जॉब
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली मैनेजर के 159 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 14 अप्रैल तक करें आवेदन..

बैंक ऑफ बड़ौदा ने देश भर में मैनेजर के 159 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार लंबे समय से बैंक में नौकरी करने का अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है।बता दें, मैनेजर के पद पर आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल 2022 है।इन पदों के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास न्यूनतम 2 साल का कार्य अनुभव होना भी आवश्यक है।
उम्र सीमा
जनरल कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 35 वर्ष है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक।
आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब ‘Careers’ सेक्शन के लिए नीच ‘About Us’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3- अब ‘Current Opportunities’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अगले पेज पर, ‘Recruitment for the position of Branch Receivables Manager in Receivables Management Vertical’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अब अप्लाई नाउ पर क्लिक कर सबमिट करें।
स्टेप 6- आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

जॉब
असम राइफल्स में इतने पदो पर निकली भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऑफिस डायरेक्टर जनरल, ने खेल कोटा के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख तक कर लें आवेदन
असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
इस तारीख को होगी भर्ती रैली
इस भर्ती के लिए रैली का आयोजन 4 जुलाई, 2022 को होगा। हालांकि यह तारीख अस्थायी है और इसमें बदलाव कोरोना महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगा। रैली के लिए निश्चित तारीख की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी। भर्ती का पता – Headquarters Inspector General Assam Rifles (South), Mantripukri (Manipur) है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। आधिकारिक नोटिफिकेशन मे बताया गया है कि इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या परिस्थिति के अनुसार बढ़ाई और घटाई जा सकती है।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के और आवेदन शुल्क का भुगतान कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
जॉब
BNP देवास यूनिट में निकली 81 रिक्त पदों पर भर्ती,मिलेगी 67000 तक सैलरी

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) देवास यूनिट, मध्य प्रदेश में 81 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आज रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से बीएनपी देवास की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाकर कर सकते है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) – 600 रूपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक – 200 रूपये
महम्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि – 26 फरवरी, 2022
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि – 28 मार्च, 2022, रात 11:59 बजे तक
परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि – 28 मार्च, 2022, रात 11:59 बजे तक
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि – अप्रैल,मई 2022
पदों से जुड़ी अन्य जानकारी
1. जूनियर तकनीशियन (स्याही फैक्टरी)
पदों की संख्या: 60
वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
2. जूनियर तकनीशियन (मुद्रण)
पदों की संख्या: 19
वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
3. जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल / आईटी)
पदों की संख्या: 02
वेतनमान: रु.18,780- 67,390/-
आवेदन प्रक्रिया
1. उम्मीदवार सबसे पहले बीएनपी देवास की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाएं।
2. अब होमपेज पर “कैरियर” सेक्शन में जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
3. अब ‘नया पंजीकरण’ पर क्लिक करें और रजिस्टर कर आवेदन पत्र भरें।
4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन जमा करें।
5. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।
जॉब
यहाँ निकली 13 हजार से अधिक पदों पर बम्फर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। असम सीधी भर्ती आयोग – असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ने क्लास – 3 और क्लास – 4 के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर ऐसा करना होगा।
11 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करनें में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
13 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…





























You must be logged in to post a comment Login