जॉब
हाईकोर्ट में निकली बम्फर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता…

पटना हाईकोर्ट भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 159 निर्धारित की गई है।
सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं। हाईकोर्ट ने इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।
159 पदों पर होगी भर्तियां
पटना हाईकोर्ट भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 159 निर्धारित की गई है। ऐसा अनुमान है कि मार्च के दूसरे हफ्ते तक इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके जारी होते ही इच्छक उम्मीदवार भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण बातें
स्टेनोग्राफर के लिए पदों की संख्या – 129
कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के लिए पदों की संख्या- 30
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- अभी जारी नहीं।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- अभी जारी नहीं।
परीक्षा की तारीख- अभी जारी नहीं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
पटना हाईकोर्ट भर्ती की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में 12वीं और कंप्यूटर ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।

जॉब
उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनी में निकली जेई के पदो पर बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस निमित्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। फटाफट यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान सरकारी कंपनी में 25 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए हो रही है।
यूपीपीसीएल जेई भर्ती आवेदन एवं चयन प्रक्रिया
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाना चाहिए। वेबसाइट पर उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
UPPCL JE भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल, 2022
एसबीआई चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन परीक्षा : मई 2022
यूपीपीसीएल भर्ती की रिक्तियों का विवरण
पद का नाम : जूनियर इंजीनियर जेई (प्रशिक्षु) सिविल
पदों की संख्या : 25 पद
संभावित वेतनमान : सातवें वेतन आयोग के अनुसार, मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900/- रुपये प्रति माह
यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
एससी, एसटीवर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 826/-
यूपी के अलावा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
जॉब
HPCL में निकली 25 पदों पर भर्ती,18 अप्रैल तक करें आवेदन,मिलेगी 2 लाख 80 हजार सैलरी…

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 25 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार HPCLकी ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- इंजन :01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- कोरोजन रिसर्च : 01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर एनालिटिक्स : 02
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- पेट्रोकेमिकल एंड पोलीमर : 03
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- इंजन : 01
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- नोवल सेपरेशन : 02
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- कैटलिस्ट स्केल अप : 02
सीनियर ऑफिसर- पेट्रोकेमिकल्स एंड पोलीमर : 03
सीनियर ऑफिसर इंजन : 03
सीनियर ऑफिसर- बैटरी रिसर्च : 01
सीनियर ऑफिसर- नोवल सेपरेशन: 02
सीनियर ऑफिसर- रसिद अपग्रेडेशन: 01
सीनियर ऑफिसर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
सीनियर ऑफिसर-एनालिटिक्स : 01
सैलरी
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 25 पदों के लिए निकली भर्ती में सिलेक्शन होने पर हर महीने 60,000 से लेकर 2,80,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास सम्बन्धित क्षेत्र का 12/15 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45/50 वर्ष है।
इसी प्रकार, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी के साथ 1/3/5 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 36 वर्ष वर्ष तक है। वहीं, सीनियर ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्र 27/32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जॉब
ग्रेजुएट पास मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के तहत निकली भर्ती,143 पदों पर भर्ती

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 143 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट @jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि 30 मार्च 2022 को या उससे पहले इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की प्रारंभिक तारीख : 10 मार्च 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 30 मार्च 2022
नर्सिंग ऑफिसर, जेई, डेंटल मैकेनिक के लिए परीक्षा की तारीख : 17 अप्रैल 2022
एनेस्थीसिया तकनीशियन और स्टेनोग्राफर के लिए परीक्षा की तारीख : 17 अप्रैल 2022
जेएए, एमएलटी और तकनीशियन के लिए परीक्षा की तारीख : 17 अप्रैल 2022
सिलेक्शन प्रोसेस
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो 17 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाली है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 27 वर्ष और वहीं अन्य के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…



























You must be logged in to post a comment Login