Connect with us

इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

Published

on

 

LPU से ग्रेजुएट करने के बाद यासीर ने कोई दूसरी डिग्री नहीं ली और अपनी सफलता का श्रेय LPU में मिलने वाले शिक्षा को दिया। 3 करोड़ रुपए के सालाना पैकेज पर शानदार प्लेसमेंट पाकर, LPU से 2018 में पास हुए यासीर एम. ने एक नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। केरल के रहने वाले यासीर Lovely Professional University से बी.टेक सीएसई ग्रेजुएट हैं, जो दुनिया की एक जानी-पहचानी मल्टीनेशनल कंपनी के लिए सालाना 3 करोड़ रुपए के पैकेज पर काम करते हैं।

इस कंपनी ने कोविड महामारी के दौरान दुनिया की बहुत मदद की थी। यासीर ने LPU से ग्रेजुएशन के बाद कोई दूसरी डिग्री नहीं ली। सिर्फ इतना ही नहीं, यासीर एम. अपनी सफलता का पूरा श्रेय उस शिक्षा और सिद्धांतों को देते हैं जो उन्हें LPU कैंपस में मिले।

LPU में, यासीर एम. हमेशा एक होनहार छात्र रहे और उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक डिग्री 8.6 सीजीपीए के साथ पूरी की। यासीर हमेशा ही कैंपस में होने वाले हैकाथॉन और दूसरे टेक्निकल इवेंट में हिस्सा लेते रहते थे। ज्यादातर इवेंट में उन्हें जीत भी मिलती थी।

मोहम्मद यासीर का कहना है कि ”LPU में रहते हुए मुझे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग जैसी तकनीकी के बारे में पता चला और मैंने दुनियाभर से कई दोस्त भी बनाए। LPU की फैकल्टी से मिली यह तकनीकी शिक्षा और उनके मार्गदर्शन ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। मुझे खुशी है कि मैंने जर्मनी में काम करने के इस शानदार मौके से सिर्फ अपने माता-पिता को ही नहीं बल्कि पूरी यूनिवर्सिटी और भारत को गौरवान्वित किया है।”

सिर्फ यासीर ही ऐसे अकेले छात्र नहीं हैं जिन्हें यह शानदार प्लेसमेंट मिली है, बल्कि LPU से ग्रेजुएशन करने वाले हजारों छात्र हैं, जो आज दुनियाभर में Google, Microsoft, Mercedes और अन्य फॉर्च्यून 500 कंपनियों में करोड़ों के पैकेज पर काम कर रहे हैं। हाल ही में, LPU से बी.टेक में ग्रेजुएशन करने वाले हरे कृष्णा महतो ने 2022 में Google का बैंगलूरु दफ्तर जॉइन किया। हरे कृष्णा को Google में 64 लाख रुपए के शानदार पैकेज पर प्लेसमेंट मिली थी। यह किसी भी युवा ग्रैजुएट को मिलने वाला सबसे ज्यादा पैकेज भी है। आइए सुनते हैं कि हरेकृष्णा का LPU के बारे में क्या कहना है:

LPU का अतुलनीय प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस यूनिवर्सिटी की अकेडमिक कुशलता का नतीजा है। साथ ही, यहां छात्रों के लिए हमेशा नए मौके तैयार किए जाते हैं और शानदार प्लेसमेंट व शिक्षकों से मिलने वाला मार्गदर्शन छात्रों को नए आयाम छूने में मदद करता है।

इस साल, LPU ने सबसे ज्यादा पैकेज पर प्लेसमेंट का रिकॉर्ड दर्ज किया है। LPU के छात्र अर्जुन को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए 63 लाख रुपए सालाना का पैकेज मिला है। पूरे देश में इंजीनियरिंग के किसी भी फ्रेशर को मिलने वाला यह सबसे ज्यादा पैकेज है। आइए सुनते हैं कि यह उपलब्धि हासिल करने वाले अर्जुन का LPU को लेकर क्या कहना है:

इसके साथ ही, LPU से सिर्फ चुनिंदा छात्र ही नहीं बल्कि साल 2021,22 बैच के 431 छात्रों को 10 लाख रुपए से ज्यादा के पैकेज पर प्लेसमेंट मिली है। सिर्फ इतना ही नहीं, दुनिया की बड़ी कंपनियों ने 10 लाख तक के पैकेज पर LPU से बड़ी तादाद में छात्रों को प्लेसमेंट दी है।

जिन टॉप कंपनियों ने LPU से सबसे ज्यादा छात्रों को प्लेसमेंट दी है उनमें Cognizant शामिल है जिसने 670+ LPU छात्रों को प्लेसमेंट दी है। इसी तरह, Capgemini ने 310+ छात्रों, Wipro ने 310+, MPhasis ने 210+, और Accenture ने 150+ छात्रों को प्लेसमेंट दी है। इस लिस्ट में ऐसी सैकड़ों कंपनी शामिल हैं। हाल ही के वर्षों में टॉप कंपनियों ने LPU छात्रों को 20 हजार से ज्यादा प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के मौके दिए हैं। साथ ही, कई फॉर्च्यून 500 कंपनियों ने भी 5 हजार से ज्यादा ऑफर LPU के छात्रों को दिए हैं।

प्लेसमेंट के ये शानदार आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं कि LPU किस तरह देश के सबसे बेहतरीन इंस्टीट्यूट के तौर पर उभर रहा है, जहां उसके शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड अब लगभग हर साल आम हो गए हैं। Times Higher Education Impact Rankings 2022 ने LPU को दुनियाभर की यूनिवर्सिटी के बीच 74वां रैंक दिया है।

LPU देश और दुनिया के छात्रों को लगातार शानदार शिक्षा दे रहा है और उन्हें नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्लेसमेंट के तौर पर मदद भी। यहां कुछ ऐसे पहलू भी हैं जिन्हें देखते हुए छात्रों को LPU में शिक्षा पाने के बारे में सोचना चाहिए, जैसे स्टेट ऑफ द आर्ट कैंपस, 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटी से शैक्षणिक टाइ-अप।

यहां देश के 28 राज्यों और दुनिया के 50 से ज्यादा देशों के छात्र एक ही जगह विश्वस्तरीय शिक्षा हासिल कर रहे हैं। LPU में 2022 बैच के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है। परीक्षा और एडमिशन की प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानने के लिए, छात्र यहां दिए गए लिंक https://bit.ly/3w1Fe84 पर जा सकते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

क्या आप भी AC का टेंपरेचर 24 -25 से कम रखते है तो हो जाइये सावधान

Published

on

Best Temperature For Ac: गर्मी में एसी चलाने से राहत मिल जाती है, लेकिन ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाना सेहत को नुकसान देता है, जानिए कितने तापमान पर चलाना चाहिए AC और ज्यादा AC में रहने के नुकसान.

AC Temperatures Harmful: बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में पसीना और चिपचिपाहट से सिर्फ एसी में बैठने पर ही राहत मिलती है. कुछ लोगों को इतनी गर्मी लगती है कि वो एसी के ठीक सामने बैठना या सोना ही पसंद करते हैं और एसी का टेंपरेचर भी 18-20 ही रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं. एसी को बहुत कम टेंपरेचर पर चलाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. आइये जानते हैं एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए और ज्यादा कम पर एसी चलाने से क्या नुकसान होते हैं.

24-25 डिग्री पर ही एसी चलाएं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको एसी 24-25 डिग्री पर चलाना चाहिए. इससे कम एसी चलाकर रखना आपके स्वास्थ्य पर विरपरीत असर डालता है. सर्दी हो या गर्मी बाहर से तापमान से कमरे या घर के तापमान में एक्सट्रीम बदलाव नहीं होना चाहिए. हमारे शरीर के तापमान की तुलना में बहुत कम तापमान पर सेट किए गए एसी कमरे से नमी को गायब कर देते हैं. जिससे त्वचा को नुकसान होता है. ऐसे में त्वचा से पसीना कम निकलता है और ऑयल ज्यादा निकलने लगता है. इससे मुँहासे, समय से पहले झुर्रियाँ और त्वचा में जलन पैदा हो सकती है. एक्सट्रीम हाई टेंपरेचर में त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन के फंक्शन पर असर पड़ता है.

कम टेंपरेचर पर एसी चलाने के नुकसान

ज्यादा तापमान पर एसी चलाने से शरीर का थर्मल रेगुलेशन प्रभावित होता है.
ठंडी और ड्राई हवा में वायरस और जर्म्स जल्दी पैदा होते हैं और फैलते हैं.
ज्यादा कम एसी चलाने से अस्थमा और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
जो लोग ज्यादा AC में रहते हैं वो समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं. ऐसे लोगों की त्वचा पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं.
बालों का झड़ना, नाक बंद होना और गला सूखने जैसी परेशानियां होती हैं.

Continue Reading

Lifestyle

स्वस्थ रहना चाहते है तो इतनी मात्रा में करे शराब का सेवन

Published

on

 

Alcoholic Liver Disease: शराब लिवर के लिए बहुत खतरनाक है. अगर आप सीमित मात्रा में शराब पीते हैं तो इतना नुकसान नहीं पहुचता. जानिए कितनी मात्रा में पीनी चाहिए शराब.

Liver Damage From Alcohol: लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है. स्वस्थ रहने के लिए लिवर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है. लिवर के बिना कोई व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता है. आपकी ओवरऑल हेल्थ को बनाए रखने में लिवर अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने की कोशिश करनी चाहिए. हालांकि आजकल की लाइफस्टाइल में शराब शामिल है. ज्यादातर लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं, जो लिवर के लिए खतरनाक है.

शराब से लिवर संबंधी बीमारियां पैदा होती है. इससे लिवर में सूजन या लिवर फेल होने का खतरा रहता है. ज्यादा शराब पीने से लिवर में स्कार्स पड़ जाते हैं जिसे सिरोसिस के रूप में जाना जाता है. इसलिए अगर आप ड्रिंक करते हैं तो आपको ये जानना जरूरी है कि आपको कितनी मात्रा में शराब पीनी चाहिए, जिससे लिवर को नुकसान न पहुंचे.

कितनी मात्रा में शराब पीनी चाहिए?
ड्रिंकवेयर के अनुसार, शराब से संबंधित फैटी लीवर की बीमारी ऐसे 90 प्रतिशत लोगों में विकसित होती है, जो हर रोज 40 ग्राम या 4 यूनिट से ज्यादा शराब का सेवन करते हैं. ये करीब 12 प्रतिशत एबीवी के 2 मीडियम गिलास वाइन के बराबर और 4 प्रतिशत एबीवी रेगुलर स्ट्रेंथ के 2 पिंट्स से कम होगी.

शराब का लिवर पर असर

जब हम शराब पीते हैं तो लिवर अल्कोहल जैसे जहरीले पदार्थों को कम करने का काम करता है. लीवर में पाए जाने वाले एंजाइम अल्कोहल को तोड़ने का काम करते हैं और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं. हालांकि लंबे समय तक ऐसा करने से लिवर पर असर पड़ने लगता है. इससे फैटी लिवर की समस्या शुरु होती है. लिवर पर सूजन आने लगती है और स्कार्स बनने लगते हैं.

हालांकि लिवर में रिजेनरेट होने की क्षमता होती है, लेकिन कई बार अल्कोहल को फिल्टर करते वक्त लिवर की कुछ सेल्स डेड हो जाती हैं. लंबे समय तक अल्कोहल का सेवन करने से लिवर धीरे-धीरे डैमेज होने लगता है. अगर आप शराब पीना बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे लिवर में सुधार आने लगता है.

महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है अल्कोहल 
अगर आप एक साथ बहुत ज्यादा मात्रा में ड्रिंक लेते हैं और आपको पहले से कोई लिवर से संबंधित बीमारी है या फिर आप हेपेटाइटिस सी से प्रभावित रहे हैं तो ये लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे एआरएलडी का खतरा बढ़ जाता है. वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में शराब पीने से लिवर से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखी गई है.

लिवर के लिए टेस्ट
अगर आप ड्रिंक करते हैं तो आपको समय-समय पर लिवर का टेस्ट करवाते रहना चाहिए. लिवर के टेस्ट के लिए आप कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC), लिवर फंक्शन टेस्ट जिसमें लिवर एंजाइम टेस्ट शामिल हो, एक एब्डोमिनल कंप्यूटेड टोमोग्राफी सीटी स्कैन (an abdominal computed tomography CT scan), एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड और लिवर बायोप्सी करा सकते हैं.

Continue Reading

job

sarkari noukari: CCRAS के पद में पाना चाहते है नौकरी तो होनी चाहिए ये डिग्री, जाने डिटेल्स

Published

on

CCRAS Recruitment 2022 Sarkari Naukri: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार CCRAS में नौकरी (Govt Jobs) करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.

CCRAS Recruitment 2022: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए CCRAS ने रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य पदों (CCRAS Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (CCRAS Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (CCRAS Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक ccras.nic.in के जरिए भी इन पदों (CCRAS Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक CCRAS Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (CCRAS Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (CCRAS Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 38 पद भरे जाएंगे.

CCRAS Recruitment 2022: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए CCRAS ने रिसर्च ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य पदों (CCRAS Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (CCRAS Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (CCRAS Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक ccras.nic.in के जरिए भी इन पदों (CCRAS Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक CCRAS Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (CCRAS Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (CCRAS Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 38 पद भरे जाएंगे.

CCRAS Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि:- 15 जुलाई
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त

CCRAS Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) -04
फार्मासिस्ट-25
पंचकर्म तकनीशियन -08
रिसर्च ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी) -01

CCRAS Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या CCIM,/NClSM से संबद्ध संस्थान से आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी / एमएस) होनी चाहिए. साथ ही CCIM/ NCISM के केंद्रीय रजिस्टर या आयुर्वेद/आईएसएम के राज्य रजिस्टर में एनरोलमेंट होना चाहिए.

फार्मासिस्ट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से फार्मेसी / डी फार्म (आयुर्वेद) में डिप्लोमा या बी फार्म (आयुर्वेद) के साथ मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक अस्पताल में दो साल का अनुभव होना चाहिए.

पंचकर्म तकनीशियन- (ए) मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम एक वर्ष की अवधि के पंचकर्म में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स होने का साथ किसी मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक अस्पताल / संस्थान में तीन साल का अनुभव होना चाहिए.

रिसर्च ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी) – (ए) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त / पंजीकृत अनुसंधान / शैक्षणिक / संस्थान / प्रयोगशाला / उद्योग या पीएचडी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद तीन साल का अनुभव होना चाहिए.

CCRAS Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा रिसर्च ऑफिसर के लिए 40 वर्ष और फार्मासिस्ट और पंचकर्म के लिए 27 वर्ष होनी चाहिए.

रिसर्च ऑफिसर के पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार पर आधारित होगा. फार्मासिस्ट और पंचकर्म पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना चलाई जा रही,महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है आसानी से इलाज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना का लाभ प्रदेश की गरीब महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है. अब तक...

छत्तीसगढ़1 week ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • देश5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

  • 6 days ago

    अब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे 

  • Tech & Auto6 days ago

    लॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत

  • 6 days ago

    Mahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…

  • जॉब4 days ago

    प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि

  • जरा हटके5 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह

  • देश4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

  • व्यापर4 days ago

    किसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ

  • ज्योतिष5 days ago

    नाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति