जॉब
यहाँ निकली प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 28 मार्च तक करें आवेदन…

बिहार राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों साथ B.Ed, B.A.Ed, या B.Sc.Ed स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य शिक्षा विभाग के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
राज्य शिक्षा विभाग इन भर्तियों के माध्यम से बिहार के माध्यमिक विद्यालयों में कुल 6421 प्रधानाध्यापक के पद भरने जा रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राज्य शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
शैक्षणिक योग्यता
बिहार राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों साथ B.Ed, B.A.Ed, या B.Sc.Ed स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों ने 2012 में या उसके बाद काम पर रखे गए शिक्षकों के लिए आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
जानिए वेतन और आयु सीमा
बिहार राज्य शिक्षा विभाग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रधानाध्यापक के लिए वेतनमान 35,000 रुपये होगा। और इन पदों पर आवेदन करने वालों की उम्र 31 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदकों के चयन हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इस परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर ही चयन भी किया जाएगा।
चयन के बाद किसी तरह के कोई साक्षात्कार की प्रक्रिया नहीं होगी।सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये लिया जाएगा। महिलाएं, एससी, एसटी और पीएच को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन के लिए प्रारंभिक तिथि 05 मार्च 2022
आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2022
परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जा
पदों का विवरण
सामान्य वर्ग 2571
ईडब्ल्युएस 639
ओबीसी 769
ईबीसी 1157
एससी 1127
एसटी 66
बीसी महिला 192
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

जॉब
उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनी में निकली जेई के पदो पर बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस निमित्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। फटाफट यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान सरकारी कंपनी में 25 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए हो रही है।
यूपीपीसीएल जेई भर्ती आवेदन एवं चयन प्रक्रिया
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाना चाहिए। वेबसाइट पर उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
UPPCL JE भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल, 2022
एसबीआई चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन परीक्षा : मई 2022
यूपीपीसीएल भर्ती की रिक्तियों का विवरण
पद का नाम : जूनियर इंजीनियर जेई (प्रशिक्षु) सिविल
पदों की संख्या : 25 पद
संभावित वेतनमान : सातवें वेतन आयोग के अनुसार, मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900/- रुपये प्रति माह
यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
एससी, एसटीवर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 826/-
यूपी के अलावा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
जॉब
HPCL में निकली 25 पदों पर भर्ती,18 अप्रैल तक करें आवेदन,मिलेगी 2 लाख 80 हजार सैलरी…

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 25 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार HPCLकी ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- इंजन :01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- कोरोजन रिसर्च : 01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर एनालिटिक्स : 02
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- पेट्रोकेमिकल एंड पोलीमर : 03
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- इंजन : 01
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- नोवल सेपरेशन : 02
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- कैटलिस्ट स्केल अप : 02
सीनियर ऑफिसर- पेट्रोकेमिकल्स एंड पोलीमर : 03
सीनियर ऑफिसर इंजन : 03
सीनियर ऑफिसर- बैटरी रिसर्च : 01
सीनियर ऑफिसर- नोवल सेपरेशन: 02
सीनियर ऑफिसर- रसिद अपग्रेडेशन: 01
सीनियर ऑफिसर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
सीनियर ऑफिसर-एनालिटिक्स : 01
सैलरी
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 25 पदों के लिए निकली भर्ती में सिलेक्शन होने पर हर महीने 60,000 से लेकर 2,80,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास सम्बन्धित क्षेत्र का 12/15 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45/50 वर्ष है।
इसी प्रकार, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी के साथ 1/3/5 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 36 वर्ष वर्ष तक है। वहीं, सीनियर ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्र 27/32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जॉब
ग्रेजुएट पास मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के तहत निकली भर्ती,143 पदों पर भर्ती

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 143 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट @jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि 30 मार्च 2022 को या उससे पहले इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की प्रारंभिक तारीख : 10 मार्च 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 30 मार्च 2022
नर्सिंग ऑफिसर, जेई, डेंटल मैकेनिक के लिए परीक्षा की तारीख : 17 अप्रैल 2022
एनेस्थीसिया तकनीशियन और स्टेनोग्राफर के लिए परीक्षा की तारीख : 17 अप्रैल 2022
जेएए, एमएलटी और तकनीशियन के लिए परीक्षा की तारीख : 17 अप्रैल 2022
सिलेक्शन प्रोसेस
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो 17 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाली है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 27 वर्ष और वहीं अन्य के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…





























You must be logged in to post a comment Login