लॉकडाउन के बाद अगर आप फ्लाइट से यात्रा की सोच रहे हैं, तो तैयार रखें मेडिकल सर्टिफिकेट

कोरोना महामारी की वजह से देश में लगे लॉकडाउन की अवधि 3 मई को पूरी हो रही है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, सरकार हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर बाकी जगहों पर चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को हटाने पर विचार कर रही है. फिलहाल ट्रेनें और फ्लाइट्स को दोबारा शुरू करने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि, लॉकडाउन के बाद अगर आप फ्लाइट से यात्रा की सोच रहे हैं, तो आपको अपने और अपने परिवार के सदस्यों का मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा. इसके अलावा आपको अपनी अगली उड़ान के लिए दस्ताने, फेस मास्क और डिस्पोजेबल कैप्स भी खरीदने पड़ सकते हैं.
अंग्रेजी की बिजनेस वेबसाइट ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की खबर के मुताबिक डॉक्टरों, नौकरशाहों, एयरपोर्ट और एयरलाइंस के अधिकारियों की एक टेक्निकल कमिटी हवाई यात्रा के नए नियमों पर विचार कर रही है, ताकि कोरोना महामारी को फ्लाइट में फैलने से रोका जा सके. इसके लिए कमिटी यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर रहा है. जल्द ही इसे जारी किया जाएगा. बता दें कि देश में फ्लाइट्स और ट्रेनों के 15 मई के बाद दोबारा चलने की उम्मीद है. वहीं, देश में पूरी तरह से लॉकडाउन जून तक हटाया जा सकता है.
कुछ ग्लोबल एयरलाइंस जैसे ईजीजेट फ्लाइट में मीडिल सीट को खाली रखने पर विचार कर रही है. ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके. वहीं, कोरियन एयरलाइंस के फ्लाइट क्रू मेंबर टेकऑफ से लैंडिंग तक फुल प्रोटेक्टिव गियर- चश्मे, फेस मास्क और गाउन पहने रहेंगे.
ब्लूमबर्ग की 24 अप्रैल को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मई को लॉकडाउन के 40 दिन हो जाएंगे. उससे पहले ही एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद कर रखी है. इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है. लिहाजा लॉकडाउन हटने के बाद कुछ एयरलाइंस अपनी फ्लाइट का किराया भी बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. इसके साथ ही कुछ फ्लाइट्स में मीडिल सीट की बुकिंग भी ली जा सकती है. हेल्थ चेकअप, बुखार की जांच अब सभी फ्लाइट्स में प्रोसेस का हिस्सा रहेगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में टेक्निकल कमिटी यात्रियों को फ्लाइट्स में मीडिल सीट की बुकिंग की इजाजत दे सकती है. एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘बीच वाली सीट को खाली रखने से दो लोगों के बीच 6 फीट की दूरी को मेंटन नहीं किया जा सकता, क्योंकि फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच सिर्फ दो फीट की जगह की व्यवस्था होती है. इसलिए अब हमारा फोकस प्रोटेक्टिव गियर और मेडिकल सर्टिफिकेट पर ज्यादा है, ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.’
हवाई टिकट बुकिंग पर रोक
कुछ विमानन कंपनियों ने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों पर बुकिंग शुरु करने की घोषणा की थी. इस पर नागर विमानन मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें. इससे पहले एअर इंडिया ने कहा था कि वह कुछ मार्गों पर चार मई से घरेलू उड़ानों के लिए और एक जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये बुकिंग लेगी.
वहीं, लॉकडाउन के मद्देनजर रेलवे ने भी तीन मई तक यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर रखा है और साथ ही कहा है कि कोई एडवांस बुकिंग नहीं होगी.


NEW Delhi
दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती

दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। जल्द ही हम (कोविड) प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास करेंगे…उस दिशा में सभी प्रयास करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें होंगी। अब हम किसी सीएम या राजनेता की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।
उदस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए
दिल्ली में अब तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए। आज यह करीब दस फीसदी है जबकि 15 जनवरी के करीब यह 30 फीसदी तक जा पहुंचा था। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि लगातार वैक्सीनेशन तेज गति के साथ चल रहा है।
सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश
साथ ही उन्होंने कहा, कोरोना बढ़ता है तो पाबंदियां लगानी पड़ती है, लोगों को तकलीफ़ होती है। लेकिन भरोसा रखें कि जितनी ज़रूरत होती है उतनी पाबंदियां लगाते हैं। जल्द ही हम प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे। उस दिशा में सारी कोशिश होगी।
जल्द पाबंदियां हटाएंगे
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि कि पिछले हफ्ते मुझसे कुछ व्यापारी मिले और ऑड इवन/वीकेंड कर्फ़्यू हटाने की मांग की। उप राज्यपाल को प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं माने। एलजी साहब बहुत अच्छे हैं उन्हें आपकी सेहत की चिंता है। हम और एलजी साहब मिलकर जल्द से जल्द पाबंदियां हटाएंगे।
संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले दर्ज किए गए थे और एक दिन में कोरोना से 30 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में सर्वाधिक 28,867 मामले दर्ज किए गए थे और इसके बाद मामलों में कमी आ रही है।
क्राइम न्यूज़
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद,अपने ही भतीजे को मारी गोली ; मौक़े पर ही मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम अवल्दामान के जामतलाई जमरा फलिया में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर काका ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। काका-भतीजे एक बुजुर्ग महिला के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दोनों में हुई कहासुनी के बाद गोली चलने की यह घटना हुई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार जामतलाई जमरा फलिया में सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था।
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद : उसकी शवयात्रा के कार्यक्रम में मंगलवार को अवल्दामान निवासी फूलसिंह और उसका भतीजा 27 वर्षीय माधवसिंह पुत्र सोमला वहां पहुंचे थे। दोनों के बीच पूर्व से ही पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उस दौरान भी काका-भतीजे के बीच मारपीट हुई थी। तब काका फूलसिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए काका-भतीजे के बीच जमीन को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। फूलसिंह शवयात्रा में अपने साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसी दौरान काका फूलसिंह ने भतीजे माधव को गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा : देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृत महिला से कुछ दूर पर ही माधवसिंह का शव पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही गंधवानी थाने से पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्ता : आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एएसआइ सागर चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। निरीक्षण के बाद गोली चलाने वाले फूलसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खेल
गौतम गंभीर पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी ;संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की अपील
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव






























You must be logged in to post a comment Login