Sukanya Samriddhi Yojana: अब माता-पिता बेटियों की शादी को लेकर न करे चिंता, करे इस स्कीम में निवेश, ये रहा प्रोसेस…

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपके घर पर हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बेटियों के लिए चलाई जा रही एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। ये एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बेटी को एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अपनी बेटी की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम निवेश की सीमा 250 रुपये है। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप अपनी बेटी का अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में विजिट करके खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता बेटी की आयु 10 वर्ष के होने से पहले खोला जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत बेटी के खाते का संचालन उसकी उम्र 21 या 18 वर्ष के बाद शादी होने तक किया जा सकता है। इसके अलावा बेटी की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसकी उच्च शिक्षा के लिए इस स्कीम से 50 प्रतिशत तक राशि निकाली जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको ऋण की सुविधा नहीं मिलती है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा परिवार के समक्ष बेटियों के शादी के दौरान आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। अगर आप इस योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड, बच्ची के माता पिता की तस्वीर, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, कानूनी अभिभावक का पैन कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

Tech & Auto
लॉन्च हुई ’86-इंच की ये दमदार स्मार्टटीवी Huawei S86 Pro, इसमें मिलेगा दमदार साउंड, जाने क्या है है इसकी कीमत
कीमत की बात की जाए तो Huawei S86 Pro 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन की कीमत 13,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,64,929 रुपये है।
इस हफ्ते Huawei ने कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ प्रोडक्ट की एक सीरीज जारी की है। चीनी टेक पावरहाउस ने Huawei S86 Pro स्मार्ट स्क्रीन के साथ रिलीज के अपने लाइनअप में शामिल किया है। Huawei S86 Pro, Huawei के HarmonyOS 3.0 पर काम करेगा। आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Huawei S86 Pro की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात की जाए तो Huawei S86 Pro 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन की कीमत 13,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,64,929 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो हुवावे एस86 प्रो पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसकी वास्तविक रिलीज की तारीख 3 अगस्त है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei S86 Pro में एक विशाल 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन मिलती है। इसमें देखने और सुनने का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए Honghu इमेज क्वालिटी इंजन, स्विफ्ट क्लियर और स्मूथ टेक्नोलॉजी आदि दिए गए हैं। पेटेंट वाले स्पीकर के साथ दो ट्वीटर और चार 10W यूनिट स्मार्ट स्क्रीन के लिए एक पावरफुल ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं।
Huawei S86 Pro में ब्रिलियंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कलर परफॉर्मेंस की क्वालिटी में सुधार करने के लिए DCI-P3 कलर गेमुट को कस्टमाइज करती है। इसमें 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, HDR विविड, क्लियर इमेज प्रोसेसिंग और डायनेमिक कंट्रास्ट एन्हांसमेंट शामिल है। Huawei S86 Pro में 1.6L साउंड कैविटी और 75Hz लो-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर दिया गया है। ऑडियो आउटपुट को वायरलेस तरीके से कनेक्टेड एक्सटर्नल 4 साउंड एक्स स्पीकर्स के साथ बढ़ा सकते हैं।
हुवावे एस86 प्रो एक इमर्सिव 5.1 डिस्ट्रीब्यूटिड होम थिएटर एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। Huawei स्मार्ट स्क्रीन S86 Pro को ऑपरेट करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन या इसके टच रिमोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट स्क्रीन एक मल्टीपल गैजेट है और ड्यूल इस्तेमाल को कस्टमाइज करता है। ब्राउज करते हुए भी आप स्मार्ट स्क्रीन पर कंटेंट ओपन करने के लिए सुपर डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़िए
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
मोबाइल गेम PUBG के बाद सरकारी आदेश द्वारा BGMI हुआ ब्लॉक, अब प्ले स्टोर से हुआ गायब
Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…

Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
चूल्हे के बारे में जान लीजिए
बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा। दरअसल, इस चूल्हे का नाम ‘नूतन चूल्हा’ रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।
ये है काम करने का तरीका
आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं। कीमत कितनी है? इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।
LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

LPG Safety Tips: आज के समय में अगर आपको खाना बनाना है, तो आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है और आप गैस चूल्हा ऑन करके आसानी से ये काम कर सकते हैं। गैस के आ जाने से खाना बनाने में आसानी तो हुई है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय काफी ध्यान देना पड़ता है नहीं तो कोई अनहोनी होने में देर नहीं लगती। जैसे- बीते शनिवार को बिहार के सासाराम में एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन लोग गंभीर रूप से इसमें झुलस गए। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि सिलेंडर से होने वाले नुकसानों से बचा जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन बातों का रखना होगा ध्यान:-
दूरी जरूरी
गैस सिलेंडर और चूल्हा जितने काम की चीज हैं, उतना ही इनसे डर भी बना रहता है। आपको हमेशा ध्यान रखना है कि गैस सिलेंडर को चूल्हे से थोड़ा दूर ही रखना है। स्लैब में चूल्हे को ऊपर और गैस सिलेंडर को नीचे रखें, ताकि कुछ गड़बड़ी होने पर सिलेंडर में आग न लग पाए।
बच्चों की पहुंच से दूर
आपको अपने गैस सिलेंडर को बच्चों की पहुंच से दूर रखना है। कई बार बच्चे खेल-खेल में रेगुलेटर का या चूल्हे का स्विच ऑन कर देते हैं। ऐसे में हादसा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए गैस चूल्हे को बच्चों से दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।
चेक करते रहिए
लोग एक बार जब गैस सिलेंडर को लगा देते हैं, तो फिर उसे चेक नहीं करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है आपको समय-समय पर पाइप को चेक करना है कि वहां से गैस तो लीक नहीं हो रही है। वहीं, रेगुलेटर को भी चेक करें कि कहीं वहां तो कोई लीकेज नहीं है।
लीकेज को हल्के में न लें
कई लोगों को जब लीकेज होने पर बदबू आती है, तो वो इसे हल्के में लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। लीकेज है, तो तुरंत घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें और भूलकर भी माचिस या लाइट के स्विच ऑन न करें। फिर तुरंत एजेंसी से संपर्क करें।
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto3 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब3 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
7 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
2 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…




























You must be logged in to post a comment Login