Connect with us

आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

Published

on

Anganwadi Bharti 2022: राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं.महिला एवं बाल विकास केंद्र तहत हर राज्य में आंगनबाड़ी के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती है. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सामान्यत: आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है. इसलिए राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं

      “आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है. – आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए”

नोटिफिकेशन जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक 53,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके तहत कई अलग अलग पदों पर लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।

पदों का विवरण

– पर्यवेक्षक
– कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी सहायकों
– सेविका
– सहायिका
– सुपरवाइजर
– वर्कर
– हेल्पर

योग्यता मानदंड

– आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.
– आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है.
– आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु
45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी.

वेतनमान

महिला पर्यवेक्षक- 20000 रुपये प्रतिमाह
आंगनबाडी कार्यकर्ता- 4000–8000 रुपये प्रतिमाह
मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता- 3000-6000 रुपये प्रतिमाह
आंगनवाड़ी हेल्पर- 2000–4000 रुपये प्रतिमाह

अहम दस्तावेज

– आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए.
– पहचान पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– निवास प्रमाण पत्र
– जन्म तिथि प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
– रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि

Published

on

By

BSF की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाना होगा.बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. बीएसएफ में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है. BSF ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर के कुल 323 पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. बता दें कि, फिलहाल इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है.बीएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया अगस्त महीने में शुरू होगी. हालांकि, इस वैकेंसी के लिए सिर्फ शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुई है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तारीख और परीक्षा की डिटेल्स देख सकेंगे।

अप्लाई
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से फिलहाल इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवदेन प्रक्रिया अगस्त में शुरू हो सकती है. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए सबसे पहले मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे.

आवेदन
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम मे 12वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा, एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास के साथ कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें.

सैलरी
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा. जबकि, हेड कॉन्स्टेबल के पदों के लिए लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये महीने तक का वेतन मिलेगा।

इसे भी पढ़िये :-

असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट में निकली भर्ती,जानें क्या है आवेदन की तिथि…

Continue Reading

जॉब

असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट में निकली भर्ती,जानें क्या है आवेदन की तिथि…

Published

on

By

इंडो ताइवान बॉर्डर पुलिस ने असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट पुरुष और महिला के लिए वैकेंसी निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी. उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते है.इंडो ताइवान बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट पुरुष और महिला भर्ती 2022 के लिए आवेदन मंगवाए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती करना चाहते हैं वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं. ट्रांसपोर्ट भर्ती में रुचि रखते हैं वे अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 9 सितंबर तक चलेगी. ये भर्ती ऑनलाइन किए जा रहे हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा. ITBP भर्ती के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इन सब की जानकारी आगे दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11 पदों को भरा जाएगा. ऑटोमोबाइल के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में में BE / B.Tech डिग्री होनी चाहिए. शैक्षणिक संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें. जहां आपको विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. इन पदों पर भर्ती करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. पात्रता को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें, अयोग्य उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

आवेदन फीस

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा.ससी / एसटी /महिला/ एक्स सर्विसमैन के लिए कोई फीस नहीं है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान के माध्यम से परीक्षा फीस का भुगतान कर सकते हैं.वहीं उम्र सीमा की बात करें तो अधिकतम उम्र सीमा 30 साल मांगी गई है. इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. एग्जाम की डेट जल्द घोषित की जाएगी. ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर सभी अपडेट हो जाएंगे. करियर की खबर यहां पढ़ें.

कैसे करें ITBP भर्ती के लिए आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं.

फॉर्म भरते समय सभी डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से अपलोड करें.

भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन डॉक्यूमेंट फोटो, साइन, आईडी प्रूफ, आदि अपलोड करें.

आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी कॉलम को ध्यान से देखना चाहिए.

उम्मीदवार को आवेदन फीस का भुगतान करें.

अगर आपने फॉर्म में फीस का भुगतान नहीं किया है तो आपका फॉर्म सबमिट नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़िये :- 

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

Continue Reading

CG News : 11वी के छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

Published

on

 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले साइंस के स्टूडेंट ने डंकनी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है। सुसाइड से पहले छात्र ने अपने वाट्सऐप स्टेटस में लिखा ‘मैं सुसाइड कर रह हूं’, फिर दो दिन बाद छात्र की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन नहीं पहुंचा। छात्र के दोस्तों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह शांत रहता था। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मृत छात्र का नाम रिंकू मरकाम (16) है। रिंकू दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित गांव बुरगुम का रहने वाला है। वर्तमान में वह दंतेवाड़ा में अपनी मौसी के घर पर रहकर हाई स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि, 2 दिन पहले वह रोज की तरफ स्कूल जाने के लिए निकला था। जब स्कूल नहीं पहुंचा तो पता किया गया पर जानकारी नहीं मिली। फिर दंतेवाड़ा के डंकनी नदी में लाश मिली।

दोस्त ने मैसेज कर पूछा- घर गया की नहीं

सुसाइड करने से पहले रिंकू ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था मैं सुसाइड कर रहा हूं। जिस पर इसके एक गांव के ही रहने वाले दोस्त ने रिप्लाई कर मैसेज किया कि तू घर गया की नहीं। पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। स्कूल में साथ मे पढ़ने वाले दोस्तों ने बताया कि रिंकू पिछले कुछ दिनों से शांत रहता था। किसी से बातचीत नहीं करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़23 hours ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़6 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़7 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto3 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto3 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • 2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • व्यापर4 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • जॉब3 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • Tech & Auto4 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • व्यापर3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • 2 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब3 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता