जॉब
यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त

JIPMER Recruitment 2022 : स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ड ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ड ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में नर्सिंग ऑफिसर, एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी), एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियो डायग्नोसिस) व रेसपायरेटरी लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली गई है। नर्सिंग ऑफिसर के 128, एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी) के 3, एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियो डायग्नोसिस) के 6 और रेसपायरेटरी लैब टेक्नीशियन के 2 पद हैं। इच्छुक अभ्यर्थी www.jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2022 है। सभी पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 4 सितंबर 2022 को होगा। इसके एडमिट कार्ड 25 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे।
पद व योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर
बीएससी नर्सिंग ऑनर्स/ बीएससी नर्सिंग एवं स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन
जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा एवं स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन एवं दो साल का अनुभव।
वेतन – 44,900/- पे लेवल – 7
अधिकतम आयु सीमा- 35 वर्ष।
एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी) – रेडियो टेक्नोलॉजी में बीएससी या रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी में बीएससी एवं
2 साल के अनुभव के साथ AERB e-LORA रजिस्ट्रेशन
वेतन – 35400/- पे लेवल- 6
अधिकतम आयु सीमा- 30 वर्ष।
एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियो डायग्नोसिस) – बीएससी इन रेडियोथेरेपी / मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी एवं दो साल का अनुभव।
वेतन – 35400/- लेवल 6
अधिकतम आयु सीमा- 30 वर्ष।
रेसपायरेटरी लैब टेक्नीशियन – बीएससी (एमएलटी) डिग्री। सॉफ्टवेयर हैंडलिंग में एक साल की ट्रेनिंग।
वेतन – 29,200- लेवल 5
अधिकतम आयु सीमा- 30 वर्ष।
सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन
कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट। एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी), एक्स-रे टेक्नीशियन (रेडियो डायग्नोसिस) और रेसपायरेटरी लैब टेक्नीशियन के पद के लिए कोई स्किल टेस्ट नहीं होगा।
आवेदन फीस
जनरल व ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी – 1500 रुपये
एससी एसटी – 1200 रुपये
दिव्यांग – कोई फीस नहीं
इसे भी पढ़िये :-
Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव
असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि

जॉब
असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सरकार के श्रम विभाग में मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट सर्जन के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके लिए आयोग ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार लास्ट से पहले अप्लाई कर लें. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2022 12:00 बजे तक है. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.govin पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद 18 अगस्त को करेक्शन विडों खुलेगा. जिन्हें आवेदन में कोई सुधार करना है वे 50 रु करेक्शन फीस देकर एडिट कर सकते हैं. सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल रहा है।
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा या सीपीएस डिप्लोमा अथवा समकक्ष पीजी की डिग्री या संबंधिक विषय में स्पेशलिटी डिग्री या डिप्लोमा मांगी गई है. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी गई है. नोटिस में आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों 2000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए और 1000 रुपये दिए गए हैं.
हेल्पलाइन नंबर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी क्षेत्र इंदौर (0731) 2701624, 2701983 भोपाल हेल्पलाइन नंबर- 07556720200
इन पदों पर चल रही भर्तियां
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ग्रुप -03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पद के लिए वैकेंसी निकाली है. जिसकी प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी. मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए कई पदों पर नौकरियां निकली है. जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वे इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए peb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे.
इसे भी पढ़िये : –
Vaastu Shaastra : किचन में ना लगाएं ऐसे चींजे,वरना पड़ सकता भारी नुकसान !
ऑफिसर,चीफ ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती,उम्मीद्वार इस तारीख़ तक करें आवेदन
जॉब
ऑफिसर,चीफ ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती,उम्मीद्वार इस तारीख़ तक करें आवेदन

Government Jobs 2022: GPSC ने डिप्टी सेक्शन ऑफिसर, चीफ ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवारों से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.गुजरात लोक सेवा आयोग, GPSC ने डिप्टी सेक्शन ऑफिसर, चीफ ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवारों से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. ध्यान दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 है. ऐसे में पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द अप्लाई कर लें.कुल 260 पद भर्ती के माध्यम से भरे जायेंगें. जिसमें डिप्टी सेक्शन ऑफिसर के 80, डिप्टी सेक्शन ऑफिसर सचिवालय के 5, चीफ ऑफिसर के 3,असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट के 38, वेटरनरी ऑफिसर के 130 एवं अकाउंट ऑफिसर के 4 पद शामिल हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन के प्रारंभिक तिथि- 15 जुलाई 2022
आवेदन करने की लास्ट डेट- 30 जुलाई 2022
पात्रता मानदंड
बता दें कि अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित है. जिसकी डिटेल भर्ती के नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नीचे दिए गए लिंक से भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करें.
पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार डायरेक्ट इस लिंक https://gpsc.gujarat.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं. इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए https://gpsc.gujarat.gov.in/dashboard?stage=Advertisement इस लिंक पर जाएं.
इसे भी पढ़िये :-
भारतीय रेल 41 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला,यात्रियों के लिए खुशखबरी
डायबिटीज मरीजों की किस लेवल पर पड़ती है इंसुलिन की जरूरत, जानिए
हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि
जॉब
हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि

BSF की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाना होगा.बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. बीएसएफ में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है. BSF ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर के कुल 323 पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. बता दें कि, फिलहाल इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है.बीएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया अगस्त महीने में शुरू होगी. हालांकि, इस वैकेंसी के लिए सिर्फ शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुई है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तारीख और परीक्षा की डिटेल्स देख सकेंगे।
अप्लाई
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से फिलहाल इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवदेन प्रक्रिया अगस्त में शुरू हो सकती है. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए सबसे पहले मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे.
आवेदन
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम मे 12वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा, एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास के साथ कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें.
सैलरी
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा. जबकि, हेड कॉन्स्टेबल के पदों के लिए लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये महीने तक का वेतन मिलेगा।
इसे भी पढ़िये :-
असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट में निकली भर्ती,जानें क्या है आवेदन की तिथि…
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto3 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब3 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
2 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब3 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता



























You must be logged in to post a comment Login