Lifestyle
Relationship Advice: इन 5 तरीको से जाने कि लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नही…
Relationship Tips: आजकल युवा लड़के लड़कियां एक दूसरे के लिए आकर्षण और लगाव होने पर रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वह एक दूसरे को डेट करने लगते हैं। आसानी से गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बन जाते हैं। लेकिन इस तरह के रिलेशनशिप का भविष्य वह कभी शादी तक नहीं ले जाते। लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उसे प्रपोज करता है, अगर लड़की को भी लड़का पसंद होता है तो वह दोनों सहमति से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, हालांकि रिश्ते में आने से पहले तक वह शादी के बारे में नहीं सोचते। वक्त के साथ अगर उनका रिलेशनशिप मजबूत होने लगता है। उनका लगाव प्यार में बदलने लगता है तब जाकर वह अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ शादी के रिश्ते में बंधने के बारे में सोचते हैं। कई सारे रिलेशनशिप इस बात का उदाहरण हो सकते हैं, जिसमें दो लोगों ने सालों डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की, तो वहीं कई बार पार्टनर एक दूसरे को शादी के लिए बेस्ट चॉइस न मानते हुए कई साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर से शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का भी पता होना चाहिए। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या किसी दोस्त से शादी करना चाहते हैं तो उसे शादी के लिए प्रपोज करने से पहले जान लें कि क्या वह भी आपसे शादी करना चाहती है। लड़की के इन संकेतों से पता कर सकते हैं कि वह आपसे शादी करना चाहती है या नहीं।
इस तरह जानें लड़की प्यार करती है
रिलेशनशिप शादी के पड़ाव तक तब पहुंचता है जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और एक दूसरे के साथ भविष्य प्लान करने लगते हैं। लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नहीं, ये उसकी आपके लिए भावनाओं से पता चल सकता है। अगर वह आपसे प्यार करती है तो शादी करने के भी सपने देखती होगी। इसलिए शादी के लिए प्रपोज करने से पहले लड़की के दिल की बात जानें।
निजी बातें करने लगे शेयर
जब लड़की आपके साथ अपना भविष्य सोचने लगती है, तो वह आपके सामने खुलने लगती है। गर्लफ्रेंड कई सारी बातें अपने पार्टनर को नहीं बताती, लेकिन जब वह पत्नी बनने के सपने देखती है तो वह अपने पार्टनर को अपने परिवार की अच्छी बुरी हर बात बताती है। वह अपने निजी जीवन से लेकर सैलरी, ऑफिस में बाॅस और कलीग्स से ट्यूनिंग, रिश्तेदारी में नापसंद लोगों के बारे में भी आपसे शेयर करने लगती है।
आपके करियर में लेती है रूचि
लड़की आपसे शादी करना चाहती है तो वह आपके करियर, जॉब और सैलरी में रूचि लेने लगती है। वह आपको करियर में आगे बढ़ते देखना चाहती है, इसके लिए वह आपको सही राय देती है। आपको फिजूलखर्ची से रोकती है, बचत करने को लेकर प्रोत्साहित करती है। लड़की दिमाग में बिठा लेती है कि आप उनके जीवनसाथी बन सकते हो, इसलिए वह आपके करियर और पैसों को लेकर पत्नी की तरह बर्ताव करने लगती है।
परिवार से मिलने की इच्छा
अगर आपकी गर्लफ्रेंड अब तक आपके परिवार से नहीं मिली है, तो वह किसी न किसी बहाने से आपके माता-पिता और आपके भाई बहनों से मिलना चाहेगी। वह आपके परिवार से एक अच्छा रिलेशनशिप बनाने के लिए एफर्ट करेगी ताकि आपका परिवार उसे पसंद करे। ऐसा वह आपके परिवार का हिस्सा बनने की उम्मीद से करती है।
आपका हर मौके पर देगी साथ
करियर या परिवार में किसी तरह की परेशानी होने पर अगर लड़की आपके साथ हर वक्त खड़ी रहे। अपनी ओर से हर तरह की मदद करने लगे। आपके परिवार के लिए फिक्रमंद होना शुरू हो जाए। आपके फैमिली फंक्शन को लेकर उत्साहित हो और उसमें शामिल होने की इच्छा रखें। दूसरों के सामने बिना झिझक आपका खुलकर परिचय दें तो समझ जाएं कि वह आपके साथ फैमिली बनाने के बारे में सोचने लगीं हैं।

Lifestyle
त्रिफला चूर्ण खाने के तीन बड़े नुक्सान ये रहे जानिए
Triphala Churna side Effects: आयुर्वेदिक और हर्बल में उपचार के लिए त्रिफला का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. त्रिफला के अगर फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी, जो कई तरह के हो सकते हैं.
Triphala Churna side Effects-त्रिफला का नाम तो हर किसी ने सुना होगा. कई तरह की बीमारी के दौरान भी इसे लेते हुए देखा होगा. सदियों से त्रिफला को आयुर्वेदिक और हर्बल उपचार के तौर में इस्तेमाल में लाया जा रहा है. आंवला, बिभिताकि और हरीताकी ये तीन फलों से मिलकर त्रिफला को तैयार किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला खाने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में किया जा सकता है. त्रिफला खाने से हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं. त्रिफला बाजार में चूर्ण, कैप्सूल और जूस के अर्क के रूप में आसानी से मिल जाता है. त्रिफला चूर्ण के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने से पहले अगर सावधानी नहीं बरती गई तो इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.
त्रिफला चूर्ण के नुकसान
हो सकता है ब्लड शुगर लो
स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, त्रिफला में डायबिटीज से लड़ने के गुण होते हैं. जो मरीज पहले से ही डायबिटीज कि दवाएं ले रहे हैं, उन्हें त्रिफला खाने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है, जो ब्लड शुगर को काफी लो कर सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो त्रिफला चूर्ण खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
दवाओं का असर हो सकता है कम
त्रिफला कई तरह की दवाओं का असर कम कर सकता है, जिससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. दवाओं के साथ त्रिफला का सेवन करने से पहरेज करना चाहिए. इसके अलावा मूड खराब, एनर्जी में कमी और नींद की समस्या भी हो सकती है.
प्रेगनेंसी में हो सकती है समस्या
प्रेगनेंसी के दौरान त्रिफला चूर्ण के सेवन से कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इससे मिसकैरेज तक हो सकता है. त्रिफला चूर्ण के सेवन से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. त्रिफला चूर्ण को खाने से पहले इसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
Lifestyle
आंसू निकलना भी होता है फायदेमंद जानिए, कैसे
Eye Health: अभी तक आपने सुना होगा कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि रोने के भी बहुत से फायदे हैं.
Eye Care Tips: अगर हंसना-मुस्कराना सेहत (Health) के लिए अच्छा माना जाता है तो रोना भी कहीं से खराब नहीं. जितने ज्यादा फायदे हंसने के है, रोने के भी उतने ही फायदे (Benefits of Tears) माने जाते हैं. फिर चाहे आप किसी मूवी या सीरियल को देख इमोशनल हो रहे हैं या फिर प्याज काटते वक्त आपके आंसू निकल रहे हों.
रिसर्च कहती है कि आपकी हेल्दी आंखों के लिए आंसू काफी जरूरी है. यह आपकी आंखों को गीला और चिकना रखते हैं. इंफेक्शन और गंदगी से भी बचाते हैं. ये आपकी आंखों को साफ रखते हैं और हेल्दी भी बनाते हैं. तो यहां जानिए आखिर क्यों निकलते हैं आंसू और इसके क्या-क्या होते हैं फायदे..
आंसू क्यों निकलते हैं?
इंसान के रोने के पीछे पूरी तरह से साइंस (Science) काम करता है. जब हम या आप इमोशनल (Emotional) होते हैं, प्याज का कोई तीखी चीज काटते हैं, आंखों में कुछ चला जाता है तब आंसू निकलते हैं. आंसू आंख की अश्रु नलिकाओं से निकलने वाला तरल पदार्थ है, जो पानी और नमक के मिश्रण से बना होता है. इसमें तेल, बलगम और एंजाइम नामक केमिकल भी पाया जाता है, जो कीटाणु को मार हमारी आंखों को हेल्दी रखता है.
तीन तरह के होते हैं आंसू
आप नहीं जानते होंगे कि इंसान की आंखों से तीन तरह के आंसू निकलते हैं. चलिए बताते हैं
Basal Tears- इस तरह के आंसू आंखें झपकने पर निकलते हैं. ये आंखों में नमी बनाए रखने का काम करते हैं. ये नॉन-इमोशनल आंसू होते हैं.
Reflex Tears– ये भी नॉन-इमोशनल आंसू ही होते हैं. ये आंखों के हवा, धुएं, घूल के पड़ने से आते हैं.
Emotional Tears- दुख, निराशा, गम होने पर जो आंसू निकलते हैं वे इमोशनल आंसू होते हैं.
आंसुओं के फायदे ही फायदे
नीदरलैंड्स की स्टडी के मुताबिक रोने से आप रिलैक्स फील करते हैं और आपका मूड अच्छा होता है.
आंसू में लाइसोजोम (Iysozyme) नाम का फ्लूइड पाया जाता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यह हमारी आंखों को संक्रमण से बचाता है और आंखों को साफ करता है.
रोने से इमोशन कंट्रोल होती हैं और मानसिक तनाव से राहत मिलती है
रोने से बॉडी में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन हॉर्मोन बनते हैं जो शारीरिक और भावनात्मक दर्द से आराम दिलाते हैं.
आंसू निकलनेसे आंखें सूखती नहीं और उसकी नमी बरकरार रहती है, जिससे आखों की रोशनी बढ़ती है.
जब कोई शख्स आंखें झपकाता है, तो बेसल टियर निकलती हैं तो म्यूकस में ब्रेन को सूखने से बचाते हैं.
ये भी पढ़ें
Lifestyle
क्या आप भी AC का टेंपरेचर 24 -25 से कम रखते है तो हो जाइये सावधान

Best Temperature For Ac: गर्मी में एसी चलाने से राहत मिल जाती है, लेकिन ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाना सेहत को नुकसान देता है, जानिए कितने तापमान पर चलाना चाहिए AC और ज्यादा AC में रहने के नुकसान.
AC Temperatures Harmful: बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में पसीना और चिपचिपाहट से सिर्फ एसी में बैठने पर ही राहत मिलती है. कुछ लोगों को इतनी गर्मी लगती है कि वो एसी के ठीक सामने बैठना या सोना ही पसंद करते हैं और एसी का टेंपरेचर भी 18-20 ही रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं. एसी को बहुत कम टेंपरेचर पर चलाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. आइये जानते हैं एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए और ज्यादा कम पर एसी चलाने से क्या नुकसान होते हैं.
24-25 डिग्री पर ही एसी चलाएं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको एसी 24-25 डिग्री पर चलाना चाहिए. इससे कम एसी चलाकर रखना आपके स्वास्थ्य पर विरपरीत असर डालता है. सर्दी हो या गर्मी बाहर से तापमान से कमरे या घर के तापमान में एक्सट्रीम बदलाव नहीं होना चाहिए. हमारे शरीर के तापमान की तुलना में बहुत कम तापमान पर सेट किए गए एसी कमरे से नमी को गायब कर देते हैं. जिससे त्वचा को नुकसान होता है. ऐसे में त्वचा से पसीना कम निकलता है और ऑयल ज्यादा निकलने लगता है. इससे मुँहासे, समय से पहले झुर्रियाँ और त्वचा में जलन पैदा हो सकती है. एक्सट्रीम हाई टेंपरेचर में त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन के फंक्शन पर असर पड़ता है.
कम टेंपरेचर पर एसी चलाने के नुकसान
ज्यादा तापमान पर एसी चलाने से शरीर का थर्मल रेगुलेशन प्रभावित होता है.
ठंडी और ड्राई हवा में वायरस और जर्म्स जल्दी पैदा होते हैं और फैलते हैं.
ज्यादा कम एसी चलाने से अस्थमा और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
जो लोग ज्यादा AC में रहते हैं वो समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं. ऐसे लोगों की त्वचा पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं.
बालों का झड़ना, नाक बंद होना और गला सूखने जैसी परेशानियां होती हैं.
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर6 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
ज्योतिष7 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
-
देश7 days agoमंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा
-
Lifestyle7 days agoडायबिटीज मरीज भूख लगने पर सेवन कर सकते है ये चीजे, नहीं बढ़ेगी शुगर
-
जॉब5 days agoप्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई
-
Tech & Auto6 days agoअगर आप भी खरीदना चाहते है Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC तो,मिल रहा है 19 हजार रुपए की छुट के साथ

























You must be logged in to post a comment Login