ज्योतिष
Vaastu Shaastra : किचन में ना लगाएं ऐसे चींजे,वरना पड़ सकता भारी नुकसान !

हमारे जीवन में अग्नि और पानी का बहुत महत्व है। वास्तुशास्त्र में पानी धन का प्रतीक माना जाता है। साथ ही वास्तु के अनुसार किसी भी घर की आर्थिक स्थिति कैसी है इसमें रसोईघर की भी विशेष भूमिका होती है। रसोईघर पर खाने के अलावा जीवन की महत्वपूर्ण बातें भी निर्भर करती हैं। चूंकि घर की गृहिणी का एक अच्छा समय रसोईकक्ष में बीतता है। इसलिए जरुरी है कि वहां का वातावरण और वास्तु भी काफी सकारात्मक होना चाहिए। वर्ना घर के वातावरण पर इसका सीधा असर पड़ता है। इसी आधार पर रसोईघर में लगने वाला पत्थर का भी वास्तु में विशेष महत्व है। किचन में हम प्लेटफार्म और फर्श पर पत्थर भी लगवाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इस पत्थर या मार्बल का संबंध हमारी आर्थिक स्थिति से भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार किचन के लिए पत्थर का चुनाव करते समय कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिससे धनहानि और नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकता है।
हम आपको बताएंगे कि रसोईघर का निर्माण करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं और किचन का घर का एक खास हिस्सा होता है इसलिए वहां सकारात्मक ऊर्जा का निवास करना अतिआवश्यक है।आमतौर पर लोग गंदगी से बचने के लिए किचन में प्लेटफॉर्म या फर्श पर काले रंग का ग्रेनाइट लगवाते हैं, लेकिन यह नुकसानदायक हो सकता है। अत: रसोईघर में काले रंग का पत्थर लगवाने से बचना चाहिए। वास्तुशास्त्र कहता है कि काले रंग के प्रयोग से किचन में नकारात्मक शक्ति का निवास हो जाता है। साथ ही घर में आर्थिक हानि होने की भी संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप के घर में पहले से काले रंग का पत्थर लगा हुआ है तो आप इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए किचन में छोटे पौधे या आर्टिफिशियल पौधे या गमले रख सकते हैं। जिससे वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाए।वास्तु के अनुसार किचन के पत्थर के रंग का प्रभाव महिलाओं के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। जी हां उनके स्वभाव में इस कारण परिवर्तन आ सकता है। वह चिड़चिड़ी हो जाती हैं। उन्हें विश्राम के समय बेचैनी जैसी समस्या भी हो सकती है। किचन का वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए वहां कपूर जलाना चाहिए। जिससे कैसा भी दुष्प्रभाव हो वह समाप्त हो जाए। रात को सोते समय किचन में कपूर जलाना चाहिए।
धन हानि
वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन में घर की लक्ष्मी कार्य करती हैं इसलिए वहां का वातावरण एकदम अच्छा होना चाहिए। न सिर्फ काले रंग का पत्थर बल्कि कुछ अन्य बातों का ख्याल रखकर भी धन हानि से बचा जा सकता है। जैसे किचन में रखे जाने वाले दालें मसालों का खास ख्याल रखें। ज्यादा पुराना सामान का इस्तेमाल न करें। वरना नुकसान हो सकता है। रात को अक्सर कॉकरोच किचन में नजर आने लगते हैं, कहा जाता है कि यह एक तरह का इशारा है कि लक्ष्मी जी वहां से जाने वाली हैं या कोई समस्या आने वाली है। इसलिए इसकी रोकथाम करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस तरह की स्थिति में महिलाओं के हाथ में धन नहीं टिकता न ही बरकत होती है।
साफ-सफाई का विशेष रखें ध्यान
दोनों के लिहाज से शुभ है। किचन में कभी भी खुला खाना नहीं रखना चाहिए यह भी एक नकारात्मक असर डालता है। किचन में तवे का इस्तेमाल करने के बाद ठंडा होने पर उसको साफ कर देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, झूठे तवे को इस्तेमाल करने से व्यापार में हानि होती है और कर्जा भी चढ़ता है।
माड्यूलर किचन की बात छोड़ दें तो सामान्यतया रसोईघर में छुरी,कांटे या नुकीली वस्तुएं बाहर ही रखी जाती हैं ताकि उन्हें ढूंढने में और काम करते वक्त आसानी रहे। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से भी रसोईघर में नकारात्मक ऊर्जा आती हैं, घर के निवासियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु को किचन में कभी भी सामने खुला नहीं रखना चाहिए वरना परिवार में आर्थिक, सामाजिक कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
वैसे तो समय-समय पर किचन में साफ-सफाई करते ही रहना चाहिए क्योंकि वहां खाना बनता है। यदि गंदगी जमा होती रहेगी तो घर के सदस्य तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए किचन में लगने वाले जाले का सफाया समय समय पर करते रहना चाहिए वरना रसोईघर में बुरी शक्तियों का निवास हो सकता है। जाला लगना वैसे भी सुख-समृद्धि में बाधाकारक माना जाता है इसलिए अपने घर की सुख-शांति के लिए मकड़ी के जाले को किचन को हमेशा दूर ही रखें।
ठीक कराएं खराब नल तुरंत
यदि रसोईघर में कोई नल लंबे समय से खराब पड़ा हो तो यह भी आपके दुखों का कारण हो सकता है। खराब नल को जितनी जल्दी हो सके ठीक करा लेना चाहिए वरना आपको बिजनस और नौकरी दोनों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही काफी पुरानी हो चुकी टोंटी या जंग नले नल को भी बदल लेना चाहिए वास्तु के अनुसार खराब नल के होने से घर में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
किचन की दिशा
वास्तु के अनुसार रसोईघर में हमेशा खिड़कियां खुली रखनी चाहिए जिससे ताजी हवा आ सके। इससे वातावरण भी खुशनुमा रहता है। साथ ही खिड़की कुछ ऐसी दिशा में होनी चाहिए जिससे सूर्य की किरणें सीधी किचन पर पड़ें। सूर्य की किरणों से आने वाली सकारात्मक ऊर्जा से किचन से जुड़े वास्तुदोष कमजोर पड़ जाते हैं। बुरी ऊर्जा का प्रभाव भी कम होता है। ईशान दिशा छोड़कर कहीं भी रसोईघर बना सकते हैं। कभी भी सीढ़ियां रसोईघर के ऊपर नहीं होनी चाहिए। साथ ही शौचालय भी रसोईघर से दूर बनाना चाहिए वरना घर की महिलाएं परेशान रह सकती हैं।
इसे भी पढ़िये :-
ऑफिसर,चीफ ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती,उम्मीद्वार इस तारीख़ तक करें आवेदन
भारतीय रेल 41 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला,यात्रियों के लिए खुशखबरी
असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट में निकली भर्ती,जानें क्या है आवेदन की तिथि…

Vastu Tips : करें ये ! नही होगी कभी घर में पैसों की क़िल्लत…

घर में सुख-समृद्धि और धन वैभव के लिए व्यक्ति कई तरह के वास्तु उपाय करता है। इन्हीं में से एक फैंगशुई शास्त्र भी है। फेंगशुई के वास्तु नियमों का पालन आप घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए कर सकते हैं। यदि पूरी मेहनत करने के बाद भी आपके जीवन में से समस्याएं नहीं जा रही, तो आप इन फेंगशुई टिप्स को जरुर फॉलो करें। तो चलिए जानते हैं।
घर के पास न बनवाएं मंदिर
फेंगशुई शास्त्र के वास्तु नियमों के मुताबिक, घर के पास कोई भी मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। इसके अलावा यहांं मंदिर हो वहां पर मकान भी नहीं बनाना चाहिए। लेकिन यदि आपको मजबूरी में मंदिर के पास मकान बनवाना पड़े तो इस बात का ध्यान रखें कि मंदिर की छाया आपके घर में न पड़े। मान्यताओं के अनुसार, मंदिर पर लगे हुए ध्वज की छाया भी किसी घर में नहीं पड़नी चाहिए।
दरवाजे न हो सामने अगला-पिछला
वास्तु फेंगशुई के नियमों के मुताबिक, घर का अगला और पिछला दरवाजा कभी भी आमने-सामने और एक-सीध में नहीं होना चाहिए। इससे आपके प्राण-ऊर्जा प्रवेश करने के साथ ही बाहर निकल सकती है।
स्तंभ है तो उसे भूलकर भी न तुड़वाएं
यदि आपके घर में भगवान की प्रतिमा या फिर मेन गेट के सामने किसी भी प्रकार का कोई स्तंभ है तो उसे भूलकर भी न तुड़वाएं। आप उस खंबे पर कोई दर्पण लगा सकते हैं। लेकिन उसे तुड़वाना नहीं चाहिए।
बाथरुम न हो आमने सामने ,किचन
किचन और बाथरुम कभी भी आमने-सामने नहीं होना चाहिए। मेन डोर के सामने भी किचन और बाथरुम नहीं होने चाहिए। यदि किसी कारणवश किचन और बाथरुम आमने-सामने हैं तो आप वास्तु दोष को दूर करने के लिए दरवाजे पर क्रिस्टल बॉल लटका सकते हैं।
घर के बीच में न बनवाएं सीढ़ियां
घर के बीच में भी कभी सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए। फेंगसुई वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे मकान मालिक को दिल संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
ऑफिस में होना चाहिए कुर्सी का हिस्सा ऊंचा
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में आपकी कुर्सी के पीछे का हिस्सा ऊंचा होना चाहिए। इसके अलावा आप यहां पर बैठते हैं उसके पीछे एक ठोस दीवार भी होनी चाहिए। इससे आपको वर्कप्लेस पर जूनियर्स और सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।
इसे भी पढ़िये :-
Vastu Shastra : घर में इन तस्वीर को लगाकर बदले,किस्मत का पिटारा…
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए करे जामुन का सेवन
Vastu Shastra : जानें घर की किस दिशा मे रखे आईना,ये रही वास्तु का उपाय
ज्योतिष
Vastu Shastra : घर में इन तस्वीर को लगाकर बदले,किस्मत का पिटारा… …

यदि घर का वास्तु ठीक न हो तो व्यक्ति का सुख-चैन सब छीन जाता है। हर दिन नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में चारों ओर नेगेटिवए एनर्जी रहती है। कई बार तो व्यक्ति को अपने साथ हो रही परेशानियों का कारण भी नहीं समझ में आता। आपकी परेशानियों का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में घर में तोता पालने से यहां उसकी प्रतिमा लगाने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। यह तस्वीर कई तरह की परेशानियों से आपका पीछा छुड़वा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे लगाने की सही दिशा के बारे में…
समस्याओं से मिलेगी राहत
अगर आपके घर में कोई व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है तो आप तोतो की मूर्ति या फिर चित्र घर में जरुर लगाएं। घर में यह चित्र लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
कमरे में हरे रंग के तोते की तस्वीर जरुर लगाएं
बच्चे पढ़ने में अगर आनाकानी करते हैं तो आप उनके कमरे में हरे रंग के तोते की तस्वीर जरुर लगाएं। आप इस बात का भी ध्यान रखें कि पढ़ते समय बच्चे का मुंह उत्तर-दिशा की ओर हो। बेडरुम में लगाएं तोते की तस्वीर अगर आपके आपसी रिश्ते अच्छे नहीं हैं तो अपने कमरे में तोते की तस्वीर जरुर लगाएं। इससे आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

व्यापार में होगी काफी वृद्धि
व्यापार में यदि उन्नति नहीं हो रही, आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप उत्तर-दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाएं।
ड्राइंग रुम को रखे ऐसे
अगर आपके घर में दुख भरा माहौल रहता है। दरिद्रता और निराशा हर समय आपके घर में रहती है तो आप ड्राइंग रुम के उत्तर दिशा में तोते की मूर्ति या तस्वीर जरुर लगाएं।

ऐसे रंग-बिरंगे पंखों वाला तोता रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर में रंग-बिरंगे पंखों वाले तोते की तस्वीर भी जरुर लगाएं। इससे घर में पांच तत्वों में संतुलन स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

इसे भी पढ़िये :-
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए करे जामुन का सेवन
Vastu Shastra : जानें घर की किस दिशा मे रखे आईना,ये रही वास्तु का उपाय
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
अजब प्रेम की गज़ब कहानी : युवती को हुआ भैंस से प्यार,भैंस के गुम होने पर ले ली फांसी,पढ़िये पूरी ख़बर
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto3 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब3 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
2 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब3 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

You must be logged in to post a comment Login