंज के दूसरे एटीएम से 19.26 लाख रुपये चुरा लिए। मौके पर एडिशनल एसपी, SDOP सहित भारी पुलिस पल तैनात है।
वहीं अब स्निफर डॉग टीम को बुलाया गया है। जो अब जांच पड़ताल में जुटी है। चोरों ने एक्सिस बैंक के एक एटीएम को भी निशाना बनाया, पर वहां से वो कुछ नहीं ले जा सके।शिवपुरी में चोरों ने दो एटीएम काटकर 42 लाख रुपये उड़ा लिए एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि चोरों ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था।
लेकिन एक एटीएम के बाहर लगा कैमरा सुरक्षित है, जिसकी फुटेज देखी जा रही हैं। चोरों ने शटर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे किसी की नजर नहीं पड़ी। एटीएम का चौकीदार भी नदारद था।
-
क्राइम न्यूज़5 days agoस्कूल के प्रिंसिपल सहित 3 शिक्षकों ने किया गैंगरेप, टीचर बना रही थीं वीडियो; छात्रा की बात सुन पिता रह गए दंग; केस दर्ज
-
Tech & Auto5 days agoबीएसएनएल का काफी सस्ता प्लान! सिर्फ 75 रुपये में मिलती है फ्री कॉलिंग और इंटरनेट डेटा, यूज़र्स को 50 दिनों की वैलिडिटी
-
जॉब4 days agoरेलवे नौकरी पाने का सुनहरा मौक़ा : RRC सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021: लेवल 1 और लेवल 2 पदों के लिए करें आवेदन
-
जॉब4 days agoदिल्ली जल बोर्ड ने निकाली भर्ती, 2 लाख रुपये तक वेतन, ग्रेजुएट भी करें अप्लाई
-
क्राइम न्यूज़5 days agoविवाद से घिरा धनबाद का डॉक्टर यू. एन. वर्मा, दुष्कर्म का आरोप डॉक्टर पर लगा,जांच के लिए बनी कमेटी
-
जॉब3 days agoसीधी भर्ती : यहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब3 days agoवायुसेना में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी
-
छत्तीसगढ़5 days agoरायपुर : बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता : 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की आई 2400+ बंपर भर्ती
-
देश - दुनिया5 days agoआखिर क्यों खत्म होते-होते रह गया किसान आंदोलन, जानिए कहां अटका पेंच























You must be logged in to post a comment Login