वर्कमेन वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (कोचीन शिपयार्ड भर्ती 2019) ने 671 वर्कमेन वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आप इस कोचीन शिपयार्ड भर्ती 2019 के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की तय सीमा से पहले आवेदन कर सकते हैं।
पोस्ट नाम: वर्कमेन
रिक्ति की संख्या: 671 पोस्ट
इतनी मिलेगी सैलरी: 13700/- से 18400 / – (प्रति माह)
ट्रेड वार रिक्ति विवरण:
| पोस्ट नाम | रिक्ति की संख्या: |
| फिटर | 214 |
| वेल्डर | 30 |
| शीट मेटल वर्कर | 17 |
| मैकेनिक डीजल | 22 |
| मैकेनिक मोटर वाहन | 07 |
| फिटर पाइप (प्लम्बर) | 36 |
| पेंटर | 05 |
| इलेक्ट्रीशियन | 85 |
| क्रेन ऑपरेटर (EOT) | 19 |
| इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 73 |
| Instrument Mechanic | 78 |
| Shipwright Wood | 02 |
| ऑटो इलेक्ट्रीशियन | 02 |
| Scaffolder | 19 |
| एरियल वर्क प्लेटफॉर्म ऑपरेटर | 02 |
| सेमी स्किल्ड रिगर | 40 |
| सामान्य कार्यकर्ता (कैंटीन) | 20 |
शैक्षिक योग्यता: संबंधित ट्रेड में SSLC, ITI (NTC) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) पास
आयु सीमा: (15.11.2019 को) 30 साल
आयु में छूट: अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 05 साल, ओबीसी के लिए 03 वर्ष और PWD के लिए 10 साल
नौकरी स्थान: कोच्चि (केरल)
चयन प्रक्रिया: चयन लिखित / प्रैक्टिकल / शारीरिक परीक्षणों पर आधारित होगा।
आवेदन शुल्क: जनरल / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 / – डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। एससी / एसटी / PWD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं
Cochin Shipyard आवेदन कैसे करें :इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://www.cochinshipyard.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: 30 अक्टूबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और भुगतान शुल्क: 15 नवंबर 2019
महत्वपूर्ण लिंक:
विज्ञापन लिंक: https://www.cochinshipyard.com/career/Vacancy2019.pdf
ऑनलाइन आवेदन करें: https://www.cochinshipyard.com/career.htm


Lifestyle
वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए इस तरह सेवन करे जीरा का पानी
वेट लॉस के लिए ज्यादातर लोग जीरा पानी पीते हैं। अगर आप भी इसे पी रहे हैं तो आपको इसे पीने का सही तरीका पता होना चाहिए। यहां जानें जल्दी वेट लॉस के लिए किस तरह से पीएं जीरा पानी।
इंडियन मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि कई तरह की परेशानियों को दूर करने में ये मददगार होते हैं। मोटापा कम करने के लिए जीरा पानी पिया जा सकता है। जीरा पानी शरीर में सूजन को कम करता है, जो वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। इतना ही नहीं, यह दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। सुबह जीरे का पानी पीने से पाचन क्रिया बहुत अच्छी होती है। ऐसे में अच्छा पाचन वजन कम करने के लिए पहला स्टेप है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप इसे पीने का सही तरीका और समय जानते हैं? नहीं, तो यहां हम बता रहे हैं इसे पीने का सही तरीका।
गर्म या ठंडा पानी?
इसे बनाने के एक कप पानी में 1 चम्मच जीरा रात भर भिगो दें। इसे सुबह 5 मिनट तक उबालें, छान लें और फिर पीएं। अगर आप जल्दी में हैं तो आप इसे बिना उबाले भी पी सकते हैं।
क्या है जीरा पानी पीने का सही समय?
अगर आप वेट लॉस के लिए जीरा पानी पी रहे हैं तो सुबह खाली पेट इस पी सकते हैं। अगर आप सुबह वॉक पर जाते हैं तो वापस आने के बाद इसे पिया जा सकता है। इसे लंच से पहले और डिनर के बाद भी पिया जा सकता है।
इन तरीकों से पीएं जीरा पानी?
1) नींबू के साथ पीएं जीरा पानी
रात भर एक कप पानी में एक चम्मच जीरा भिगो दें। सुबह इसे छानें और फिर पानी में नीबू का रस डाल दें। अच्छी तरह से मिलाएं और पी लें।
2) दालचीनी के साथ पीएं जीरा पानी
एक कप पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर उसमें थोड़ी सी पिसी हुई दालचीनी डाल कर 5 मिनट के लिए पानी को उबाल लें। पानी को ठंडा होने दें, छान लें और फिर पीएं।यह भी पढ़ें: Weight Loss: वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश? तो आपको डायट में शामिल करना चाहिए शहद और नींबू
देश
Sukanya Samriddhi Yojana में हुई कई बड़े बदलाव,जानिए निवेश के पहले इन बदलाव को

Sukanya Samriddhi Yojana : अगर आप भी बेटी के पिता हैं और चाहतें हैं कि आपकी लाडली का भविष्य आर्थिक रूप से सम्पन्न हो. उसे कभी पैसों की को दिक्कत न आए तो आप भी सरकार की इस शानदार निवेश शुरू कर सकते हैं. इस खास स्कीम में निवेश किया तो आपकी बेटी 21 साल में ही लखपति बन जाएगी. इस स्कीम में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस रोजाना 416 रुपये इस खास योजना के लिए बचाना है. ये 416 रुपये रोजाना की बचत आगे चलकर आपकी बिटिया के लिए 65 लाख रुपये की मोटी रकम बन जाएगी.
कई बड़े बदलाव!Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana एक ऐसी लंबी अवधि की स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती. इस योजना में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं. नए नियमों में तहत खाते में गलत ब्याज डलने पर उसे वापस पलटने के प्रावधान को हटाया गया है. इसके अलावा खाते का सालाना ब्याज हर वित्त वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाएगा. पहले नियम था कि बेटी 10 साल में ही खाते को ऑपरेट कर सकती थी. लेकिन नए नियमों के तहत 18 साल की उम्र से पहले बेटी को खाता ऑपरेट करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी. उससे पहले अभिभावक ही खाते को ऑपरेट करते रहेंगे.
नहीं बदलेगी ब्याज दर इस अकाउंट पर
खाते में सालाना कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है. इस राशि के जमा नहीं होने पर अकाउंट को डिफॉल्ट मान लिया जाता है. लेकिन नए नियमों के तहत अगर खाते को दोबारा एक्टिव नहीं किया जाता है तो मैच्योर होने तक खाते में जमा राशि पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा. पहले डिफॉल्ट खातों पर पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के लिए लागू दर से ब्याज मिलता था.
80सी के तहत टैक्स छूट
पहले इस योजना में दो बेटियों के खाते पर ही 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता था. तीसरी बेटी पर यह फायदा नहीं मिलता था. नए नियम के तहत एक बेटी के बाद यदि दो जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं तो उन दोनों के लिए भी खाता खोलने का प्रावधान है.सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते को पहले दो परिस्थियों में बंद किया जा सकता था. पहला बेटी की मौत हो जाए तो और दूसरा यदि बेटी के रहने का पता बदल जाए तब. लेकिन नए बदलाव के बाद खाताधारक की जानलेवा बीमारी को भी इसमें शामिल कर लिया गया है. अभिभावक की मौत होने पर भी समय से पहले अकाउंट बंद किया जा सकता है.
Lifestyle
शाम की चाय में स्वाद बढ़ाएगी ये टेस्टी स्वीट कॉर्न से बनी हेल्दी रेसिपी
क्रंची स्वीट कॉर्न Crunchy Sweet Corn: खाना खाते हुए अगर हम खुद को फिट रख सकें, तो शायद इससे अच्छी बात और कोई भी नहीं हो सकती है. खुद को फिट रखने के लिए अगर आप भी खूब मशक्कत करते हैं. डाइट में भुना-तला कुछ भी शामिल नहीं करते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी डिश के बारे में, जिसे आप बिना किसी झिझक के ट्राई कर सकते हैं.
हम आपको बताने जा रहे हैं स्वीट कॉर्न से बनी एक ऐसी क्रिस्पी डिश जिसे खाकर आप ज़ायका तो ले ही सकते हैं, साथ ही साथ इससे वज़न बढ़ने की टेंशन भी नहीं होगी. इस डिश की रेसिपी शेयर की है फिटनेस एक्सपर्ट गुंजन ने. सोशल मीडिया साइट्स पर अपने फॉलोवर्स के लिए गुंजन फिट रहने से जुड़ी टिप्स अक्सर शेयर करती हैं. स्वीट कॉर्न खुद ही एक हेल्दी फूड ऑप्शन है. आइए जानते हैं, इस टेस्टी डिश को झटपट बनाकर तैयार करने का आसान तरीका.
सामग्री
स्वीट कॉर्न – 1 कटोरी
विनेगर – 1 टीस्पून
सोय सॉस – 2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
चाट मसाला – ½ टीस्पून
कॉर्न फ्लोर – 1 टेबल स्पून
ऑलिव ऑयल – 1 टेबल स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
नींबू का रस – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
क्रंची स्वीट कॉर्न बनाने की विधि
सबसे पहले स्वीट कॉर्न में थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लें. जब यह ठंडा हो जाए, तब इसका पानी छानकर निकाल लें. स्वीट कॉर्न में विनेगर, सोय सॉस, लाल मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लार, ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आप एयर फ्राइयर का इस्तेमाल करते हैं, तो स्वीट कॉर्न को उसमें रखकर 200 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए पका लें. वहीं अगर एयर फ्रायर नहीं है, तो स्वीट कॉर्न को धीमी आंच पर रखकर 5 से 7 मिनट तक पकने दें. इस दौरान तेल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और स्वीट कॉर्न को लगातार चलाते रहें, ताकि यह जले नहीं.
अब गैस बंद करें, फ्राई किए हुए स्वीट कॉर्न के ऊपर स्वादानुसार नमक, नींबू का रस, चाट मसाला और हरा धनिया डालें. इन सभी को डालकर अच्छी तरह मिला लें और गरमा-गरम क्रंची स्वीट कॉर्न का ज़ायका लें. यह स्वाद में तो बढ़िया होगा ही, साथ ही साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है. शाम के स्नैक्स के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसका बेहतर ज़ायका पाने के लिए इसे गरमा गरम ही खाएं.
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto5 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन6 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
ज्योतिष3 days agoVastu Tips: आईने को गलत जगह लगाने से घरो में हो सकती है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने आईने के आकार और किस दिशा में लगाना होता है शुभ…

































You must be logged in to post a comment Login