जॉब
Bank Job : 10वीं पास के लिए इस बैंक में निकली भर्ती,भूतपूर्व सैनिक करें अप्लाई…

इंडियन बैंक ने अधीनस्थ कर्मचारी संवर्ग में विभिन्न राज्यों में सुरक्षा गार्ड के पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नौ मार्च, 2022 तक है।
भूतपूर्व सैनिकों के लिए बैंक में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है, यदि वे समय रहते हुए इस बैंक भर्ती के लिए आवेदन कर दें। दरअसल, 10वीं पास उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए इंडियन बैंक की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
इंडियन बैंक ने अधीनस्थ कर्मचारी संवर्ग में विभिन्न राज्यों में सुरक्षा गार्ड के पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नौ मार्च, 2022 तक है।भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इस भर्ती के पदों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं या नहीं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर करियर पेज में जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी समझ लें।
आपकी सुविधा के लिए प्रमुख जानकारी भी यहां दी जा रही है।इंडियन बैंक की भर्ती के तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना के भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भी आवेदन के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना जरूरी है।
इंडियन बैंक में 202 पदों पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए देशव्यापी भर्ती की जा रही है। इंडियन बैंक अधीनस्थ कर्मचारी संवर्ग सुरक्षा गार्ड की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की अधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
पात्रता व आयु सीमा
इंडियन बैंक भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि स्नातक या उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं। वहीं, अगर 15 साल का अनुभव है तो आप एक्स-सर्विसमैन के कोटे के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Indian Bank भर्ती की चयन प्रक्रिया
इंडियन बैंक भर्ती की चयन प्रक्रिया में 100 अंक की मेरिट सूची बनाई जाएगी। इसमें 40 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन परीक्षा, 40 अंक शारीरिक फिटनेस टेस्ट के, 10 अंक स्थानीय भाषा परीक्षण और साथ ही वैध हल्के मोटर वाहन कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के 10 अंक को जोड़कर वरीयता सूची तैयार की जाएगी। यदि अंतिम चयन में अभ्यर्थियों को समान अंक मिलते हैं, तो उन्हें आयु के आधार पर रैंक में प्राथमिकता दी जाएगी।

जॉब
यहाँ कांस्टेबल की 26000 बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन होगी जल्द जारी…

में चुनावों के चलते चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आदर्श आचार संहिता हटा ली गई है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव रिजल्ट जारी होने के बाद कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तेज होने की पूरी उम्मीद है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम करवाने के लिए टेंडर भरने की इच्छुक परीक्षा एजेंसियों को 15 मार्च 2022 को सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश करनी हैं। इसके बाद परीक्षा एजेंसी का चयन हो जाएगा।
इसेक बाद कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसी माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वह अपने ईडब्ल्यूएस समेत विभिन्न आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखें।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल 26210 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।
इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
जॉब
उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनी में निकली जेई के पदो पर बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस निमित्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। फटाफट यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान सरकारी कंपनी में 25 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए हो रही है।
यूपीपीसीएल जेई भर्ती आवेदन एवं चयन प्रक्रिया
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाना चाहिए। वेबसाइट पर उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
UPPCL JE भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल, 2022
एसबीआई चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन परीक्षा : मई 2022
यूपीपीसीएल भर्ती की रिक्तियों का विवरण
पद का नाम : जूनियर इंजीनियर जेई (प्रशिक्षु) सिविल
पदों की संख्या : 25 पद
संभावित वेतनमान : सातवें वेतन आयोग के अनुसार, मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900/- रुपये प्रति माह
यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
एससी, एसटीवर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 826/-
यूपी के अलावा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
जॉब
HPCL में निकली 25 पदों पर भर्ती,18 अप्रैल तक करें आवेदन,मिलेगी 2 लाख 80 हजार सैलरी…

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 25 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार HPCLकी ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- इंजन :01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- कोरोजन रिसर्च : 01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर एनालिटिक्स : 02
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- पेट्रोकेमिकल एंड पोलीमर : 03
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- इंजन : 01
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- नोवल सेपरेशन : 02
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- कैटलिस्ट स्केल अप : 02
सीनियर ऑफिसर- पेट्रोकेमिकल्स एंड पोलीमर : 03
सीनियर ऑफिसर इंजन : 03
सीनियर ऑफिसर- बैटरी रिसर्च : 01
सीनियर ऑफिसर- नोवल सेपरेशन: 02
सीनियर ऑफिसर- रसिद अपग्रेडेशन: 01
सीनियर ऑफिसर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
सीनियर ऑफिसर-एनालिटिक्स : 01
सैलरी
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 25 पदों के लिए निकली भर्ती में सिलेक्शन होने पर हर महीने 60,000 से लेकर 2,80,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास सम्बन्धित क्षेत्र का 12/15 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45/50 वर्ष है।
इसी प्रकार, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी के साथ 1/3/5 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 36 वर्ष वर्ष तक है। वहीं, सीनियर ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्र 27/32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
Tech & Auto6 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
देश7 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश6 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…
-
मध्यप्रदेश5 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट इंजीनियर की यहाँ निकली भर्ती,उम्मीदवार 20 मार्च तक करें आवेदन…
-
जॉब7 days agoहाईकोर्ट में निकली बम्फर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoCHSL में निकली 5 हजार पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम मौका आज..





























You must be logged in to post a comment Login