गर्म खाने नहीं देने पर गुस्से में 55 वर्षीय सास की पीट पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गर्म रोटी बनाकर नहीं देने पर गुस्से में आकर अपनी 55 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय सुरेश को गिरफ्तार किया है. खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर के मंधाता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पटीदार ने बुधवार को बताया कि यह घटना बिल्लौरा गांव के पास जंगल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटी.
ये है पूरा मामला
ओंकारेश्वर के मंधाता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पटीदार ने बताया कि आरोपी सुरेश (35) धामनोद इलाके का रहने वाला है तथा शादी के बाद से ही अपनी ससुराल में रह रहा था. उन्होंने मृतक महिला गूजर बाई के पति के हवाले से बताया कि सोमवार देर रात को सुरेश के घर वापस लौटने पर उसकी सास ने उसे खाना परोसा, क्योंकि सुरेश की पत्नी जब तक सो चुकी थी. पाटीदार ने बताया कि सुरेश ने अपनी सास से खाने में गर्म चपातियां मांगीं. जबकि सास द्वारा इससे इनकार करने पर उसे गुस्सा आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने लाठी से सास को पीट-पीट कर मार दिया. घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला.
अपनी पत्नी को बचाने आए नानूराम, लेकिन…
मंधाता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पटीदार ने आगे बताया कि पिटाई के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका पति नानूराम और अन्य परिजन गूजर बाई को बचाने के लिए आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जबकि इसके बाद मंगलवार सुबह को नानूराम ने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. हालांकि अपनी सास की हत्या करने के बाद आरोपी भाग निकला और तलाशने में पुलिस को काफी परेशानी हुई, लेकिन मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि इस मामले में पुलिस 25 साल के आरोपी सुरेश से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.


जॉब
नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगा 2 लाख तक सैलरी, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में टीचर्स के 1616 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 35 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक के उम्मीदवार 22 जुलाई तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। जिसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 44 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
प्रिंसिपल- 12
पीजीटी
जीव विज्ञान 42
रसायन विज्ञान 55
वाणिज्य 29
अर्थशास्त्र 83
अंग्रेजी 37
भूगोल 41
हिंदी 20
इतिहास 23
गणित 26
भौतिकी 19
कंप्यूटर विज्ञान 22
टीजीटी
अंग्रेजी 144
हिंदी 147
गणित 167
विज्ञान 101
सामाजिक विज्ञान 124
टीजीटी (तीसरी भाषा) 343
संगीत शिक्षक 33
कला शिक्षक 43
पीईटी पुरुष 21
पीईटी महिला 31
लाइब्रेरियन 53
योग्यता
प्रिंसिपल : 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ 15 वर्षों का अनुभव।
पीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड।
टीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवारों को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए। या संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ उम्मीदवारों को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया हुआ होना जरूरी है।
संगीत शिक्षक – संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा पास होना चाहिए।
आर्ट टीचर – ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में आर्ट्स के किसी भी विषय में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या आर्ट्स के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए।
PET – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
आयु सीमा
प्रिंसिपल – अधिकतम 50 वर्ष
PGT – अधिकतम 40 वर्ष
TGT – अधिकतम 35 वर्ष
संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
PET – अधिकतम 35 वर्ष
लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष
सैलरी
प्रिंसिपल – रु. 78800-209200 रुपए
TGT – रु. 44900-142400 रुपए
PGT – 47600-151100 रुपए
विविध श्रेणी के शिक्षक – रु. 44900-142400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू (लाइब्रेरियन को छोड़कर) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
जॉब
DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

DRDO CFEES Recruitment 2022 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की वैकेंसी है. इन पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के अंतर्गत काम करने वाले सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती निकाली है. डीआरडीओ सीएफईईएस में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की कुल 5 वैकेंसी है।
रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा. वॉक इन इंटरव्यू 4 और 5 अगस्त को होगा. वॉक इन इंटरव्यू डीआरओएमआई, ब्रिज, एसके मजूमदार मार्ग, तिमारपुर, दिल्ली- 110054 पते पर होगा.
शैक्षिक योग्यता
ऑर्गेनिक/इनऑर्गेनिक/फिजिकल केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही नेवल अप्लीकेशंस के लिए हाई एक्सपेंशन फोम (मॉर्पीन) डेवलपमेंट का अनुभव अपेक्षित है.
फिजिकल/इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री/ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही संबंधित फील्ड में अनुभव अपेक्षित है.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/ऑर्गेनिक फिजिकल/एनालिटिकल/एनवायरमेंटल केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ. नेट/GATE भी पास होना चाहिए. एडवांस मेथड और लैब वेस्ट से टॉक्सिक कंटेनमेंट्स निकालते हुए लैब केमिकल डिग्रेडेशन का अनुभव होना चाहिए.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/फिजिकल/एनालिटिकल में स्पेशलाइजेशन के साथ. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. कंपोजिट मैटेरियल डेवलपमेंट का अनुभव होना चाहिए.
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री(बीई/बीटेक) फर्स्ट डिवीजन. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. इन विषयों पर काम किया होना चाहिए-
i. एंबेडेड सिस्टम्स
ii. डिटेक्शन एवं कंट्रोल सिस्टम
iii. रिलायबिलिटी एनालिसिस
मिलेगा इतना सैलरी
रिसर्च एसोसिएट- 54000+एचआरए
जूनियर रिसर्च फेलो- 31000+एचआरए
आयु सीमा
रिसर्च एसोसिएट- अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.
जेआरएफ- अधिकतम आयु 28 साल. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.

Anganwadi Bharti 2022: राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं.महिला एवं बाल विकास केंद्र तहत हर राज्य में आंगनबाड़ी के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती है. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सामान्यत: आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है. इसलिए राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं
“आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है. – आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए”
नोटिफिकेशन जारी
बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक 53,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके तहत कई अलग अलग पदों पर लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
पदों का विवरण
– पर्यवेक्षक
– कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी सहायकों
– सेविका
– सहायिका
– सुपरवाइजर
– वर्कर
– हेल्पर
योग्यता मानदंड
– आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.
– आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है.
– आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु
45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी.
वेतनमान
महिला पर्यवेक्षक- 20000 रुपये प्रतिमाह
आंगनबाडी कार्यकर्ता- 4000–8000 रुपये प्रतिमाह
मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता- 3000-6000 रुपये प्रतिमाह
आंगनवाड़ी हेल्पर- 2000–4000 रुपये प्रतिमाह
अहम दस्तावेज
– आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए.
– पहचान पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– निवास प्रमाण पत्र
– जन्म तिथि प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
– रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
मनोरंजन7 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता































You must be logged in to post a comment Login