Home
OMG : दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की ये है,कीमत सुनकर उड़ जाएगी होश !
शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. ये जानते हुए भी लोग शराब का सेवन करने से खुद को नहीं रोकते. बहुत से लोग तो कीमती से कीमती शराब पीने के शौकीन होते हैं. उन्हें सालों पुरानी व्हिस्की जुटाकर अपने बार का कलेशन बढ़ाना पसंद है. वैसे आप जानते होंगे कि अलग-अलग किस्म की शराब की कीमत एक दूसरे से काफी अलग होती है. वो जितनी पुरानी होती जाए, उनका दाम उतना बढ़ता जाता है. हाल ही में ब्रिटेन में व्हिस्की की नीलामी हुई है जिसमें दो छोटी बोतलों की कीमत लाखों रुपये है.
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में आयले व्हिस्की ऑक्शन में सिंगल मॉल्ट व्हिस्की की दो छोटी बोतलों की नीलामी हुई जिनकी कुल कीमत इतनी है कि आप एक कार आराम से खरीद सकते हैं. इनमें से एक है जेम्स मैकआर्थर की मॉल्ट मिल जिसे 1990 के दौर में पैक किया गया था मगर उसे 1959 में डिस्टिल किया गया था. इस बोतल को 6 लाख से ज्यादा रुपयों में नीलाम किया गया है.
लाखों रुपये में बिकी व्हिस्की की दो बोतलें
इसके साथ ही दूसरी व्हिस्की स्प्रिंगबैंक (Springbank) की है जिसे 1919 में बनाया गया था जबकि 1969 में उसे कैंपबेलटाउन की स्प्रिंगबैंक डिस्टिलेरी में पैक किया गया था. इस बोतल की कीमत तो और भी ज्यादा, यानी 7 लाख रुपये है. मैकआर्थर व्हिस्की की बोतल दुनिया में सिर्फ 4 ही हैं. स्कॉटलैंड के आइले आइलैंड पर मॉल्ट मिल डिस्टिलेरी में बनाया गया था. मॉल्ट मिल को साल 1962 में बंद कर दिया गया था. उससे 3 साल पहले ही इसे डिस्टिल किया गया था. इन दोनों छोटी बोतलों की कुल कीमत 13 लाख रुपये है.
करोड़ों में होती है दुनिया की सबसे महंगी शराब
नीलामी में व्हिस्की जीतने वाले अंजान शख्स ने कहा कि कुछ सालों तक वो इस शराब को नहीं पिएगा क्योंकि वो दूसरों को गर्व से दिखाना चाहता है कि उसके पास इतनी कीमती व्हिस्की है. व्हिस्की ऑक्शन की निदेशक इसाबेल ग्राहम ने बताया कि छोटी बोतलों को उपहार या यादगार तोहफों के रूप में लोगों को भेंट किया जाता है. अगर आपको लग रहा है कि ये सबसे महंगी शराब है तो आप गलत हैं. स्विडिश डीवा वॉडका का दाम 7 करोड़ से भी ज्यादा होता है. इसे क्रिस्टल्स, प्लैटिनम और गोल्ड से जड़ी बोतल में दिया जाता है. वहीं गाउट डे डियामेंट्स नाम की शैंपेन को गोल्ड और हीरे लगी बोतल में दिया जाता है और उसकी कुल कीमत 17 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है.

Home
आधार कार्ड धारकों के लिए जरुरी सुचना,न करें इस प्रकार की गलती वरना हो सकती है 3 साल की सजा

आधार कार्ड का उपयोग स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंक में खाता खुलवाने और किसी भी काम में, जहां पहचान पत्र की आवश्यकता पड़ती है, आधार कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।आधार कार्ड देश में एक जरूरी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला दस्तावेज बन चुका है। इसका उपयोग स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंक में खाता खुलवाने और किसी भी काम में, जहां पहचान पत्र की आवश्यकता पड़ती है, आधार कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। UIDAI आधार कार्ड को लेकर कई सुविधाएं ऑनलाइन भी प्रोवाइड कराता है।
वहीं आधार कार्ड को लेकर कुछ गलतियां करने पर आपको तीन साल की जेल हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।यूआईडीएआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति आधार का गलत इस्तेमाल करता है या फिर उसका मिसयूज करता है तो उसपर जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
आधार एक्ट- 2016 में अपराध और दंड के लिए नियम बनाए गए हैं। इसके अनुसार अगर आधार यूजर्स डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक जानकारी देता है तो उसे तीन साल की जेल और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।वहीं अगर Aadhaar कार्ड होल्डर आधार नंबर को बदलता है या बदलने का प्रयास करता। साथ ही अगर वह आधार में डेमोग्राफिक डाटा और बायोमेट्रिक डाटा को बदलने का प्रयास करता है तो भी 3 साल की जेल और 10,000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
Home
अमरनाथ यात्रा मौसम खराब के कारण,स्थगित ! श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Amarnath Yatra: जम्मू से अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से स्थगित कर दी गई है और किसी भी नए जत्थे को यहां से दक्षिण कश्मीर स्थित गुफा मंदिर के आधार शिविरों में जाने की अनुमति नहीं दी गई. यह 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून को दो मार्गों से शुरू हुई. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान से 48 किलोमीटर का पारंपरिक मार्ग है और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर छोटा है.खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है और किसी भी नए जत्थे को यहां से दक्षिण कश्मीर स्थित गुफा मंदिर के आधार शिविरों में जाने की अनुमति नहीं दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अमरनाथ गुफा के निकट शुक्रवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 40 लोग लापता हैं.एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘खराब मौसम के कारण जम्मू से कश्मीर में दो आधार शिविरों के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. किसी भी नए जत्थे को अमरनाथ की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.’’ यह 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून को दो मार्गों से शुरू हुई।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान से 48 किलोमीटर का पारंपरिक मार्ग है और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर छोटा है.अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में पूजा की है. यह यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होने वाली है. गत 29 जून से अब तक जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 10 जत्थों में कुल 69,535 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं.
बादल फटने से आई आकस्मिक बाढ़
बता दें कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से आई आकस्मिक बाढ़ में कई लोग बह गए. मलबे में दबने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 यात्री लापता हैं. इस हादसे में 65 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि यह घटना बादल फटने की वजह से नहीं हुई है.इस घटना में प्रभावित श्रद्धालुओं के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर- एनडीआरएफ- 011-23438252 011-23438253, कश्मीर संभागीय हेल्पलाइन- 0194-2496240 श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन- 0194-2313149 जारी किए गए हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक करके राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के लिए निर्देश दिए ।
Home
Weather update : कई राज्यों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज की संभावना,अलर्ट जारी

Weather update : मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।मूसलाधार मानसून की शुरुआत के साथ मौसम विभाग ने एक वेदर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की। जिसमें अगले चार दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी का गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। जिसमें तीन दिनों में गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरेगी।
बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी जारी
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने के साथ गरज और बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने मध्यप्रदेश के आठ जिलों में बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी जारी की है। मुंबई में जहां पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हो रही थी। शहर और उपनगरों में मध्य बारिश हुई। आईएमडी ने कहा, ‘अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी/घंटा कर तेज हवाएं चल सकती है।’
कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी
कर्नाटक में शनिवार को भी भारी बारिश जारी रही। जिससे कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तटीय और पहाड़ी जिलों के साथ उत्तरी कर्नाटक के जिले भी वर्षा की मार झेल रहे हैं। इधर बेंगलुरू की सुबह ठंडी हवा और बूंदाबांदी के साथ सुहावनी रही। बेलगावी और बीदर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव में भारी बारिश जारी
आंध्र प्रदेश में भी सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी और कृष्णा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। गुंटूर और प्रकाशम जिलों में भी बरसात हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ पांच दिनों तक लगातार अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, गुजरात, कर्नाटक और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी।
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
6 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
4 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया6 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब3 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips : घर मे रखें है मनी प्लांट तो न इस प्रकार की गलती वरना,अमीर नहीं ! बना देगा भिखारी …
-
6 days agoFish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…
-
Lifestyle5 days agoडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे
-
5 days agoCrime News: नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील विडिओ, ब्लैकमेल कर देता था जान से मरने की धमकी






























You must be logged in to post a comment Login