MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।

जॉब
फाइनेंस डिपार्टमेंट में निकली नौकरी,आवेदन 28 से सुरू

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार फाइनेंस डिपार्टमेंट में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सरकार के वित्त विभाग में जूनियर ऑडिटर के पदों को भरने के लिए आवेदन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PPSC की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन 28 जुलाई से शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ppsc.gov.in/Advertisement पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक PPSC Junior Auditor Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 75 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 28 जुलाई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 12 अगस्त
योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से उम्मीदवारों के पास बीकॉम (प्रथम श्रेणी) या एम.कॉम (द्वितीय श्रेणी) की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 750 रुपये
ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी / पूर्व सैनिक (एलडीईएसएम) पंजाब के वंशज / पंजाब श्रेणियों के भूतपूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये
अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 1500 रुपये
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी.
इसे भी पढ़िये :-
ज्योतिष
Vastu Tips For Balcony: वास्तु शास्त्र के अनुसार बालकनी में रखे ये वस्तुए मिलेगी आर्थिक दोषो से मुक्ति
Vastu Tips For Balcony: घर की बालकनी ऐसी जगह है जहां व्यक्ति घर के भीतर रहकर भी बाहर के नजारे और शुद्ध हवा का आनंद लेता है.बालकनी को वास्तु दोष से बचाने के लिए कुछ चीजों को बालकनी में जरूर रखें.
Vastu Tips For Home Balcony: घर की बालकनी एक ऐसी जगह है जहां व्यक्ति खुली हवा में बैठकर बाहर के खूबसूरत नजारे और शुद्ध हवा का आनंद लेता है.बालकनी (Balcony) से शुद्ध हवा और रोशनी घर के भीतर आती है. बालकनी ही वो जगह होती है, जब व्यस्तता के कारण अगर कहीं बाहर नहीं जा पाते तो बालकनी में टहलने मात्र से ही मन-मस्तिष्क में शांति का अनुभव होता है. बालकनी घर का खूबसूरत और जरूरी हिस्सा होता है. बालकनी में कोई वास्तु दोष ना हो इसलिए घर की बालकनी से वास्तु के कुछ नियम भी जुड़े हुए हैं. माना जाता है कि घर की बालकनी में इन चीजों को रखने से ना केवल वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है बल्कि धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं.
घर की बालकनी में क्या रखें
तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है. इसलिए वास्तु अनुसार बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है. बालकनी की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष नष्ट होते हैं.
तांबे का सूरज (Copper Sun)
तांबा धातु को सूर्य तथा मंगल ग्रह से संबंधित माना गया है. इसलिए बालकनी की पूर्व दिशा में तांबे का सूरज लगाएं. इसे लगाने से ना केवल आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है बल्कि यह घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करता है.
मनी प्लांट (Money Plant)
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को कुबेर देव की दिशा माना गया है. ऐसे में घर की बालकनी में उत्तर दिशा की तरफ मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)
बालकनी के दरवाजे के पास लाफिंग बुद्धा लगाएं, इससे घर के लोगों की आय में वृद्धि की मान्यता है.इससे संपन्नता, सफलता और आर्थिक समृद्धि आती है. साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक में बदल देता है.
Lifestyle
क्या आप गले के इंफेक्शन से परेशान है तो इस्तेमाल करे ये मुलेठी, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका
Benefits of Mulethi: गले की कोई भी समस्या हो तो आप इससे निपटने के लिए मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप कैसे मुलेठी का उपयोग कर गले से जुड़ी हर समस्या के निजात पा सकते हैं.
मौसम का बदलाव का असर सबसे पहले आपको गले में खराश (Throat Infection) की वजह से दिख जाता होगा. जिसकी वजह से सर्दी, खासी, जुकाम और गले में दर्द होना आम समस्या बन जाती है. इससे बचने के लिए आप घर पर कई उपाय करते होंगे पर किसी का भी असर देखने को नहीं मिलता होगा जिसके बाद मजबूरन आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं.
यहां हम आपको हर्बल प्रोडक्ट मुलेठी (Mulethi) के बारे में बता रहे हैं. जो नेचुरल भी है और गले से जुड़े सभी समस्याओं का निवारण भी. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसका उपयोग(How to Use Mulethi) कर गले से जुड़ी समस्या से निवारण पा सकते हैं.
जानें कैसे करें मुलेठी का उपयोग
गले के इंफेक्शन की वजह से गला अगर बैठ जाए तो आप मुलेठी को मुंह में रख कर चूस सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही समय में गले को आराम मिलेगा.
वहीं अगर आपको गले में खराश महसूस होने लगे तो मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ लें इससे तुरंत आराम मिलेगा. इसके सेवन से माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है.
मुलेठी के जड़ के पाउडर को तुलसी के पत्ते के रस के साथ उबाल लें और इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं इससे गले के दर्द में आराम मिलेगा.
गले की तकलीफ के लिए आप मुलेठी की चाय भी पी सकते हैं. इसके लिए मुलेठी को अदरक(Ginger) के साथ उबाल लें इसके बाद इसे छान कर पिलें. इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं.
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto3 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब3 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
2 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब3 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता




























You must be logged in to post a comment Login