Tech & Auto
Volvo XC40 Recharge इलेक्ट्रिक SUV की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, एवं सिर्फ 33 मिनट में होगी चार्ज
Volvo XC40 में ट्विन मोटर पावरट्रेन के साथ 78kWh की बैटरी दी गई है। इसमें 150kW रैपिड चार्जिंग कैपेसिटी की बदौलत बैटरी पैक सिर्फ 33 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज कर सकता है।
प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Volvo XC40 Recharge को भारत में Volvo द्वारा पेश किया गया था। यह देश की पहली लग्जरी EV है जो कि भारत में बनाया गया था। बीते साल वोल्वो XC40 रिचार्ज को भारत में पेश किया गया था और जून 2021 में वोल्वो ने वाहन के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया। आज के बाद वोल्वो सिर्फ वोल्वो इंडिया की वेबसाइट पर पेश किया जाएगा और सिर्फ नॉर्मल बुकिंग चार्ज के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी की बेंगलुरु में होसकोटे की फैक्ट्री वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज को बनाना भारत में कर रही है। रेंज की बात करें तो एक्ससी 40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 418 किमी की दूरी तय कर सकती है और इसे 150 किलोवाट की रेट से तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी कार पर 3 साल की कंप्रेशिव गारंटी के अलावा वोल्वो में एक थर्ड पार्टी 11kW वॉल बॉक्स चार्जर 8 साल की बैटरी वारंटी, 4 साल की डिजिटल सर्विस मेंबरिशिप, 3 साल का वोल्वो सर्विस पैकेज के साथ तीन साल का रोड साइड एसिस्टेंट भी शामिल होगा। भारतीय बाजार में Volvo XC40 रिचार्ज का मुकाबला प्रीमियम मॉडल Kia EV6, BMW i4 और Mini Cooper SE से हो सकता है।
कंपनी कार पर 3 साल की कंप्रेशिव गारंटी के अलावा वोल्वो में एक थर्ड पार्टी 11kW वॉल बॉक्स चार्जर 8 साल की बैटरी वारंटी, 4 साल की डिजिटल सर्विस मेंबरिशिप, 3 साल का वोल्वो सर्विस पैकेज के साथ तीन साल का रोड साइड एसिस्टेंट भी शामिल होगा। भारतीय बाजार में Volvo XC40 रिचार्ज का मुकाबला प्रीमियम मॉडल Kia EV6, BMW i4 और Mini Cooper SE से हो सकता है।
Volvo XC40 के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Volvo XC40 में ट्विन मोटर पावरट्रेन के साथ 78kWh की बैटरी दी गई है। इसमें 150kW रैपिड चार्जिंग कैपेसिटी की बदौलत बैटरी पैक सिर्फ 33 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज कर सकता है। एक 50kW फास्ट चार्जर के जरिए 2.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। इंजन 480bhp पीक पावर और 660Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। एक्ससी 40 रिचार्ज महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। XC40 रिचार्ज का ड्यूल मोटर कॉन्फिगरेशन भी AWD लेआउट के साथ आ सकता है। XC40 रिचार्ज एक बार चार्ज करने पर ARAI सर्टिफाइड 418 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।
फीचर्स की बात करें तो प्राइमेरी इंफोटेनमेंट सिस्टम अब एंड्रॉयड बेस्ड है और एक्ससी40 रिचार्ज एक्ससी60 से डिजिटल डिस्प्ले की एक नई सीरीज शामिल करता है जो कि काफी फास्ट है। गूगल प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और ऑनबोर्ड ई-सिम के जरिए बेस्ड हो सकता है। पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग के साथ सेंसर-बेस्ड एडीएएस टेक्नोलॉजी, लिंक्ड कार टेक्नोलॉजी, ड्राइवर-साइड मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, और एक हाई-एंड हरमन कार्डन साउंड सिस्टम सभी में शामिल हैं।
इसे भी पढिये
यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त
PM FASAL BIMA YOJANA : फसल बर्बाद होने पर सरकार किसानो को दे रही मुआवजा, ऐसे उठाये लाभ…
petrol-diesel : पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी,जानिए क्यों बढ़ रहा है पेट्रोल-डीजल के दाम…

Tech & Auto
मिल रहा BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता, jio भी नहीं दे सकता ऐसे लाभ

BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।
जब-जब बात सस्ते प्रीपेड प्लान की होती है तो भारत में सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि एयरटेल और जियो भी टक्कर नहीं दे पाती हैं। बेशक जियो ने भारत में फ्री टेलीकॉम बेनिफिट्स की शुरुआत की था, लेकिन आज के समय में यह कंपनी भी सस्ते प्रीपेड प्लान के मामले में बीएसएनल से पीछे छूट जाती है। आज हम आपको BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि ग्राहकों को 90 दिनों तक की वैधता प्रदान करता है। यहां हम इस प्लान की तुलना Jio, Vodafone Idea और Airtel के इसी बजट में आने वाले प्लान से भी करके बता रहे हैं। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BSNL का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। हालांकि इस प्लान में कोई फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ नहीं मिलता है। मगर इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगता है।
BSNL के 22 रुपये वाले प्लान का Jio, Airtel और Vodafone Idea से मुकाबला
Jio का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी ही होती है।
Airtel का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।
Vodafone Idea का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 24 घंटे की है। इस प्लान में वोडाफोन ऐप के जरिए मूवीज और टीवी शो का लाभ लिया जा सकता है।
कुल मिलाकर बात की जाए तो वैधता के मामले में BSNL को किसी भी प्लान से सीधे तौर पर कोई टक्कर नहीं मिलता है। हालांकि आपको इस बजट में अगर डाटा की जरूरत है तो Jio 25 रुपये में 2जीबी डाटा देता है, वहीं Airtel और Vodafone Idea 1जीबी डाटा ऑफर करते हैं।
इसे भी पढिये
इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
कम बजट में मिल रहा यह Redmi 10A Sport बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन, एवं मिलेगी 5000mAh बैटरी
Tech & Auto
लॉन्च हुआ 165 इंच वाला C SEED N1 folding TV’ इस टीवी में मिलेगी फोल्डिंग की सुविधा, एवं 4K स्क्रीन, जाने क्या है इस टीवी की कीमत
प्रीमियम सेगमेंट की कोई लिमिट नहीं है। फीचर्स से लेकर प्राइस तक इस सेगमेंट में ऐसे-ऐसे प्रोडक्ट आ रहे हैं कि नजर ठहर जाती है। टीवी कैटिगरी के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। यहां 43 इंच और उससे ज्यादा स्क्रीन वाले टीवी को बड़े टीवी के तौर पर कैटिगराइज किया जाता है, लेकिन सामने अगर 165 इंच का टीवी हो, तो 43, 55, 65 इंच टीवी छोटे नजर आते हैं। C SEED एंटरटेनमेंट सिस्टम ने उसकी ‘C SEED N1 folding TV’ सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी ने 103 इंच से 165 इंच साइज के टीवी लॉन्च किए हैं, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ फोल्डिंग 4K स्क्रीन से लैस हैं यानी इन टीवी की स्क्रीन फोल्ड हो जाती है। स्क्रीन में 3,480Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इसकी क्वॉलिटी को दर्शाता है।
C SEED N1 टीवी एक अल्ट्रा प्रीमियम टीवी हैं। यह अपने व्यूइंग एक्सपीरियंस और साउंड क्वॉलिटी से प्रभावित करते हैं। इनमें 100W के स्पीकर बिल्ट इन हैं। साउंड आउटपुट रेंज 60Hz से 22kHz के बीच है और साउंड सिस्टम को बाहरी स्पीकर के कनेक्शन के साथ बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए इन टीवी में पांच HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। ये टीवी गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध है।
टीवी की कीमत पहली बार में हैरान करती है, लेकिन फीचर्स से यह खुद को जस्टिफाई भी करती है। जानकारी के अनुसार, इन टीवी की कीमत लगभग 184,200 डॉलर (लगभग 1 करोड़ 47 लाख 19 हजार 560 रुपये) से शुरू होती है।
C SEED टीवी की विशालकाय स्क्रीन किसी मूर्ति की तरह नजर आती है। जब इसके फोल्ड खुलते हैं, तो उसके साथ ही यह अपने लिए स्टैंड भी तैयार कर लेती है। इसमें एल्युमिनियम बेस के साथ 4K माइक्रोएलईडी डिस्प्ले है। स्क्रीन को बाएं या दाएं 180 डिग्री पर रोटेट किया जा सकता है। ट्रू ब्लैक आउटपुट को सपोर्ट करने के लिए टीवी में स्क्रीन कोटिंग है और एचडीआर भी सपोर्ट करता है। ये टीवी 1,000 निट्स ब्राइटनेस और 16-बिट कलर प्रोसेसिंग में सक्षम है। 165 इंच डिस्प्ले वाले बड़े मॉडल में मैक्सिमम 800 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। गौरतलब है कि कंपनी 201 इंच का टीवी भी डेवलप कर चुकी है, जिसे पोर्श डिजाइन स्टूडियो ने डिजाइन किया है।
इसे भी पढिये
Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानें प्रति 10 ग्राम सोने के दाम
कम बजट में मिल रहा यह Redmi 10A Sport बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन, एवं मिलेगी 5000mAh बैटरी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
Tech & Auto
कम बजट में मिल रहा यह Redmi 10A Sport बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन, एवं मिलेगी 5000mAh बैटरी

रेडमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 10A Sport लॉन्च हो गया है. नए मॉडल में कंपनी अधिक रैम ऑफर कर रही है. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है.
. रेडमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 10A Sport लॉन्च हो गया है. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में Redmi 10A को भारत में लॉन्च किया था. नया फोन Redmi 10A का अपडेटेड वर्जन है. नए मॉडल में कंपनी अधिक रैम ऑफर कर रही है. हालांकि, फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कलर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
6GB रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है. फोन में कंपनी 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जा रहा है. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G25 चिपसेट मिलेगा.
Redmi 10A स्पोर्ट के स्पेसिफिकेशंस
Redmi 10A Sport बिल्कुल Redmi 10A जैसा ही हैंडसेट है, लेकिन इसमें अधिक रैम मिलती है. यह 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जबकि मूल Redmi 10A 3GB + 32GB और 4GB + 64GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आता है.
Mediatek Helio G25 प्रोसेसर
डिवाइस में 6.53-इंच की 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 400 निट्स की ब्राइटनेस और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. हैंडसेट में Mediatek Helio G25 चिपसेट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम, 4G, सिंगल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GNSS और एक माइक्रोयूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
13MP का रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है. इसमें एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक सिंगल बॉटम-फायरिंग स्पीकर मिलता है. फोन का वजन 194 ग्राम है. AI फेस अनलॉक फीचर से लैस इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी.
Redmi 10A स्पोर्ट की कीमत
Redmi 10A Sport केवल 6GB + 128GB वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी कीमत भारत में 10,999 रुपये है. फोन चारकोल ब्लैक, सी ब्लू या स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ आता है. इस स्मार्टफोन को Mi.com और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है.
इसे भी पढिये
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
Sarkari Naukri : जल्द होने वाली है इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बंफर भर्ती
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto2 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
6 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब2 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
व्यापर2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

































You must be logged in to post a comment Login