Connect with us

कही भूल तो नही गये आप भी, DRDO में इन 630 पदों पर हो रही भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्द करे आवेदन

Published

on

 

DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके (DRDO Recruitment 2022) लिए DRDO में साइंटिस्ट B के पदों पर अप्लाई करने की कल आखिरी डेट है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किए हैं, वे DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.drdo.gov.in पर क्लिक करके भी इन पदों (DRDO Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक DRDO Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन  को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 630 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 06 जुलाई 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 29 जुलाई 2022

रिक्ति विवरण

DRDO में वैज्ञानिक ‘बी’ – 579 पद
DST में वैज्ञानिक ‘बी’ – 08 पद
ADA में साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘बी’ – 43 पद

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

DRDO
यूआर/ईडब्ल्यूएस – 28 वर्ष
ओबीसी – 31 वर्ष
एससी / एसटी – 33 वर्ष

DST
यूआर/ईडब्ल्यूएस – 35 वर्ष
ओबीसी – 38 वर्ष
एससी / एसटी – 40 वर्ष

ADA
यूआर/ईडब्ल्यूएस – 30 वर्ष
ओबीसी – 33 वर्ष
एससी / एसटी – 35 वर्ष

चयन प्रक्रिया

चयन के आधार पर किया जाएगा:

गेट स्कोर
व्यक्तिगत साक्षात्कार

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Today Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा कीमत…

Published

on

 

आज यानी गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 332 रुपए महंगा होकर 51,174 पर पहुंच गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 12 बजे सोना 270 रुपए की बढ़त के साथ 50,990 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 51,174
23 50,969
22 46,875
18 38,381

चांदी में भी तेजी
अगर चांदी की बात करें तो ये 1,004 रुपए महंगी होकर 55,844 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर दोपहर 12 बजे ये 1,263 रुपए की बढ़त के साथ 56,107 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,741 डॉलर पर पहुंचा सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,741.16 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 19.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

आने वाले दिनों में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की है। महंगाई को काबू में करने के मकसद से उसने ये कदम उठाया है। अमेरिका में महंगाई 41 सालों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 0.75% बढ़ोतरी ब्याज दरों में की है। इसके अलावा महंगाई के कारण डॉलर को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में सोने पर दवाब बना रहेगा। इससे इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

 

इसे भी पढिये :-

Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा,

18 माह की बच्ची के बाल आइंस्टीन-बोरिस जॉनसन जैसे,

Hero Extreme New Edition : दमदार लुक और जबरदस्त डिजाइन के साथ लांच हुआ बाइक,

 

 

 

Continue Reading

Lifestyle

World Hepatitis Day: जानिए क्या है हेपेटाइटिस संक्रमण, इसके कारण लक्षण एवं बचाव के उपाय

Published

on

Hepatitis Cause And Symptoms: 28 जुलाई को हर साल दुनियाभर में हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस जानलेवा बीमारी के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है.

World Hepatitis Day 2022: हर साल 28 जुलाई को पूरी दुनिया में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है. लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरुक करने के लिए वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है. हेपेटाइटिस एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें लिवर प्रभावित होता है. लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून को साफ करने और खाने को पचाने में मदद करता है. ऐसे में हेपेटाइटिस होने पर लिविर में सूजन आ जाती है. अगर इस बीमारी पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये जानलेवा बन जाती है. हालांकि हेपेटाइटिस से बचने के लिए वैक्सीन दी जाती है, लेकिन जागरुकता के अभाव में अभी भी बहुत सारे लोग इसका वैक्सीन नहीं लगवाते हैं. आइये जानते हैं हेपेटाइटिस कैसे होता है और क्या हैं इसके लक्षण

क्या है हेपेटाइटिस ?
ये लिवर से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है, जो लिवर में इंफेक्शन पैदा करती है. इसकी वजह से लिवर में सूजन आ जाती है और लिवर धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. हर साल लाखों लोगों की मौत हेपेटाइटिस की वजह से होती है. ऐसे में जागरुकता और वैक्सीन से लोगों को बचाया जा सकता है.

हेपेटाइटिस के प्रकार
हेपेटाइटिस अलग अलग वायरस से होने वाली बीमारी है. इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, ई शामिल है. हालांकि इनमें सबसे ज्यादा खतरनाक हेपेटाइटिस ए और बी को माना जाता है.

हेपेटाइटिस के कारण
1- हेपेटाइटिस होने की कई वजह हैं जिनमें सबसे अहम है दूषित खाना और दूषित पानी पीना.
2- इसके अलावा संक्रमित खून के ट्रांसफ्यूजन और दूसरे फ्लूइड के एक्सपोजर से भी खतरा होता है.
3- अगर आपके अंदर संक्रमित व्यक्ति का ब्लड गया है या उसी इंजेक्शन के इस्तेमाल किया गया है तो खतरा हो सकता है.
4- कई बार कुछ दवाओं के साइट इफेक्ट से भी खतरा बढ़ जाता है.
5- अधिक शराब पीने से लिवर प्रभावित होता है जो हेपेटाइटिस के खतरे को बढाता है.

हेपेटाइटिस के लक्षण

उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत
थकान महसूस होना
त्वचा की रंग पीली पड़ना
आंखों में पीलापन आना
भूख कम लगना
पेट दर्द और सूजन
चक्कर आना और सिर दर्द
पेशाब का रंग पीला होना
तेजी से वजन कम होना
लंबे समय तक बुखार रहना

 

इसे भी पढिये

Hero Extreme New Edition : दमदार लुक और जबरदस्त डिजाइन के साथ लांच हुआ बाइक, जल्द देखे इसकी शुरवाती कीमत…

असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि

Volvo XC40 Recharge इलेक्ट्रिक SUV की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, सिर्फ 33 मिनट में होगी चार्ज

मिल रहा BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता, jio भी नहीं दे सकता ऐसे लाभ

 

Continue Reading

Hero Extreme New Edition : दमदार लुक और जबरदस्त डिजाइन के साथ लांच हुआ बाइक, जल्द देखे इसकी शुरवाती कीमत… 

Published

on

 

 

हीरो बाइक कंपनी ने एक्सट्रीम 160R बाइक को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। नए हीरो एक्सट्रीम को 1,17,148 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नए हीरो एक्सट्रीम के डैशबोर्ड में नया गियर पोजीशन इंडिकेटर दिया गया है। इसके अलावा बाइक में नई डिजाइन वाली सीट और ग्रैब रेल भी दी गई है। बाइक में सिंगल-पॉड हेडलाइट्स, मस्कुलर डिजाइन, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट और ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

तीनों वैरिएंट की कीमतें
हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को तीन वैरिएंट्स- सिंगल डिस्क, डुअल डिस्क और स्टेल्थ एडिशन में पेश किया है। 2022 हीरो एक्सट्रीम 160R के सिंगल डिस्क वैरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपए, डुअल डिस्क वैरिएंट की कीमत 1.20 लाख रुपए और स्टील्थ एडिशन की कीमत 1.22 लाख रुपए है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।

एक्सट्रीम 160R बाइक के फीचर
इस बाइक की खूबियों की बात करें तो इसमें सिंगल-पॉड हेडलैंप, साइडज स्लंह एग्जॉस्ट, साइज स्टैंड इंजन कट-ऑफ, USB चार्जर और वेलकम मेसेज के साथ ही 5 लेवल अडजस्टेबल ब्राइटनेस से लैस LCD कंसोल है। इस बाइक की सेफ्टी को बढ़ाने के लिए सिंगल चैनल ABS दिया गया है, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और 7 स्टेप राइडर अडजस्टेबल रियर मोनोशॉक हैं। मोटरसाइकिल 5 कलर ऑप्शन में मिलती है। इसमें एक्सट्रीम स्टील्थ एडिशन (ब्लैक), पर्ल सिल्वर व्हाइट, वाइब्रेंट ब्लू, स्पोर्ट्स रेड और 100 मिलियन लिमिटेड एडिशन (रेड और व्हाइट) शामिल हैं।

हीरो एक्सट्रीम का इंजन
बाइक में 163cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 8,500rpm पर 15bhp और 6,500rpm पर 14Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मोटरसाइकिल क्रमशः 100/80 और 130/70 सेक्शन के आगे और पीछे के टायरों के साथ 17 इंच के व्हील्स पर चलती है। सिंगल डिस्क वैरिएंट का कर्ब वेट 138.5kg है, जबकि डुअल डिस्क मॉडल का कर्ब वेट 139.5kg है। इसमें 12 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक है।

बजाज और TVS बाइक्स से मुकाबला
2022 हीरो एक्सट्रीम 160आर में 163cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो कि 15bhp पावर और 14 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इस मोटरसाइकल में 17 इंच के पहिए लगे हैं। आपको बता दें कि हीरो एक्सट्रीम 160आर बजट स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में टीवीएस अपाचे 160 और बजाज की पल्सर सीरीज बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है। खासकर युवाओं के बीच यह बाइक काफी पॉपुलर है और यह लुक में भी स्पोर्टी है।

सुपर स्प्लेंडर का ब्लैक एडिशन इसी हफ्ते हुआ लॉन्च
इसी हफ्ते सोमवार को कंपनी सुपर स्प्लेंडर का ‘ब्लैक एंड एक्सेंट’ वैरिएंट लॉन्च किया था। सुपर स्प्लेंडर ब्लैक एंड एक्सेंट 77,430 रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत है। नई हीरो सुपर स्प्लेंडर को दो वैरिएंट- ड्रम और डिस्क में पेश किया गया है। इस मोटरसाइकिल की बुकिंग हीरो मोटोकॉर्प ईशॉप या डीलरशिप से ऑनलाइन की जा सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़6 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto2 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • Tech & Auto2 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • व्यापर3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto3 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • 6 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • जॉब2 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • 6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

  • 1 day ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम