Connect with us

VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार सफलता के राह में बाधा बनती है बेडरूम में रखी ये वस्तुए, आज ही फेके इन्हें घर के बहार…

Published

on

Vastu Shastra in Hindi : जीवन में तरक्की और खुशहाली हर कोई चाहता है। इसके लिए हर कोई तरह-तरह के उपाय भी करता है, ताकि परिवार में सुख- शांति बनी रहे। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग को कम मेहनत के बाद ही सफलता मिल जाती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। तरक्की और सफलता में रूकावट का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में यदि आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में रखी कुछ चीजों पर ध्यान होगा। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का अभाव हो तो आपके मन तथा जीवन पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं गलत वास्तु तरक्की में बाधा बनती है।

चलिए जानते हैं बेडरूम में कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए…

कुछ लोग बेडरूम में अपने सिरहाने के पास टेबल पर पानी का जग या बॉटल रख कर सोते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने बेडरूम में सिरहाने पर पानी का गिलास या जग रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है और तरक्की रुक जाती है। यदि आपके बेडरूम में बेड का स्थान दरवाजे के ठीक सामने है, तो उसका भी स्थान बदल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के सामने पलंग रखना सही नहीं माना जाता है।आप बेडरूम में बेड को दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, बेड के सामने आईना भी नहीं होना चाहिए। यदि बेड के सामने आईना लगा है तो उसे रात में कपड़े से ढककर सोना चाहिए। क्योंकि रात में सोते समय आईने में आपके शरीर के अंग दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता। इससे जीवन में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा कभी भी अपने बेडरूम में किसी भी देवी-देवता या धार्मिक चीजों का चित्र नहीं लगाना चाहिए। इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम या घर के किसी भी दरवाजे को खोलते या बंद करते समय आवाज भी नहीं आनी चाहिए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Sukanya Samriddhi Yojana: अब माता-पिता बेटियों की शादी को लेकर न करे चिंता, करे इस स्कीम में निवेश, ये रहा प्रोसेस…

Published

on

 

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपके घर पर हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बेटियों के लिए चलाई जा रही एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। ये एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बेटी को एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अपनी बेटी की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम निवेश की सीमा 250 रुपये है। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप अपनी बेटी का अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में विजिट करके खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता बेटी की आयु 10 वर्ष के होने से पहले खोला जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत बेटी के खाते का संचालन उसकी उम्र 21 या 18 वर्ष के बाद शादी होने तक किया जा सकता है। इसके अलावा बेटी की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसकी उच्च शिक्षा के लिए इस स्कीम से 50 प्रतिशत तक राशि निकाली जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको ऋण की सुविधा नहीं मिलती है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा परिवार के समक्ष बेटियों के शादी के दौरान आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। अगर आप इस योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड, बच्ची के माता पिता की तस्वीर, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, कानूनी अभिभावक का पैन कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुई ’86-इंच की ये दमदार स्मार्टटीवी Huawei S86 Pro, इसमें मिलेगा दमदार साउंड, जाने क्या है इसकी कीमत

Published

on

कीमत की बात की जाए तो Huawei S86 Pro 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन की कीमत 13,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,64,929 रुपये है।

इस हफ्ते Huawei ने कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ प्रोडक्ट की एक सीरीज जारी की है। चीनी टेक पावरहाउस ने Huawei S86 Pro स्मार्ट स्क्रीन के साथ रिलीज के अपने लाइनअप में शामिल किया है। Huawei S86 Pro, Huawei के HarmonyOS 3.0 पर काम करेगा। आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Huawei S86 Pro की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Huawei S86 Pro 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन की कीमत 13,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,64,929 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो हुवावे एस86 प्रो पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसकी वास्तविक रिलीज की तारीख 3 अगस्त है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei S86 Pro में एक विशाल 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन मिलती है। इसमें देखने और सुनने का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए Honghu इमेज क्वालिटी इंजन, स्विफ्ट क्लियर और स्मूथ टेक्नोलॉजी आदि दिए गए हैं। पेटेंट वाले स्पीकर के साथ दो ट्वीटर और चार 10W यूनिट स्मार्ट स्क्रीन के लिए एक पावरफुल ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं।

Huawei S86 Pro में ब्रिलियंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कलर परफॉर्मेंस की क्वालिटी में सुधार करने के लिए DCI-P3 कलर गेमुट ​​​​को कस्टमाइज करती है। इसमें 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, HDR विविड, क्लियर इमेज प्रोसेसिंग और डायनेमिक कंट्रास्ट एन्हांसमेंट शामिल है। Huawei S86 Pro में 1.6L साउंड कैविटी और 75Hz लो-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर दिया गया है। ऑडियो आउटपुट को वायरलेस तरीके से कनेक्टेड एक्सटर्नल 4 साउंड एक्स स्पीकर्स के साथ बढ़ा सकते हैं।

हुवावे एस86 प्रो एक इमर्सिव 5.1  डिस्ट्रीब्यूटिड होम थिएटर एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। Huawei स्मार्ट स्क्रीन S86 Pro को ऑपरेट करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन या इसके टच रिमोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट स्क्रीन एक मल्टीपल गैजेट है और ड्यूल इस्तेमाल को कस्टमाइज करता है। ब्राउज करते हुए भी आप स्मार्ट स्क्रीन पर कंटेंट ओपन करने के लिए सुपर डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़िए

Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत… 

LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

मोबाइल गेम PUBG के बाद सरकारी आदेश द्वारा BGMI हुआ ब्लॉक, अब प्ले स्टोर से हुआ गायब

 

 

Continue Reading

Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

Published

on

Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

चूल्हे के बारे में जान लीजिए
बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा। दरअसल, इस चूल्हे का नाम ‘नूतन चूल्हा’ रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।

ये है काम करने का तरीका
आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं। कीमत कितनी है? इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़21 hours ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़6 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़7 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto3 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto3 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • 2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • व्यापर4 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • जॉब3 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • Tech & Auto4 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • व्यापर3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • 2 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब3 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता