Connect with us

Tech & Auto

मिल रहा BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता, jio भी नहीं दे सकता ऐसे लाभ

Published

on

 

BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।

जब-जब बात सस्ते प्रीपेड प्लान की होती है तो भारत में सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि एयरटेल और जियो भी टक्कर नहीं दे पाती हैं। बेशक जियो ने भारत में फ्री टेलीकॉम बेनिफिट्स की शुरुआत की था, लेकिन आज के समय में यह कंपनी भी सस्ते प्रीपेड प्लान के मामले में बीएसएनल से पीछे छूट जाती है। आज हम आपको BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि ग्राहकों को 90 दिनों तक की वैधता प्रदान करता है। यहां हम इस प्लान की तुलना Jio, Vodafone Idea और Airtel के इसी बजट में आने वाले प्लान से भी करके बता रहे हैं। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। हालांकि इस प्लान में कोई फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ नहीं मिलता है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।

BSNL के 22 रुपये वाले प्लान का Jio, Airtel और Vodafone Idea से मुकाबला

Jio का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी ही होती है।

Airtel का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।

Vodafone Idea का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 24 घंटे की है। इस प्लान में वोडाफोन ऐप के जरिए मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है।

कुल मिलाकर बात की जाए तो वैधता के मामले में BSNL को किसी भी प्लान से सीधे तौर पर कोई टक्कर नहीं मिलता है। हालांकि आपको इस बजट में अगर डाटा की जरूरत है तो Jio 25 रुपये में 2जीबी डाटा देता है, वहीं Airtel और Vodafone Idea 1जीबी डाटा ऑफर करते हैं।

 

इसे भी पढिये

इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

यहां श्रम विभाग में बिना परीक्षा अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती, जल्द करे आवेदन ये रही शैक्षणिक योग्यता

कम बजट में मिल रहा यह Redmi 10A Sport बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन, एवं मिलेगी 5000mAh बैटरी

 

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लॉन्च हुआ 165 इंच वाला C SEED N1 folding TV’ इस टीवी में मिलेगी फोल्डिंग की सुविधा, एवं 4K स्‍क्रीन, जाने क्या है इस टीवी की कीमत

Published

on

 

 

प्रीमियम सेगमेंट की कोई लिमिट नहीं है। फीचर्स से लेकर प्राइस तक इस सेगमेंट में ऐसे-ऐसे प्रोडक्‍ट आ रहे हैं कि नजर ठहर जाती है। टीवी कैटिगरी के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। यहां 43 इंच और उससे ज्‍यादा स्‍क्रीन वाले टीवी को बड़े टीवी के तौर पर कैटिगराइज किया जाता है, लेकिन सामने अगर 165 इंच का टीवी हो, तो 43, 55, 65 इंच टीवी छोटे नजर आते हैं।  C SEED एंटरटेनमेंट सिस्‍टम ने उसकी ‘C SEED N1 folding TV’ सीरीज को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने 103 इंच से 165 इंच साइज के टीवी लॉन्‍च किए हैं, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ फोल्डिंग 4K स्क्रीन से लैस हैं यानी इन टीवी की स्‍क्रीन फोल्‍ड हो जाती है। स्‍क्रीन में 3,480Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इसकी क्‍वॉलिटी को दर्शाता है।

C SEED N1 टीवी एक अल्‍ट्रा प्रीमियम टीवी हैं। यह अपने व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस और साउंड क्‍वॉलिटी से प्रभावित करते हैं। इनमें 100W के स्पीकर बिल्ट इन हैं। साउंड आउटपुट रेंज 60Hz से 22kHz के बीच है और साउंड सिस्टम को बाहरी स्पीकर के कनेक्शन के साथ बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए इन टीवी में पांच HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। ये टीवी गोल्‍ड, सिल्‍वर, ब्‍लैक और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध है।

टीवी की कीमत पहली बार में हैरान करती है, लेकिन फीचर्स से यह खुद को जस्टिफाई भी करती है। जानकारी के अनुसार, इन टीवी की कीमत लगभग 184,200 डॉलर (लगभग 1 करोड़ 47 लाख 19 हजार 560 रुपये) से शुरू होती है।

C SEED टीवी की विशालकाय स्क्रीन किसी मूर्ति की तरह नजर आती है। जब इसके फोल्‍ड खुलते हैं, तो उसके साथ ही यह अपने लिए स्‍टैंड भी तैयार कर लेती है। इसमें एल्युमिनियम बेस के साथ 4K माइक्रोएलईडी डिस्प्ले है। स्क्रीन को बाएं या दाएं 180 डिग्री पर रोटेट किया जा सकता है। ट्रू ब्लैक आउटपुट को सपोर्ट करने के लिए टीवी में स्क्रीन कोटिंग है और एचडीआर भी सपोर्ट करता है। ये टीवी 1,000 निट्स ब्राइटनेस और 16-बिट कलर प्रोसेसिंग में सक्षम है। 165 इंच डिस्प्ले वाले बड़े मॉडल में मैक्सिमम 800 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। गौरतलब है कि कंपनी 201 इंच का टीवी भी डेवलप कर चुकी है, जिसे पोर्श डिजाइन स्‍टूडियो ने डिजाइन किया है।

 

 

इसे भी पढिये

 

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानें प्रति 10 ग्राम सोने के दाम

कम बजट में मिल रहा यह Redmi 10A Sport बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन, एवं मिलेगी 5000mAh बैटरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

Google Pixel 6a स्मार्टफोनों की बिक्री आज से शुरू, फ्लिपकार्ट में मिल रहे ढेरों ऑफर्स, एवं 4000 रु की भारी डिस्काउंट

Continue Reading

Tech & Auto

कम बजट में मिल रहा यह Redmi 10A Sport बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन, एवं मिलेगी 5000mAh बैटरी

Published

on

 

 

रेडमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 10A Sport लॉन्च हो गया है. नए मॉडल में कंपनी अधिक रैम ऑफर कर रही है. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है.

. रेडमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 10A Sport लॉन्च हो गया है. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में Redmi 10A को भारत में लॉन्च किया था. नया फोन Redmi 10A का अपडेटेड वर्जन है. नए मॉडल में कंपनी अधिक रैम ऑफर कर रही है. हालांकि, फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कलर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6GB रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है. फोन में कंपनी 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जा रहा है. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G25 चिपसेट मिलेगा.

Redmi 10A स्पोर्ट के स्पेसिफिकेशंस
Redmi 10A Sport बिल्कुल Redmi 10A जैसा ही हैंडसेट है, लेकिन इसमें अधिक रैम मिलती है. यह 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जबकि मूल Redmi 10A 3GB + 32GB और 4GB + 64GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आता है.

Mediatek Helio G25 प्रोसेसर
डिवाइस में 6.53-इंच की 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 400 निट्स की ब्राइटनेस और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. हैंडसेट में Mediatek Helio G25 चिपसेट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम, 4G, सिंगल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GNSS और एक माइक्रोयूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

13MP का रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है. इसमें एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक सिंगल बॉटम-फायरिंग स्पीकर मिलता है. फोन का वजन 194 ग्राम है. AI फेस अनलॉक फीचर से लैस इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी.

Redmi 10A स्पोर्ट की कीमत
Redmi 10A Sport केवल 6GB + 128GB वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी कीमत भारत में 10,999 रुपये है. फोन चारकोल ब्लैक, सी ब्लू या स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ आता है. इस स्मार्टफोन को Mi.com और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है.

 

इसे भी पढिये

Google Pixel 6a स्मार्टफोनों की बिक्री आज से शुरू, फ्लिपकार्ट में मिल रहे ढेरों ऑफर्स, एवं 4000 रु की भारी डिस्काउंट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

Sarkari Naukri : जल्द होने वाली है इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बंफर भर्ती

 

Continue Reading

Tech & Auto

Google Pixel 6a स्मार्टफोनों की बिक्री आज से शुरू, फ्लिपकार्ट में मिल रहे ढेरों ऑफर्स, एवं 4000 रु की भारी डिस्काउंट

Published

on

 

Google Pixel 6a आज से भारत में सेल में उपलब्ध हो गया है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसे Google के I/O इवेंट के दौरान Pixel Watch के साथ मई में लॉन्च किया गया था। Google Pixel 6a में कंपनी का अपना Tensor प्रोसेसर दिया गया है।

Google Pixel 6a आज से भारत में सेल में उपलब्ध हो गया है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसे Google के I/O इवेंट के दौरान Pixel Watch के साथ मई में लॉन्च किया गया था। Google Pixel 6a में कंपनी का अपना Tensor प्रोसेसर दिया गया है। इसे तीन अलग-अलग में पेश किया गया है।

Google Pixel 6a की कीमत भारत में सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 43,999 रुपये रखी गई है। इसे फ्लिपकार्ट से चॉक, चारकोल और सेज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर 4000  रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Google Pixel 6a के स्पेसिफिकेशन्स 

ये एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच फुल-HD+(1,080 x 2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 6GB LPDDR5 रैम, Titan M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर और ऑक्टा-कोर Google Tensor प्रोसेसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Pixel 6a के रियर में 12.2MP प्राइमरी कैमरा और 12MP सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन की बैटरी 4,410mAh की है।

आपको ये भी बता दें कि Google Pixel Buds Pro की भी नए फोन के साथ की जा रही है। इसे भी फ्लिपकार्ट से चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इन ईयरबड्स की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है।

 

इसे भी पढिये

 

अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

Sarkari Naukri : जल्द होने वाली है इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बंफर भर्ती

19 हजार रुपए की बंफर ऑफर में मिल रहा है ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

 

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़6 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto3 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • 6 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • Tech & Auto2 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • Tech & Auto2 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • 6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

  • जॉब2 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • व्यापर2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम