देश - दुनिया
14 साल बाद माचिस के दाम, दिसंबर से 1 रुपये की डिब्बी 2 रुपये में मिलेगी

दिसंबर महीने से माचिस 2 रुपये में मिलेगी। पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 1 दिसंबर से माचिस का एमआरपी 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये करने का फैसला लिया है।
14 साल में अकेली चीज जिसने आपकी जेब हल्की नहीं की! महंगाई के बोझ में वह खुद थोड़ा कुछ हल्की’ जरूर हुई, लेकिन उसके दाम नहीं बढ़े। ले। यह 1 रुपये महंगी होने जा रही है। अगले महीने से माचिस 2 रुपये में मिलेगी। पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 1 दिसंबर से माचिस का एमआरपी 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये करने का फैसला लिया है। आखिरी बार माचिस की कीमत संशोधन 2007 में हुआ था, उस वक्त इसकी कीमत 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये की गई थी। माचिस की कीमत में वृद्धि का फैसला गुरुवार को शिवकाशी में ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया।
उद्योग के प्रतिनिधियों ने कच्चे माल की कीमतों में हाल ही में हुई वृद्धि को कीमत बढ़ाने का कारण बताया। निर्माताओं ने कहा कि माचिस बनाने के लिए 14 कच्चे माल की जरूरत होती है। एक किलोग्राम लाल फास्फोरस 425 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है
1. अगले महीने से माचिस 2 रुपये में मिलेगी
2. 14 साल में अकेली चीज जिसने आपकी जेब हल्की नहीं की
3. 1 दिसंबर से माचिस का एमआरपी 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये करने का फैसला लिया है
4 . माचिस की कीमत में वृद्धि का फैसला गुरुवार को शिवकाशी में ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया।


देश - दुनिया
करवा चौथ पर अपनी पत्नी को गिफ्ट में दें यह तोहफा, हर महीने होगी बंपर कमाई, जानिए डिटेल

कल रविवार को को करवा चौथ का त्योहार है. यह दिन पति-पत्नी के लिए बेहद खास होता है. इस दिन पति द्वारा अपनी पत्नी को गिफ्ट देने का भी चलन है. ऐसे में इस बार आप अपनी पत्नी को कुछ ऐसा गिफ्ट दें सकते हैं जो उन्हें वित्तीय सुरक्षा दे और बुरे वक्त में उनके काम आए. इस Karwa Chauth आप अपनी पत्नी के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग बना सकते हैं.. इससे न सिर्फ आपकी वाइफ की लाइफ सिक्योर होगी बल्कि उन्हें वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता भी मिलेगी.
आमतौर पर महिलाएं अपने परिवार के भविष्य के लिए निवेश करती हैं, लेकिन कई बार वे अपने खुद के बारे और अपने हितों की सुरक्षा के बारे में भूल जाती हैं. ऐसे में इस करवा चौथ आप उन्हें बच्चे खास तोहफा दे सकते हैं. आइए ऐसे कुछ आइडिया को जानते हैं, जिनसे उन्हें मदद मिल सकती है.
हेल्थ इंश्योरेंस
हेल्थ इंश्योरेंस के बेनफिट्स को तोहफे में देना सबसे बेहतर तोहफों में से एक हो सकता है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हेल्थ इंश्योरेंस सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है. इसे जल्दी लेने पर ज्यादा फायदे होंगे. बढ़ती उम्र के साथ ऐसे कवर, जो आपके मेडिकल और हेल्थकेयर के खर्चों को कवर करें, मददगार हैं. व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए टर्म प्लान, पेंशन स्कीम्स, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम्स, सीनियर सिटीजन स्कीम्स आदि में निवेश कर सकता है.
पत्नी के नाम कराएं FD या RD
इस करवा चौथ आप अपनी पत्नी के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में से अपनी सुविधा के हिसाब से निवेश कर सकते हैं. इन दोनों में ही आपको लगभग सामान ब्याज मिलता है. FD और RD दोनों फिक्स्ड-इनकम निवेश हैं, ये दोनों मैच्योरिटी पर गारंटेड रिटर्न देते हैं. FD और RD पर दी जाने वाली ब्याज दरें भी लगभग समान हैं.इन दोनों में ही आप जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. ये दोनों ही निवेश किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में किए जा सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी पत्नी के लिए SIP या म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जारी करता है. ये कम जोखिम के साथ सबसे सुरक्षित निवेश है. यह फिजिकल गोल्ड से बेहतर है. सॉवरेन बॉन्ड होने की वजह से इसमें शुद्धता की गारंटी है. सरकार सोने के मूल्य पर 2.5 फीसदी सालाना का कूपन रेट देती है. SGB तीन साल के बाद लंबी अवधि में कैपिटल गेन भी देती है और मेच्योरिटी पर रिडीम करने पर टैक्स छूट भी मिलती है.
क्रेडिट कार्ड करें गिफ्ट
आप अपनी पत्नी की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए उन्हें क्रेडिट कार्ड गिफ्ट दे सकते हैं. कई लोग क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग होने के डर से उसका इस्तेमाल करने से घबराते हैं, ऐसे में आप उन्हें समझदारी के साथ क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के फायदे बताते हुए उसे अपने पास रखने के लिए तैयार कर सकते हैं. इससे पैसों की जरूरत पड़ने पर पत्नी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट अपनी पत्नी की जरूरतों के आधार पर तय कर सकते हैं.

देश - दुनिया
30 साल तक नहीं मिला कोई ढंग का लड़का, तो लड़की ने अकेले ही पैदा कर डाला बच्चा !

मां बनना हर महिला की ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है. प्राकृतिक तौर पर बच्चे को जन्म देना माता-पिता के लिए एक सामान्य बात हो सकती है, लेकिन डेनियल बटल के लिए ये सामान्य नहीं था. इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर में रहने वाली डेनियल ने 30 साल की उम्र तक एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश की, ताकि वे एक खूबसूरत बच्चे को इस दुनिया में ला सकें. जब ऐसा नहीं हुआ, तो उन्होंने अकेले ही बच्चे को जन्म देने का फैसला किया.
31 साल की डेनियल बटल हमेशा से ही चाहती थीं कि वे एक बच्चे को जन्म देकर उसकी परवरिश करें. जब उन्हें कोई भी परफेक्ट पार्टनर नहीं मिला, जिसके साथ वे रह सकें तो उन्होंने एक बड़ा फैसला कर लिया. उन्होंने एक ऐसे शख्स के स्पर्म से सिंगल मदर बनने का फैसला किया, जिसे वे जानती तक नहीं थीं. 4 लाख रुपये से ज्यादा रकम खर्च करके डेनियल ने एक बच्चे को जन्म दिया और अब वो 2 महीने का हो चुका है.
जब मज़ाक बन गया ज़िंदगी की सच्चाई
हर्टफोर्डशायर में अपना डांस स्कूल चलाने वाली डेनियल Mirror से बात करते हुए बताती हैं कि वे बचपन से ही गुड्डे-गुड़ियों से खेलती थीं और प्रेगनेंसी की एक्टिंग करती रहती थीं. जब उन्हें ज़िंदगी के 30 साल गुजर जाने के बाद भी कोई परफेक्ट पार्टनर नहीं मिला, तो वे मज़ाक में कहा करती थीं कि उन्हें स्पर्म डोनर की मदद से परिवार बढ़ाना पड़ेगा. डेनियल को नहीं पता था, कि वाकई एक दिन ऐसा ही होगा. उनके मन में ख्याल आया कि ये विचार बुरा नहीं है और उन्होंने स्पर्म डोनर के ज़रिये मां बनने का फैसला लिया. इस प्रक्रिया में उनका परिवार उनके साथ था. उनकी 2 बहनें बर्थिंग पार्टनर के तौर पर उनके साथ डिलीवरी रूम में भी मौजूद रहीं.
अपनी मर्ज़ी से बन गईं सिंगल मदर
Facebook पर डेनियल को एक ऐसा ग्रुप भी मिला, जिसमें ऐसी महिलाएं थीं, जो अपनी मर्जी से सिंगल मदर बनी थीं. फर्टिलिटी टेस्ट से प्रेगनेंसी तक एक लंबी प्रक्रिया थी, लेकिन सौभाग्य से डेनियल के साथ सब कुछ अच्छा हुआ और वे पहले ही प्रयास में प्रेगनेंट हो गईं. उन्होंने स्पर्म बैंक से अपना स्पर्म डोनर खुद चुना था, जो एक अर्जेंटीना का शख्स था. इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये देने पड़े थे. उस शख्स से चैट के बाद उन्हें वो काफी केयरिंग और सज्जन व्यक्ति लगा. डेनियल चाहती थीं कि उनका डोनर भी उन्हीं तरह दिखे, ताकि बेटा वैसा ही लगे. डेनियल बताती हैं कि उनकी प्रेगनेंसी में कोई खास दिक्कत नहीं थी और क्रिसमस से पहले भगवान ने उन्हें बहुत खूबसूरत तोहफा दिया है.

देश - दुनिया
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

अमेरिका के डॉक्टरों ने कहा है कि उन्होंने एक सूअर की किडनी एक व्यक्ति में ट्रांसप्लांट करने में सफलता हासिल की है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस सफलता से अंग दान की कमी को पूरा करने का रास्ता खुल सकता है
जिस व्यक्ति में सूअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई है, वो ब्रेन डेड थे. इसका मतलब ये है कि वो पहले से ही कृत्रिम जीवन रक्षक उपकरणों पर थे और उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं थी.ये किडनी उस सूअर से ली गई, जो जेनेटिकली मोडिफ़ाई था, ताकि शरीर इस किडनी को कोई बाहरी का अंग समझकर नकार न दे.हालाँकि अभी तक इस प्रतिरोपण की समीक्षा नहीं की गई है और न ही इसे प्रकाशित किया गया है.
इसी तरह के टेस्ट पहले भी हुए हैं लेकिन ये अभी मानवों पर नहीं हुए थे.हालाँकि ट्रांसप्लांट के लिए सूअरों का इस्तेमाल कोई नया आइडिया नहीं है. सूअरों के दिल के वॉल्व का इस्तेमाल मानवों में पहले से होता आया हैअगर आकार की बात करें तो सूअरों के अंग मानव अंगों से अच्छा मेल खाते हैन्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी लैन्गोन हेल्थ मेडिकल सेंटर में सर्जनों ने सूअर की किडनी को बीमार व्यक्ति की रक्त नलिकाओं से जो़ड़कर देखा कि क्या ये काम करता है या शरीर इसे नकार देता है.अगले ढाई दिनों तक उन्होंने किडनी पर क़रीबी नज़र रखी और कई तरह की जाँच-पड़ताल की.
प्रमुख जाँचकर्ता डॉक्टर रॉबर्ट मोंटगोमरी ने बीबीसी वर्ल्ड टूनाइट कार्यक्रम को बताया, “हमने पाया कि ये किडनी किसी भी मानव किडनी ट्रांसप्लांट की तरह काम करती है. ये किडनी आम तौर पर ठीक काम कर रही थी और ऐसा नहीं लगा कि शरीर इसे नकार देगा डॉक्टर मोंटगोमरी ने ख़ुद अपना ट्रांसप्लांट कराया है. उन्होंने कहा कि ट्रांसप्लांट का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए ज़्यादा से ज़्यादा अंगों की ज़रूरत है. हालाँकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उनका काम विवादित है.
-
देश - दुनिया4 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
जॉब7 days agoइंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
देश - दुनिया4 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया4 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
छत्तीसगढ़6 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया3 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
जॉब6 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया4 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया4 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया4 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

























You must be logged in to post a comment Login