जरा हटके
अजब प्रेम की गज़ब कहानी : युवती को हुआ भैंस से प्यार,भैंस के गुम होने पर ले ली फांसी,पढ़िये पूरी ख़बर

आजकल कई तरह की चौकाने वाली खबरें आती रहती हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है उस मामले को जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश का है और इस मामले के बारे में जो भी जान रहा है वह यही कह रहा है कि यह बड़ा ही विचित्र मामला है। जी दरअसल इस मामले में मिली जानकारी के तहत यहां एक युवती ने अपनी भैंस के गुम हो जाने के दुःख में अपनी जान दे दी। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। बताया जा रहा है इस लड़की का अपनी भैंस के साथ इतना लगाव था कि जब वह घर नहीं लौटी तो वह बुरी तरह परेशान हो गई।
वहीँ उसके बाद उसने उसे ढूंढने की लाख कोशिशें कीं लेकिन जब वह नहीं मिली तो वह परेशान रहने लगी। काफी दिनों तक परेशान रहने के बाद आखिर में 20 जुलाई को उसने अपने घर में फांसी लगा ली। वहीँ परिजन ये देख हैरान रह गए और इलाज के लिए उसे अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले को जालौन के कुरोना गांव की बताया जा रहा है। यहाँ के रहने वाले बैनी केवट ने तीन भैंसें पाली हुई थीं और इनकी देखभाल बेटी रजनी किया करती थी।
वह भैंसों के चारे से लेकर पानी और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखने का काम करती थी। वहीँ रजनी के पिता ने बताया कि 8 जुलाई को भैंसें चरने के लिए छोड़ी थीं लेकिन वे लौटकर नहीं आईं। भैंसों के गुम होने की वजह से रजनी बहुत दुखी रहने लगी और 20 जुलाई को उसने फांसी लगा ली। उसके बाद उसे इलाज के लिए उरई से झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़िये :-
10वीं पास के लिए निकली अग्निवीर एमआर में भर्ती,30 जुलाई तक आवेदन

amazing amazing
अजब-गज़ब परंपरा :यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती है,जानिए इसकी परंपरा

नहाना किसे पसंद नहीं होता है. नहाने के बाद तो शरीर में ताज़गी भी महसूस होती है इसके साथ ही स्वस्थ भी अच्छा रहता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जहां पर महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती है. जी हाँ.सुनकर उड़ गए ना आपके भी होश लेकिन फिर भी इन महिलाओ की खूबसूरती देखकर आपको अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हो पाएगा. आइये आपको बताते है इसके पीछे छिपा हुआ सच-ये जगह है अफ्रीका के नॉर्थ-वेस्ट नामीबिया के कुनैन प्रांत में जहां पर हिम्बा जनजाति की महिलाए रहती है और ये सभी महिलाए अपनी पूरी जिंदगी में बस एक बार ही नहाती है. ये महिलाए सिर्फ अपनी शादी में नहाती है और इससे पहले या इसके बाद वो पानी को हाथ तक नहीं लगाती है. दरअसल इन महिलाओ को पानी को हाथ लगाना भी मना है इसलिए ये महिलाए कपड़े तक नहीं धोती है।
इन महिलाओ की तस्वीरें देखने पर आपको भी इनका रंग लाल लग रहा होगा लेकिन इसके पीछे भी एक वजह है.इस जनजाति की महिलाए भले ही कभी नहाती ना हो लेकिन ये एक जड़ीबूटी का इस्तेमाल करती है जिससे ये अपने शरीर को फ्रेश रखती है. महिलाए इस जड़ी-बूटी को पानी में उबालकर उसके धुए को अपने शरीर पर लगाती है ताकि बिना नहाए उनके शरीर से बदबू ना आए. इतना ही नहीं अपने शरीर की चमड़ी को स्वस्थ रखने के लिए ये महिलाए जानवरो की चर्बी और हेमाटाइट (लोहे की तरह एक खनिज तत्व) की धूल से एक खास तरह का लोशन भी बनाती है और उसका इस्तेमाल करती है. हेमाटाइट के कारन ही इनके शरीर का रंग लाल हो जाता है. इन महिलाओ को रेड मैन भी कहा जाता है।
इसे भी पढ़िये :-
तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
Samsung Galaxy Watch 5 की कीमत का हुआ खलासा, लॉन्चिंग से पहले इतनी सस्ती हुई सैमसंग की ये स्मार्टवॉच
OMG : दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की ये है,कीमत सुनकर उड़ जाएगी होश !
53,000 पदों पर आंगनबाड़ी में निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
इस सप्ताह चमकेगा इन राशि जातकों का किस्मत,जानें अपनी राशि का हाल
सुकन्या समृधि योजना : सुकन्या समृधि योजना में खुलवाये खाता,मिलेगा ये बेहतरीन फ़ायदा
जरा हटके
20 सालों से इस इंसान के पेशाब से निकलता है खून,वजह जान कर जायेंगे हैरान…

चीन के Chen Li 33 साल के हैं और पिछले करीब 20 सालों से उनके पेट में हर महीने कुछ-कुछ दिनों के लिए तेज दर्द होने लगता था.इंसानी शरीर बेहद विचित्र होता है. हमारे शरीर से जुड़े कई ऐसे पहलु हैं जिसके बारे में हमें ही ठीक से नहीं पता होता. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हर इंसान के शरीर में एक जैसी होती हैं मगर कुछ चीजें प्राकृतिक रूप से किसी में अलग हो जाती हैं जो उन्हें खास होने के साथ-साथ दूसरों के लिए अजीबोगरीब बना देता है.
हाल ही में ऐसा ही कुछ एक चीनी शख्स के साथ हुआ जब उसे जांच कराने पर अपने ही बारे में एक विचित्र चीज मालूम चली.डेली मेल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के Chen Li (बदला हुआ नाम) 33 साल के हैं और पिछले करीब 20 सालों से उनके पेट में हर महीने कुछ-कुछ दिनों के लिए तेज दर्द होने लगता था. यही नहीं, उनकी पेशाब से कुछ दिनों तक हर महीने खून भी निकलता था. अपनी इस विचित्र कंडीशन के कारण वो काफी चिंतित थे इस वजह से उन्होंने हाल ही में डॉक्टर से जांच कराने का मन बना ही लिया.
अंदर पुरुष और महिला दोनों के अंग मौजूद
चीन के सिचुआन प्रांत में रहने वाले चेन की जब जांच हुई तो डॉक्टरों को ऐसी चीज पता चली जिससे वो दंग रह गए. चेंग भी इस बात से काफी हैरत में पड़ गए कि उनके शरीर के अंदर महिलाओं के अंग हैं. डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके अंदर पुरुष और महिला, दोनों के अंग मौजूद हैं. यानी उनके शरीर में पुरुषों के यौन अंग होने के साथ महिलाओं के क्रोमोसोम और अंडाशय के साथ-साथ गर्भाशय भी मौजूद है.
सर्जरी से महिलाओं के अंगों को शरीर से निकलवा दिया
डॉक्टरों ने ये भी बताया कि पिछले 20 सालों से उन्हें पेशाब में जो खून आ रहा था वो दरअसल, माहवारी के कारण था. उसकी के चलते उनके पेट में भी दर्द होता है. इसके बाद उन्होंने सर्जरी से महिलाओं के अंगों को शरीर से निकलवा दिया. डॉक्टरों को पहले लगा था कि पेट में दर्द अपेंडिक्स के कारण है. पिछले साल उनका मेडिकल चेकअप हुआ था जिसमें ये खुलासा हुआ. उनकी 3 घंटे लंबी सर्जरी चली जिसके बाद उनके शरीर से महिलाओं के अंगों को हटाया गया. चेन के सर्जन लुओ जीपिंग ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि कुछ ही वक्त में चेन नॉर्मल हो गए थे. डॉक्टरों ने ये भी बताया कि वो पुरुष के तौर पर अपनी जिंदगी अब आसानी से बिता सकते हैं मगर वो पिता नहीं बन सकते क्योंकि अंडकोष शुक्राणु पैदा करने में असमर्थ हैं.
जरा हटके
HAUNTED ROADS: देश की सबसे डरावनी सड़के जहां दिन में भी जाना है मना, अगर गये तो जान ले ये कुछ जरुरी बाते…

झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-33 पर कई ऐसे एक्सीडेंट होते हैं, जो असामान्य होते हैं. इसको लेकर कुछ लोग कहते हैं यह भूत कर रहा है तो कुछ लोगों का मानना है कि सड़क शापित है. इस हाईवे के दोनों ओर एक मंदर है और मान्यता है कि यदि कोई ड्राइवर रुककर दोनों मंदिरों में प्रार्थना नहीं करता है तो उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है. यह काफी अजीब है, लेकिन लोगों का मानना है कि यह सच है.
मान्यता के अनुसार, भानगढ़ किले को भारत में सबसे हॉन्टेड प्लेस में से एक माना जाता है और इसको लेकर कहा जाता है कि इसी वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे को भी शापित माना जाता है. कई लोगों का मानना है कि इस रोड पर कई भयावह चीजों का सामना करना पड़ता है, जिनकी व्याख्या नहीं की जा सकती है. उनका कहना है कि जब आप किले के पास से गुजरते हैं तो कुछ नकारात्मक ऊर्जा और अजीब चीजों को महसूस करते हैं.
मुंबई-गोवा हाईवे पर काशेड़ी घाट को हॉन्टेड माना जाता है और लोगों का मानना है कि खूबसूरती के लिए फेमस ये जगह रात के डरावनी हो जाती है. लोगों का कहना है कि रात के समय यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को एक औरत रोकती है और जो ड्राइवर बिना गाड़ी रोके निकलने की कोशिश करता है, उसका आगे एक्सीडेंट हो जाता है.
तमिलनाडु में सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य के बीच से गुजरने वाले हाईवे को भी लोग हॉन्टेड मानते हैं और उनका कहना है कि यह काफी डरावना है. लोगों का कहना है कई बार उन्होंने सड़के से गुजरते समय अजनबियों का आवाज सुनी और रोशनी भी देखी. हालांकि, अब तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है. बता दें कि इसी जंगल में डाकू वीरप्पन भी रहता था, जिसे बाद में पुलिस ने मार गिराया था.
दिल्ली कैंट रोड को भी लोग हॉन्टेड बताते हैं और यहां से यात्रा करने वाले लोगों का दावा है कि इस रोड पर एक सफेद साड़ी वाली महिला का भूत घूमता है. कहा जाता है कि इस रोड पर घूमती महिला लिफ्ट मांगती है और गाड़ी नहीं रोके पर गाड़ी के साथ-साथ दौड़ने लगती है और परेशान करती है. हालांकि, इसको लेकर कोई प्रमाण नहीं है.
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
6 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
4 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया6 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब3 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
व्यापर1 day agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Lifestyle5 days agoडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे
-
6 days agoFish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…































You must be logged in to post a comment Login