भगवान राम की आरती की तो मुस्लिम महिलाओं को जान से मारने की मिलने लगी धमकियां
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के दौरान देशभर में लोगों ने खुशी और श्रद्धा में अपने अपने घरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान अलीगढ़ की दो मुस्लिम महिलाओं को भगवान राम की पूजा करना बहुत भारी पड़ गया।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो मुस्लिम महिलाओं को सिर्फ इसलिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है क्योंकि इन दोनों महिलाओं ने राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर अपने घर में भगवान की आरती की थी। इसके बाद से ये दोनों महिलाएं कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं हैं। दोनों महिलाओं को जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ कट्टरपंथी इस्लाम से खारिज करने की धमकी दे रहे हैं।
इन महिलाओं की जान को खतरा देखते हुए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने तुरंत जिला प्रशासन से इन महिलाओं को सुरक्षा देने को कहा। अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके की रहने वाली दो मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ताओं रूबी आसिफ खान और नरगिस को कट्टरपंथियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनको समाज से बहिष्कृत किए जाने के संबंध में पर्चे भी बंटवाए जा रहे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

जॉब
12वी के बाद यहाँ भारतीय वायु सेना मे करे अप्लाई, 30000 रु तक मिलेगी…
12वीं पास युवाओं के पास अग्निवीर बनने का शानदार मौका आया है। शुक्रवार यानी 24 जून को भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती शुरू कर दी है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 है।
बता दें कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के मुताबिक, एयरफोर्स में भी अग्निवीर के पद के लिए महिलाओं को स्वीकृति दे दी गई है।
जरूरी योग्यता
अग्निवीर के पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। या फिर उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ निर्धारित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। अथवा कैंडिडेट ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ फीजिक्स, मैथ और इंग्लिश में दो साल का वोकेशनल कोर्स पास किया हो।
आयु सीमा और शारीरिक क्षमता
कैंडिडेट की आयु 17 साल 6 महीने से 23 साल के बीच होनी चाहिए। यानी कैंडिडेट का जन्म 29 दिसंबर, 1999 से 29 जून 2005 के बीच होना चाहिए। आयु की गणना अप्लाई करने की तारीख से तय होगी। कैंडिडेट की लंबाई 152.5 सेंटीमीटर और सीना फुलाने की रेंज 5 सेमी. तक होनी चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
सभी कैंडिडेट को ऑनलाइन मोड में 250 रुपए एप्लिकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
अप्लाई करने के लिए Click Here
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
देश - दुनिया
काम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –
आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।
कटेगा दोगुना टीडीएस
आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।
एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव
अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।
RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स
व्यापर
पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी,जानें आज के ताज़ा दाम…

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.आज 36वां दिन है जब तेल के दाम में किसी तरह के बदलाव नहीं किए गए हैं. आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 21 अप्रैल को बदलाव किया गया था. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पेट्रो-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटू में कटौती की गई थी
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
व्यापर5 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
देश - दुनिया4 days agoमंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…
































You must be logged in to post a comment Login