छत्तीसगढ़
Today corona update: देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई, एवं देश में रिकवरी रेट 98.74% तक पहुचा…
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। अकेले केरल में कोरोना से 13 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, 2,035 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई है। शनिवार को 2685 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे। आज कोरोना के नए मामलों में 5% का उछाल आया है। देश में रिकवरी रेट 98.74% है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.54% दर्ज किया गया। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5.24 लाख हो गई है।
केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली में कोरोना की स्थिति
पिछले कुछ दिनों से केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन यहां 747 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। अभी राज्य में 4211 लोगों का इलाज किया जा रहा है। रिकवर होने वालों की संख्या 518 है।
इधर महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 550 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस 78 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1.47 लाख हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट के हिसाब से 2.23 % है। राज्य में बीते दिन 24,707 कोविड सैंपल टेस्ट किए गए।
राजधानी दिल्ली में कोरोना के 357 नए मामले सामने आए हैं, गनीमत यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.83% हो गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 1624 हैं।
कर्नाटक का कोरोना अपडेट
कर्नाटक में 241 नए मामले मिले हैं, जबकि एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस 2041 हैं और कुल मामले 99 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में रविवार को 18,579 टेस्ट किए गए।
सबसे ज्यादा यूपी में हुआ वैक्सीनेशन
देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 13. 81 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। वहीं, अब तक लोगों को वैक्सीन के कुल 193.28 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। यूपी में सबसे अधिक 32 करोड़ से ज्यादा और महाराष्ट्र में 16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

छत्तीसगढ़
गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास भी कराया। पहले पखवाड़े में इतनी जबरदस्त गर्मी पड़ी कि एक ही दिन में राजस्थान के 8 शहर दुनिया के सबसे गर्म 15 शहरों में शुमार हो गए। इसी पखवाड़े में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर, अजमेर में 6 साल बाद गर्मी का रिकॉर्ड टूटा। लेकिन दूसरे पखवाड़े में बेमौसम बारिश-तूफान ने गर्मी को धो डाला। जयपुर में 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली। पिछले एक दशक का सबसे भीषण तूफान भी मई में ही देखने को मिला।
दुनिया के सबसे गर्म शहरों में आधे राजस्थान के
14 मई को दुनिया के सबसे गर्म टॉप-15 शहरों में राजस्थान के 6 शहर थे। गंगानगर में 14 मई को 48.1, बाड़मेर में 47.8, पिलानी में 47.7, फलौदी में 47.6, जैसलमेर में 47.5, बीकानेर 47.4, कोटा में 47.2, चूरू में 47.1 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं भीषण गर्मी के चलते राजस्थान के 5 शहर बाड़मेर, चूरू, गंगानगर और पिलानी और फलौदी ऐसे थे जो लगातार देश के टॉप गर्म-20 शहरों में लगातार बने रहे। मई 15 को राजस्थान के चूरू, गंगानगर और पिलानी में क्रमशः 47.9, 47.6 और 47.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
जयपुर ने मई में देखी सबसे ठंडी रात
जयपुर में 23 मई की रात आए तूफान में 75KM प्रति घंटे से ज्यादा तेज गति से हवाएं चलीं। इसके कारण शहर में कई जगह नुकसान हुआ और कई फ्लाइट्स को जयपुर से दिल्ली या दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा। उस रात आए तूफान के साथ गिरे ओले और बारिश के बाद तापमान मे गिरा और 18.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो आजादी के बाद मई में जयपुर की सबसे कम तापमान वाली रात रही।
4 जिलों में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा
मई में तीन दिन और 4 जिले ऐसे रहे जहां प्रदेश में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया हो। सबसे अधिक तापमान धौलपुर में 14 मई को 48.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। धौलपुर के अलावा बांसवाड़ा और बीकानेर में 48.2 डिग्री जबकि बाड़मेर और गंगानगर जिले में तापमान 48.1 डिग्री दर्ज हुआ।
चूरू-गंगानगर में रही सबसे ज्यादा गर्मी
राजस्थान के 19 शहर ऐसे है जहां इस बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इसमें चूरू, गंगानगर, बीकानेर, पिलानी, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, कोटा, बूंदी, बारां, जालौर, अलवर, जोधपुर, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा और जयपुर है। इसमें चूरू और गंगानगर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, यहां पूरे महीने में 13 दिन ऐसे बीते है जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा।
नौतपा में बेअसर रहे सूर्य के तेवर
नौतपा की शुरुआत 25 मई से ही सूर्य के तेवर नरम ही दिखे। 25 से 31 मई के बीच सबसे अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री अलवर में 30 मई को दर्ज हुआ। यह राजस्थान में इस साल नौतपा का सबसे अधिकतम तापमान भी रहा। वहीं, हनुमानगढ़ में 25 मई को 36 डिग्री तापमान दर्ज हुआ जो इस साल नौतपा के दौरान सबसे कम था।
अब आगे क्या?
जून के महीने में इस बार गर्मी सामान्य से कम रह सकती है। जून में अमूमन प्रदेश के कई शहरों का तापमान सामान्यतः 40 डिग्री सेल्सियस या इसके आसपास रह सकता है। दिल्ली मौसम केन्द्र के मुताबिक जून में सामान्य से कम तापमान रहने के साथ ही अच्छी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार तापमान 5 डिग्री तक कम हो सकता है।
छत्तीसगढ़
डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया है. सीएमएस डॉ आरपी मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर मामले में जांच के आदेश दिए है. साथ ही आरोपी महिला कर्मचारी राजकुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
महोबा. उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) के जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला अपने बीमार बेटे का इलाज कराने पहुंची थी. जहां डॉक्टरों ने उसे ब्लड चढ़ाने के लिए बोला. आरोप है कि विधवा महिला ने अपने जेवरात बेचकर पैसों की व्यवस्था की और खून के इंतजाम के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी राजकुमारी को दी. इसके बाद ब्लड चढ़ाने के नाम पर ग्लूकोज में लाल रंग का इंजेक्शन मिलाकर चढ़ा दिया गया. बेटे की हालत बिगड़ने और मामले को तूल पकड़ता देख जिला अस्पताल प्रशासन ने बीमार मरीज को रेफर कर दिया है. मामला सुर्खियों में आने के बाद सीएमएस ने जांच के आदेश दिए है.
मामला महोबा सदर तहसील के भंडरा गांव का है. जहां पर रहने वाली 65 वर्षिया विधवा रामकुमारी अपने बेटे जुगल के साथ किराए के मकान में रहती है. सरकारी सुविधाओं के नाम पर आज तक इस बुजुर्ग महिला को किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल सकी है. पहली बार बेटे की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने पर कर्मचारियों ने 5 हजार रुपये ब्लड की बोतल के नाम पर लेने की बात रख दी थी. जिसे पूरा करने के लिए लाचार मां ने अपने कानों की सोने की बाली और अंगूठी को बेचने को मजबूर होना पड़ा है.
सोने के आभूषण बेचकर कर्मचारियों को 5 हजार रुपये की रिश्वत देकर मां ने बेटे का इलाज शुरू कराने की सिफारिश की थी. मगर हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्यकर्मी ने पूरी रकम को हजम करने के लिए ग्लूकोज में लाल रंग का इंजेक्शन मिलाकर चढ़ा दिया गया. बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया है. सीएमएस डॉ आरपी मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर मामले में जांच के आदेश दिए है. साथ ही आरोपी महिला कर्मचारी राजकुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
छत्तीसगढ़
मोबाइल के जरिये कमाए हजारो रु, जानिए कौन से है वो आसान से तरीके…

Online Money Earning in Mobile: आज के इस आधुनिक दौर में अगर आपके पास अच्छी समझ और स्किल है, तो आप बिना एक रुपये निवेश किए अच्छी मात्रा में पैसों को कमा सकते हैं। डिजिटल दुनिया ने लोगों के समक्ष कमाई करने के कई नए मार्ग खोले हैं। आज इंटरनेट पर ऐसे कई प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां आप अपने स्किल और टैलेंट के बल पर बिना एक रुपये खर्च किए अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। अगर आप भी ज्यादा पैसों को इन्वेस्ट किए बगैर अच्छी आमदनी करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ चुनिंदा तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन पैसा कमाने एक शानदार जरिया है। आप इसकी मदद से महज कुछ समय में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। देश भर में ऐसे कई लोग हैं, जो इंटरनेट की दुनिया से अच्छी खासी मात्रा में पैसों की कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
यूट्यूब से कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई
आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन से वीडियो ब्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आज कई लोग यूट्यूब पर वीडियो ब्लॉगिंग के जरिए लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
इसके अलावा आप अपने पसंद के विषय को चुनकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। अगर आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग आपके वीडियो को देखेंगे। इसके बाद आप अपने चैनल को मोनेटाइज करके शानदार कमाई कर सकेंगे।
इंस्टाग्राम पर रील बनाकर करें कमाई
आजकल रील्स का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है। कई लोग घंटों इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो को देखते हैं। ऐसे में आप इंस्टाग्राम पर रील्स को बनाकर अच्छी खासी मात्रा में कमाई कर सकते हैं। अगर आपकी रील्स को ज्यादा लोग देख रहे हैं, तो इस स्थिति में पेड प्रमोशन करने का मौका भी आपको मिलता है।
ब्लॉगिंग से पैसा कमाएं
आप गूगल के ब्लॉगर के जरिए भी बिना निवेश किए अच्छी मात्रा में पैसों की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लॉगर पर अपनी एक वेबसाइट क्रिएट करके उस पर एसईओ फ्रेंडली आर्टिकल्स लिखने होंगे। धीरे धीरे आपकी वेबसाइट की रीच बढ़ने लगेगी। इसके बाद आपको अपनी वेबसाइट को मोनेटाइज कराना है। इसके बाद वेबसाइट के जरिए आपकी आमदनी होने लगेगी।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…



























You must be logged in to post a comment Login