Connect with us

जॉब

नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में टीचर्स के 1616 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 35 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक के उम्मीदवार 22 जुलाई तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। जिसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 44 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

प्रिंसिपल- 12
पीजीटी
जीव विज्ञान 42
रसायन विज्ञान 55
वाणिज्य 29
अर्थशास्त्र 83
अंग्रेजी 37
भूगोल 41
हिंदी 20
इतिहास 23
गणित 26
भौतिकी 19
कंप्यूटर विज्ञान 22

टीजीटी

अंग्रेजी 144
हिंदी 147
गणित 167
विज्ञान 101
सामाजिक विज्ञान 124

टीजीटी (तीसरी भाषा) 343

संगीत शिक्षक 33
कला शिक्षक 43
पीईटी पुरुष 21
पीईटी महिला 31
लाइब्रेरियन 53

योग्यता

प्रिंसिपल : 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ 15 वर्षों का अनुभव।
पीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड।
टीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवारों को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए। या संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ उम्मीदवारों को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया हुआ होना जरूरी है।
संगीत शिक्षक – संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा पास होना चाहिए।
आर्ट टीचर – ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में आर्ट्स के किसी भी विषय में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या आर्ट्स के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए।
PET – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।

आयु सीमा

प्रिंसिपल – अधिकतम 50 वर्ष
PGT – अधिकतम 40 वर्ष
TGT – अधिकतम 35 वर्ष
संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
PET – अधिकतम 35 वर्ष
लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष

सैलरी

प्रिंसिपल – रु. 78800-209200 रुपए
TGT – रु. 44900-142400 रुपए
PGT – 47600-151100 रुपए
विविध श्रेणी के शिक्षक – रु. 44900-142400 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू (लाइब्रेरियन को छोड़कर) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के निकली बंफर भर्ती,अंतिम तिथि 24 अगस्त

Published

on

By

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में उप्र  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य सेविका के रिक्त 2693 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरने का काम 3 अगस्त को शुरू होगा। जबकि अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन आदि का काम 31 अगस्त तक कराया जा सकेगा। मुख्य सेविका के पद पर सिर्फ महिलाओं की ही भर्ती होगी।  अधीनस्थ चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से सोमवार को मुख्य सेविका के पद पर भर्ती की विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्य सेविका के पद के लिए आवेदन करने के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) पास करना अनिवार्य होगा। वहीं इस पद केलिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले ही आवेदन कर पाएंगे। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। जबकि शैक्षिक योग्यता किसी विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में समाज शास्त्र, समाज कार्य, गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई उपाधि रखता हो।

आयोग सचिव ने बताया कि मुख्य सेविका के लिए जारी विज्ञापन में 2693 पदों में अनारक्षित श्रेणी के लिए 1079,  अनुसूचित जाति के लिए 565, अनुसूचित जनजाति केलिए 53, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 727 और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के 269 पद आरक्षित किए गए हैं। अनंतिम रुप से चयनित होने वाले को वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे 2800 मिलेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र सिर्फ ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर ही स्वीकार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है। मुख्य परीक्षा शुल्क शार्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में देना होगा। मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के कल्याण का काम करने में अनुभवए प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। यूपी के बाहर वालों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इनको अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा।

इसे भी पढ़िये :-

सरकार कर्मचारियों को मिली खुशखबरी : महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी,पढ़े पूरी ख़बर

Continue Reading

जॉब

युवाओं के लिए सुनहरा मौका,इस बैंक में निकली नौकरी,जल्द करें अप्लाई

Published

on

By

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.बैंक में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए राष्ट्रीय आवास बैंक ने चीफ कंप्लाइंस ऑफिसर, चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और ऑफिसर फॉर सुपरविजन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NHB की आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://nhb.org.in/en/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक NHB Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती क्रिया के तहत कुल 14 पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 29 जुलाई
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 अगस्त

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 14

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए- रु. 850/- (सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क)
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए- रु. 175/- (केवल सूचना प्रभार)

आयु सीमा

सभी सीएक्सओ पदों के लिए- 40 वर्ष से 57 वर्ष तक
ऑफिसर फॉर सुपरविजन के पदों के लिए- 57 वर्ष से 63 वर्ष तक

इसे भी पढ़िये :-

धमाकेदार सेल, 8000 रु से भी कम में मिल रहा यह Infinix Smart 6 Plus स्मार्टफोन, मिल रही छूट

 

Continue Reading

जॉब

ट्रेनी के लिए निकली कई पदों पर भर्ती,उम्मीदवार फटाफट करें आवेदन कहीं निकल न जाए आवेदन की तिथि…

Published

on

By

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार SAIL में नौकरी पा सकते हैं.: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेनी के लिए कई पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SAIL की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sail.co.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक SAIL Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 200 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 5 अगस्त
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 अगस्त

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 200

मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग: 100 पद
क्रिटिकल केयर नर्सिंग ट्रेनिंग: 20 पद
एडवांस्ड स्पेशलाइज्ड नर्सिंग ट्रेनिंग (एएसएनटी): 40 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर / मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन ट्रेनिंग: 6 पद
मेडिकल लैब। तकनीशियन प्रशिक्षण: 10 पद
अस्पताल प्रशासन प्रशिक्षण: 10 पद
ओटी/एनेस्थीसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग: 5 पद
एडवांस्ड फिजियोथेरेपी ट्रेनिंग: 3 पद
रेडियोग्राफर ट्रेनिंग: 3 पद
फार्मासिस्ट ट्रेनिंग: 3 पद

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार शामिल होगा. योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित होना आवश्यक है. आवेदन फॉर्म में उल्लिखित उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार का स्थान, तिथि और समय सूचित किया जाएगा, उपरोक्त वेबसाइट में भी अधिसूचित किया जाएगा और आईजीएच में नोटिस बोर्ड में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

इसे भी पढ़िये :-

स्वास्थ्य कल्याण विभाग में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • देश6 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • 7 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • जॉब4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • 7 days ago

    Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • जरा हटके7 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

  • जरा हटके6 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

  • देश5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर