देश - दुनिया
अमेरिकी डॉक्टरों ने फिर कमाल कर दिखाया,सूअर की दोनों किडनी एक ब्रेन डेड व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट की

अमेरिकी डॉक्टरों ने फिर कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मेडिकल इतिहास में पहली बार जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर की दोनों किडनी एक ब्रेन डेड व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट की हैं. यह ऑपरेशन यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा में किया गया. बता दें कि इससे पहले डॉक्टरों ने सूअर का दिल इंसान में सफलतापूर्वक लगाया था.
सुअर की दोनों किडनी लगाई गईं
हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, 57 वर्षीय जिम पार्सन्स पिछले साल सितंबर में सड़क हादसे का शिकार हुए थे, इसके बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था. डॉक्टरों ने जब पार्सन्स परिवार से ऑपरेशन के बारे में बात की तो वो तैयार हो गया. इसके बाद मरीज को आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की दोनों किडनी लगाई गईं. बताया जा रहा है कि किडनी ने ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद सही से काम करना शुरू कर दिया है.

देश - दुनिया
प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी दलों को दी चेतावनी ,पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो ; हो जाऊंगा खतरनाक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को विपक्षी दलों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें (खान को) पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे. इसके साथ ही खान ने विपक्ष की कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) द्वारा 23 मार्च को जुलूस निकालने की योजना पर पूछे गए सवाल के जवाब में खान ने कहा कि यह कदम विफल हो जाएगा. प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर मैं सड़कों पर आ गया तो आप (विपक्ष) सबको छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो वह और भी ज्यादा खतरनाक हो।
बीते कुछ दिनों में आतंकी गतिविधियां तेज हो गई
पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों में आतंकी गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बाबत पाकिस्तानी मीडिया और कुछ विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि आगामी कुछ सप्ताह में ऐसी गतिविधियां दिख सकती है. पाकिस्तान सरकार में मंत्री शेख राशिद ने कहा है कि संबंधित मंत्रालय और सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बता दें कि बीते दिनों लाहौर के अनारकली इलाके में हुए धमाकों में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 26 लोग घायल हो गए थे जिसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है.
अफगानिस्तान के कई शहरों पर हमले तेज
अफगानिस्तान में सक्रिय इस्लामिक स्टेट खुरासान ने प्रतिबंधि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की तुलना में पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की शांति और अखंडत के लिए अधिक खतरा पैदा किा है. बता दें कि काबुल में तालिबान के सत्ता कब्जाने के बाद आईएस-के ने अफगानिस्तान के कई शहरों पर हमले तेज कर दिए है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों पर आतंकवादी हमले किए जा रहे हैं।
देश में आतंकी मामलों में बढ़ोत्तरी
पाकिस्तान सरकार के मंत्री राशिद ने शनिवार को कहा कि बीते कुछ दिनों में देश में आतंकी मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. आतंकी गतिविधियां 15 अगस्त के बाद से 35 फीसदी अधिक बढ़ गई हैं. लेकिन यह राष्ट्र और सशस्त्र बल के मनोबल भावना को कम नहीं कर सकता है. राशीद ने पाकिस्तान में “आतंक का माहौल” बनाने के लिए तालिबान द्वारा पराजित “बचे-कुचे छोटे समूहों” को दोषी ठहराया है।
देश - दुनिया
ओमीक्रॉन वेरिएंट का नया लक्षण, मरीज कान में दर्द और अंदर झुनझुनी सनसनी की शिकायत

कोरोना के नए वायरस ओमिक्रोन के कारण पूरी दुनिया महामारी की एक नई लहर का सामना कर रही है। इस बीच, ताजा खबर यह है कि ओमिक्रोन का एक और लक्षण पता चलता है। अब यह कान पर हमला करने लगा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के एक समूह ने संक्रमण के नए लक्षण की खोज की है।ओमीक्रॉन को लेकर शुरू से कहा जा रहा है कि इस लक्षण बहुत हल्के होते हैं, लेकिन यह लोगों को कमजोर बना रहा है।
ओमीक्रॉन वेरिएंट आंखों से लेकर हृदय और मस्तिष्क तक के शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर रहा
और इससे भी बुरी बात यह है कि ओमीक्रॉन संक्रमण के लक्षण COVID-19 के बताए गए लक्षणों से अलग हैं, जिनमें स्वाद और गंध की कमी, बुखार और फ्लू शामिल हैं।ओमीक्रॉन वेरिएंट आंखों से लेकर हृदय और मस्तिष्क तक के शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। अब विशेषज्ञों के अनुसार कुछ लक्षण कानों में भी दिखाई दे सकते हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने यह समझने के लिए COVID पॉजिटिव रोगियों के कानों का परीक्षण किया।
मरीज कान में दर्द और अंदर झुनझुनी सनसनी की भी शिकायत
उन्होंने पाया कि मरीज कान में दर्द और अंदर झुनझुनी सनसनी की भी शिकायत कर रहे हैं। यह एक ऐसा लक्षण है जो अभी तक कोरोना वायरस से जुड़ा नहीं है। ताजा अध्ययन के बाद कहा जा रहा है कि यदि कान में दर्द, बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोनावायरस का संकेत है। इससे भी बुरी बात यह है कि यह पूरी तरह से टीकाकरण वाले रोगियों में सबसे अधिक दिखाई दे रहा है।
ओमीक्रॉन वेरिएंट के अन्य लक्षण इस प्रकार हैं
ठंड लगना जकड़न महसूस होना,गले में खराश,शरीर में दर्द,दुर्बलता,उल्टी आना,रात का पसीना,हल्का से तेज बुखार,खांसी,नाक बहना,थकान,सिरदर्दताजा अध्य्यन से जुड़ीं डॉ. कॉन्स्टेंटिना स्टेनकोविक ने जोर देकर कहा कि ध्वनि और सुनने से संबंधित समस्याओं का सामना करने पर रोगियों का जल्द से जल्द परीक्षण किया जाए। यदि इस पर ध्यान न दिया जाए या लंबे समय तक बिना ध्यान दिए छोड़ दिया जाए, तो संक्रमण से सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
देश - दुनिया
बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड , ठंड और कोहरे की दोहरी मार ; मौसम विभाग ने चेतावनी दी
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव


















You must be logged in to post a comment Login