क्राइम न्यूज़
पांच हजार लड़कियों की तस्करी करने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार, इंदौर में बड़ी कार्रवाई

मानव तस्करी और देहव्यापार के मामले में गिरफ्तार विजय कुमार दत्त ने पांच हजार से ज्यादा लड़कियों की खरीद फरोख्त और देहव्यापार करवाना कबूला है। 25 साल पूर्व बांग्लादेश से भारत आया विजय मुंबई के नाला सुपारा क्षेत्र की तंग बस्ती में रहता था। एसआइटी ने उसे बाणगंगा क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड सिटी में रहने वाले उज्जवल ठाकुर के घर से साथी बबलू के साथ पकड़ा है।वह उज्जवल,बबलू और सैजल की मदद से इंदौर को देहव्यापार का हब बनाना चाहता था। इंदौर से सूरत,राजस्थान,मुंबई सहित अन्य टूरिस्ट पैलेस पर लड़कियां सप्लाय की चेन तैयार करने के प्रयास में भी था।
आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक आरोपित विजय कुमार दत्त ने पूछताछ में स्वीकारा कि उसका मूल नाम कुछ और है। अवैध तरिके से भारत आने के बाद वह मुंबई में ही बस गया था। फर्जी वोटर आइडी और आधार आइडी कार्ड बनवाने के उसने पासपोर्ट बनवाया और पत्नी से मिलने के बहाने बांग्लादेश जाना शुरु कर दिया।तस्कर ने यह भी बताया कि वह बांग्लादेश की शबाना व बख्तियार के माध्यम से गरीब घरों कीकी लड़कियों नौकरी के बहाने भारत बुला कर देहव्यापार में धकेल देता था। उसने यह भी बताया कि बांग्लादेश से आने वाली लड़कियों को पहले तक उन्हें नाला सुपारा व अन्य जगहों पर छुपाता और खुद शारीरिक संबध बनाता।विजय करीब 10 युवतियों से शादी कर चुका है।
जबकि 100 से ज्यादा प्रेमिकाएं है उनसे भी देहव्यापार करवा कर कमिशन खुद ही रखता है।आरोपित ने यह भी बताया उसनेइंदौर,धार,अलीराजपुर,झाबुआ,सूरत,अहमदाबाद,जयपुर,बैंगलु सहित विभिन्ना शहरों के दलालों की चेन बना ली थी।आइजी के मुमुताबिक सैंकड़ों लड़कियां का पुलिस को हिसाब मिल चुका है जिन्हें विजय ने दलालों के माध्यम से विभिन्ना शहरों में भेजा है। पुलिस को उसके ऐसे विडियों मिलें है जिसमें शराब की बोतल लिए लड़कियों के बीच में फिल्मी गानों पर नाच रहा है। पुलिस ने 4 युवतियों को भी हिरासत में लिया है जिसमें दो बांग्लादेशी बताई जा रही है।
मुंबई में दबिश देते ही इंदौर आ गया था तस्कर : विजयनगर थाना पुलिस ने विजय की तलाश में कईं बार छापे मारे लेकिन तंग बस्ती होने से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस बार एनआइए द्वारा जानकारी मांगे जाने पर एसपी(पूर्वी) आशुतोष बागरी ने प्रोबेशनर आइपीएस मोती उर रहमान को जांच का जिम्मा सौंपा और एक टीम मुंबई भेजी। इस बार भी विजय पुलिस के हाथ से फिसल गया लेकिन भागकर इंदौर आ गया।
एसपी ने एसआइटी को पीछे लगाया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कालिंदी गोल्ड से उज्जवल के घर से पकड़ लिया।मंगलवार दोपहर टीआइ तहजीब काजी और एसआइ प्रियंका शर्मा ने उज्जवल के घर छापा मार कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए। बरामद एक लड़की इसके पूर्व एमआइजी थाना द्वारा पकड़ी जा चुकी है। आरोपित ने बताया कि सूरज और मुंबई के बाद इंदौर को हब बनाने की कोशिश थी। इंदौर से फ्लाइट,बस और ट्रेन आसानी से मिलने के कारण लड़कियों की सप्लाय आसान हो जाती है। इसलिए वह सैजल,बबलू और उज्जवल के माध्यम से किराये का मकान लेकर मुख्य अड्डा बनाना चाहता था।
धान के खेत और नाले पार करवा कर लांघी सीमा : विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष अक्टूबर में एक युवती की शिकायत पर आरोपित जीवन,सैलज,प्रमोद बाबा,ज्योति,पलक,राहुल बाबा,बाबा,यास्मिन,आफरीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। युवती ने पुलिस को बताया आरोपित शबाना और बख्तियार ने जौशुर(बांग्लादेश) से धान के खेतों और नालों को पार करवा कर भारतीय सीमा में धकेला और विजय के पास ले आए। शुरुआत में उसे तंग कपड़े पहनने पर मजबूर ममजबूर किया उसके बाद देहव्यापार की ओर धकेल किया।पीड़िता ने बताया कि आरोपित बांग्लादेश जाने की जीद करने पर गोली मारने की धमकी देते थे।


क्राइम न्यूज़
आलू की बोरियों के बीच ले जा रहे थे गाँजा,करोडो की गांजा पुलिस को बरामत

महासमुंद पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। उड़ीसा से आने वाले इस माल की कीमत लगभग 1 करोड़ बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उड़ीसा से लगातार गांजा परिवहन की खबर महासमुंद पुलिस को मिल रही थी।इसी बीच उड़ीसा से आने वाले एक छोटा हाथी में गांजे की बड़ी खेप आने की सूचना महासमुंद पुलिस को मिली। जिसके आधार पुलिस की टीम ने चेक पोस्ट लगाकर गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू की थी। इसी दौरान पदमपुर उड़ीसा से बसना महासमुंद की तरफ एक सफेद रंग की छोटा हाथी गाड़ी जिसका नंबर CG 10 AX 8958 है।
पलसापाली बैरियर के सामने इस गाड़ी को रोका गया, पूछताछ करने पर गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम राधेश्याम और साथ बैठे व्यक्ति ने शिवकुमार बताया। यह दोनों गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के रहने वाले हैं। इनसे जब पुलिस ने सवाल किया कि गाड़ी में क्या लोड है इस पर उन्होंने आलू लाना बताया।इसके अलावा पूछताछ में दोनों के जवाब में अलग होने के बाद पुलिस ने गाड़ी की जांच पड़ताल की। जिसमें आलू की बोरियों के नीचे ट्रॉली में 18 प्लास्टिक बोरियों में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है ।
एक करोड़ का है 5 क्विंटल गांजा : पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी से 5 क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद किया गया है । जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, एनटीपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर वह बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही में सप्लाई करने जा रहे थे। इस गांजे की कुल कीमत एक करोड़ 80 हज़ार रुपए आंकी गई है

क्राइम न्यूज़
हत्या से पहले दलित मां-बेटी के साथ किया गया रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से पहले किस दरिंदगी भी की गई थी। मां और नाबालिक बिटिया दोनों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत सामने आई है।
आगे की जांच के लिए दोनों का वेजाइनल स्वाब सुरक्षित किया गया है। फाफामऊ के गोहरी गांव में एक दलित परिवार के दंपती, उसकी नाबालिग बेटी और बेटे की बेरहमी से गुरुवार को हत्या हुई थी। कमरे के अंदर मां बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे और उनकी स्थिति देखकर ही पीड़ित परिवार ने हत्या और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि चारों के सिर पर गंभीर जख्म के निशान मिले थे।
इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि किशोरी के साथ पहले रेप किया गया। इसकी जांच के लिए भी आरोपियों के लार और अन्य चीजों को सुरक्षित किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि रेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। वहीं उसके भाई को नाक और मुंह दबाकर मारा गया था। इसके अलावा चारों के शरीर पर संभल और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई थी।
इसके साथ ही इस मुकदमे के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर फास्ट कोर्ट की मदद से उन्हें सजा दिलाई जाए। महिलाओं ने मांग की कि आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराया जाए। इसके बाद ही वह अंतिम संस्कार करेंगे। परिवार की मांग ने प्रशासन को परेशान कर दिया।
प्रियंका गांधी भी पहुंचीं, परिवार से मिलीं, सरकार पर साधा निशाना :
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार की दोपहर गोहरी गांव पहुंचीं। प्रियंका ने पीड़ितों से करीब चालीस मिनट तक बातचीत की। इस दौरान जमीन पर ही बैठकर प्रियंका ने उनकी बातें सुनीं। वहां से निकलने के बाद सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि दलितों और किसानों पर हमले बढ़े हैं।सरकार कुछ कर नहीं पा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा परिवार दहशत के साये में है। परिवार में केवल महिलाएं हैं। पुरुष झारखंड में मजदूरी करते हैं। इन महिलाओं को नहीं पता कि अकेले क्या करें। कोई भी आकर इन्हें परेशान कर सकता है। पुलिस ने इनकी मदद नहीं की। प्रियंका ने कहा कि दो पुलिस वालों को यहां से हटा दिया गया है। महिलाएं बताती हैं कि जब वे शिकायत करने जाती थीं तो पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते थे। प्रशासन इस पर चुप कैसे हो सकता है?

क्राइम न्यूज़
किराये के कमरे में अकेले रहने वाले आटो चालक ने ,फांसी लगाकर की आत्महत्या

उपननगर ग्वालियर स्थित बंडा घुरा में आटो चालक ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्राइवर का शव फांसी पर लटका मकान मालिक को मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक यहां अकेला रहता है। पत्नी अनबन होेने के बाद दो बच्चों के साथ भाई के घर रहने के लिए चली गई है।
किलागेट थाना पुलिस ने घरवालों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है।बंडा घूरा निवासी लाला उर्फ भूरा पुत्र हरज्ञान यादव गुरुवार की रात को रोज की तरह आटो चलाकर घर लौटकर आया। अपने कमरे बैठकर शराब पीने लगा। रात को उसने खाना भी खाया था। रात में भतीजा भी कमरे पर आया था। चाचा को समझा-बुझाकर खाना खिलाकर चला गया।
शुक्रवार की सुबह किसी मसले पर लाला से बात करने के लिए मकान मालिक कमरे में पर आया। आटो चालक को फांसी पर लटका देखकर अवाक रह गया। मकान मालिक ने लाला के फांसी लगाने की सूचना उसके घरवालों व पुलिस को दी। पुलिस भी पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद स्वजन को सौप दिया। आशंका जताई जा रही है बच्चों के साथ पत्नी के मायके चले जाने से मृतक तनाव में था। पुलिस ड्राइवर के आत्महत्या का वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

-
देश - दुनिया7 days agoसर्दियों में सोने से पहले अंजीर और दूध का करें सेवन, होंगे गजब के फायदे
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी,युवाओं के लिए अच्छी अवसर
-
छत्तीसगढ़6 days agoसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 29 नवंबर से,अन्नदाता कम कीमत पर धान बेचने विवश


















You must be logged in to post a comment Login