जॉब
इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 56 और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन स्ट्रीम के लिए 94 पद हैं। 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
योग्यता
इंटेलिजेंस ब्यूरो के ग्रेड-2/टेक्निकल विभाग में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य तकनीकी शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री पास होना चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन या कंप्यूटर के साथ फिजिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए या कंप्यूटर ऐप्लीकेशन में मास्टर डिग्री पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पदों से सम्बन्धित विषय में वर्ष 2020, 2021 या 2022 की गेट परीक्षा पास होना चाहिए
सैलरी भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 44,900 से 1 लाख 42,400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 7 मई 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, उम्मीदवार एसबीआई चालान के माध्यम से भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे।
सिलेक्शन
उम्मीदवारों का सिलेक्शन गेट मार्क्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें गेट स्कोर का वेटेज 1000 है और इंटरव्यू 175 मार्क्स का होगा। वहीं, इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक / एप्टीट्यूड टेस्ट भी देना होगा।

जॉब
ग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…

UPPCL Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरियां हैं. यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पर्सनेल ऑफिसर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी.उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पर्सनेल ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यूपीपीसीएल पर्सनेल ऑफिसर भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू होकर 2022 तक चलेगी. यूपीपीसीएल पर्सनेल ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन-2 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट- 22 जून 2022
ऑफलाइन फीस पेमेंट की लास्ट डेट- 24 जून 2022
परीक्षा तिथि- जुलाई 2022
सेलेक्शन क्राइटेरिया
यूपीपीसीएल पर्सनेल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा.
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस- 1180
वैकेंसी डिटेल
पर्सनेल ऑफिसर- 5 पद
शैक्षिक योग्यता
पर्सनेल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. साथ में पीजी डिग्री/एचआर डिप्लोमा/पर्सनेल मैनेजमेंट/एचआर एवं इंडस्ट्रियल रिलेशन.
आयु सीमा
पर्सनेल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
जॉब
यहां शिक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, HAL के अंतर्गत एयरोनॉटिक्स एजुकेशन सोसाइटी, AES ने पीजीटी, टीजीटी एवं प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन कैसे करें इसकी जानकारी नीचे दी गई है.
कुल 37 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें पोस्टग्रेजुएट शिक्षक के 3, ट्रेंड ग्रेजुएट के 11 एवं प्राथमिक शिक्षक के 23 पद शामिल हैं.
सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹15000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. वहीं टीजीटी एवं प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए यह क्रमशः 12000 एवं ₹10000 प्रतिमाह सैलरी निर्धारित है.
शैक्षिक योग्यता
पीजीटी एवं टीजीटी पदों के लिए मास्टर्स एवं बीएड डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए बीएड/ डीएलएड डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
ऐसे करें अप्लाई
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, [email protected] पर मेल करना होगा.
जॉब
CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

CRPF Recruitment 2022 : सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने डिप्टी कमांडेंट (इंजीनियर) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू आज 19 मई से शुरू हो रहा है. इंटरव्यू 2 जून तक चलेगा. डिप्टी कमांडेंट भर्ती के लिए इंटरव्यू जोन वाइज होंगे. ये इंटरव्यू नई दिल्ली, असम और तेलंगाना में होंगे. सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट (इंजीनियर) पदों पर भर्ती के लिए सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक या एमई किए हुए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट पद पर कुल 11 वैकेंसी है.
सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2022 वॉक इन इंटरव्यू की तिथियां
डीआईजीपी, सीआरपीएफ, झारोदा कलां, नई दिल्ली- 19-20 मई 2022
डीआईजीपी, सीआरपीएफ, गुवाहाटी, असम- 25-26 मई 2022
डीआईजीपी, सीआरपीएफ, हैदराबाद, तेलंगाना- 1 और 2 जून 2022
शैक्षिक योग्यता
सिविल इंजीनियरिंग में एमई या एमटेक पास होना चाहिए. साथ ही पांच साल का अनुभव होना चाहिए.
आयु सीमा
डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए.
सैलरी
डिप्टी कमांडेंट पद पर भर्ती होने के बाद हर महीने 75000 रुपये सैलरी मिलेगी.
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़5 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




















You must be logged in to post a comment Login