AYUSHMAN BHARAT YOJANA: सरकार दे रही है 5 लाख रूपये की फ्री इलाज, आवेदन करते समय इन दस्तावेजों का रखे ध्यान…

Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। स्कीम के अंतर्गत लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर में 40 करोड़ो लोगों को कवर करना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना में आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन करने का विकल्प मिलता है।
ये भारत सरकार की एक हेल्थ स्कीम है। योजना के तहत सरकार पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दे रही है। इस स्कीम को खासतौर पर गरीब लोगों के लिए शुरू किया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। स्कीम का लाभ पाकर आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी अपना इलाज आसानी से करवा सकते हैं।
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नेशनल हेल्थ मिशन की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां विजिट करके आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसके अलावा आप आयुष्मान भारत योजना में ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर विजिट करना होगा। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।

व्यापर
petrol-diesel : पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी,जानिए क्यों बढ़ रहा है पेट्रोल-डीजल के दाम…

बिहार के कई शहरों में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया समेत अन्य शहरों में आज तेल के भाव यहां देखें।बिहार में तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। कई जिलों में तेल के दाम में इजाफा हुआ है। राजधानी पटना, भागलपुर, छपरा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, हाजीपुर समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।
हालांकि मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं। वहीं, गया में पेट्रोल-डीजल के रेट में हल्की कमी आई है।पटना में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा इजाफा देखने को मिला। यहां पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 48 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।
भागलपुर में पेट्रोल के दाम 37 पैसे और डीजल के 34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।इसके अलावा औरंगाबाद, जहानाबाद, बिहारशरीफ, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, सीतामढ़ी और हाजीपुर में भी गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए।हालांकि, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अररिया, अरवल, बेगूसराय, आरा, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, जमुई, भभुआ, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल और बेतिया में तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ।
गया में पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। इसके अलावा बांका, बक्सर और सासाराम में भी तेल के दाम घटे हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 28 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
28 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.84 95.53
बांका 108.72 95.40
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.68 95.36
भोजपुर 107.87 94.63
बक्सर 108.26 94.98
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 107.94 94.69
गोपालगंज 108.44 95.16
जहानाबाद 107.90 94.65
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 108.97 95.65
कटिहार 108.70 94.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.02 94.75
नालंदा 108.00 94.75
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.76 94.52
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.77 95.46
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.60 94.35
सारण 108.05 94.79
सीवान 108.67 95.37
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.59 95.28
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.63 94.40
प. चंपारण 109.00 95.68
इसे भी पढ़िये :-
इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
Tech & Auto
मिल रहा BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता, jio भी नहीं दे सकता ऐसे लाभ

BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।
जब-जब बात सस्ते प्रीपेड प्लान की होती है तो भारत में सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि एयरटेल और जियो भी टक्कर नहीं दे पाती हैं। बेशक जियो ने भारत में फ्री टेलीकॉम बेनिफिट्स की शुरुआत की था, लेकिन आज के समय में यह कंपनी भी सस्ते प्रीपेड प्लान के मामले में बीएसएनल से पीछे छूट जाती है। आज हम आपको BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि ग्राहकों को 90 दिनों तक की वैधता प्रदान करता है। यहां हम इस प्लान की तुलना Jio, Vodafone Idea और Airtel के इसी बजट में आने वाले प्लान से भी करके बता रहे हैं। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BSNL का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। हालांकि इस प्लान में कोई फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ नहीं मिलता है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।
BSNL के 22 रुपये वाले प्लान का Jio, Airtel और Vodafone Idea से मुकाबला
Jio का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी ही होती है।
Airtel का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।
Vodafone Idea का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 24 घंटे की है। इस प्लान में वोडाफोन ऐप के जरिए मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है।
कुल मिलाकर बात की जाए तो वैधता के मामले में BSNL को किसी भी प्लान से सीधे तौर पर कोई टक्कर नहीं मिलता है। हालांकि आपको इस बजट में अगर डाटा की जरूरत है तो Jio 25 रुपये में 2जीबी डाटा देता है, वहीं Airtel और Vodafone Idea 1जीबी डाटा ऑफर करते हैं।
इसे भी पढिये
इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
कम बजट में मिल रहा यह Redmi 10A Sport बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन, एवं मिलेगी 5000mAh बैटरी

Kia Seltos facelift हाल ही में साउथ कोरियन मार्केट में लॉन्च हुई थी. कोरिया में इस कार की शुरुआती कीमत 20.6 मिलियन वॉन यानी लगभग 12.57 लाख रुपये है. भारत में भी यह कार काफी पॉपुलर है. इंडियन मार्केट में सेल्टॉस को साल 2019 में अगस्त में लॉन्च किया गया था और यह भारत में कंपनी की पहली कार थी.
अगले महीने इंडिया लॉन्च संभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि भारत का मॉडल कोरिया के मॉडल से कुछ अलग हो सकता है. फेसलिफ्ट में इंजन मौजूदा मॉडल वाले ही इस्तेमाल किए जाने की संभावना है. भारतीय मॉडल में ज्यादातर बदलाव कॉस्मेटिक होंगे.
मिल सकते हैं 6 एयरबैग्स
रिपोर्ट के मुताबिक सेल्टॉस फेसलिफ्ट भारत में पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग्स के साथ आ सकती है. भारत सरकार के नए नियम के मुताबिक 8 पैसेंजर तक कैरी करने वाली सभी कारों में 6 एयरबैग देना अनिवार्य है. आपको बता दें कि किआ मोटर्स ने भारत में 5 लाख यूनिट्स सेल करने का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी ने यह कारनाम महज 3 साल में किया है. कंपनी ने साल 2019 में किआ सेल्टॉस के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी. अगस्त 2019 में किआ सेल्टॉस को लॉन्च किया गया था.
खूब बिकती है किआ सेल्टॉस
इंडिया में कंपनी की पहली कार किआ सेल्टॉस भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है. पिछले 3 सालों में सेल्टॉस में कई बार बदलाव किए हैं और इसकी लाइनअप में कुछ नए वेरिएंट भी जोड़े हैं. अब इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन का इंतजार किया जा रहा है. लॉन्च होने पर यह कार Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और MG Astor जैसी पॉपुलर कारों को टक्कर देगी.
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
6 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
Tech & Auto2 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब2 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
व्यापर2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम





























You must be logged in to post a comment Login