Hero Extreme New Edition : दमदार लुक और जबरदस्त डिजाइन के साथ लांच हुआ बाइक, जल्द देखे इसकी शुरवाती कीमत…

हीरो बाइक कंपनी ने एक्सट्रीम 160R बाइक को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। नए हीरो एक्सट्रीम को 1,17,148 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नए हीरो एक्सट्रीम के डैशबोर्ड में नया गियर पोजीशन इंडिकेटर दिया गया है। इसके अलावा बाइक में नई डिजाइन वाली सीट और ग्रैब रेल भी दी गई है। बाइक में सिंगल-पॉड हेडलाइट्स, मस्कुलर डिजाइन, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट और ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
तीनों वैरिएंट की कीमतें
हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को तीन वैरिएंट्स- सिंगल डिस्क, डुअल डिस्क और स्टेल्थ एडिशन में पेश किया है। 2022 हीरो एक्सट्रीम 160R के सिंगल डिस्क वैरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपए, डुअल डिस्क वैरिएंट की कीमत 1.20 लाख रुपए और स्टील्थ एडिशन की कीमत 1.22 लाख रुपए है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।
एक्सट्रीम 160R बाइक के फीचर
इस बाइक की खूबियों की बात करें तो इसमें सिंगल-पॉड हेडलैंप, साइडज स्लंह एग्जॉस्ट, साइज स्टैंड इंजन कट-ऑफ, USB चार्जर और वेलकम मेसेज के साथ ही 5 लेवल अडजस्टेबल ब्राइटनेस से लैस LCD कंसोल है। इस बाइक की सेफ्टी को बढ़ाने के लिए सिंगल चैनल ABS दिया गया है, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और 7 स्टेप राइडर अडजस्टेबल रियर मोनोशॉक हैं। मोटरसाइकिल 5 कलर ऑप्शन में मिलती है। इसमें एक्सट्रीम स्टील्थ एडिशन (ब्लैक), पर्ल सिल्वर व्हाइट, वाइब्रेंट ब्लू, स्पोर्ट्स रेड और 100 मिलियन लिमिटेड एडिशन (रेड और व्हाइट) शामिल हैं।
हीरो एक्सट्रीम का इंजन
बाइक में 163cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 8,500rpm पर 15bhp और 6,500rpm पर 14Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मोटरसाइकिल क्रमशः 100/80 और 130/70 सेक्शन के आगे और पीछे के टायरों के साथ 17 इंच के व्हील्स पर चलती है। सिंगल डिस्क वैरिएंट का कर्ब वेट 138.5kg है, जबकि डुअल डिस्क मॉडल का कर्ब वेट 139.5kg है। इसमें 12 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक है।
बजाज और TVS बाइक्स से मुकाबला
2022 हीरो एक्सट्रीम 160आर में 163cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो कि 15bhp पावर और 14 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इस मोटरसाइकल में 17 इंच के पहिए लगे हैं। आपको बता दें कि हीरो एक्सट्रीम 160आर बजट स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में टीवीएस अपाचे 160 और बजाज की पल्सर सीरीज बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है। खासकर युवाओं के बीच यह बाइक काफी पॉपुलर है और यह लुक में भी स्पोर्टी है।
सुपर स्प्लेंडर का ब्लैक एडिशन इसी हफ्ते हुआ लॉन्च
इसी हफ्ते सोमवार को कंपनी सुपर स्प्लेंडर का ‘ब्लैक एंड एक्सेंट’ वैरिएंट लॉन्च किया था। सुपर स्प्लेंडर ब्लैक एंड एक्सेंट 77,430 रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत है। नई हीरो सुपर स्प्लेंडर को दो वैरिएंट- ड्रम और डिस्क में पेश किया गया है। इस मोटरसाइकिल की बुकिंग हीरो मोटोकॉर्प ईशॉप या डीलरशिप से ऑनलाइन की जा सकती है।

जॉब
असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सरकार के श्रम विभाग में मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट सर्जन के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके लिए आयोग ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार लास्ट से पहले अप्लाई कर लें. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2022 12:00 बजे तक है. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.govin पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद 18 अगस्त को करेक्शन विडों खुलेगा. जिन्हें आवेदन में कोई सुधार करना है वे 50 रु करेक्शन फीस देकर एडिट कर सकते हैं. सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल रहा है।
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा या सीपीएस डिप्लोमा अथवा समकक्ष पीजी की डिग्री या संबंधिक विषय में स्पेशलिटी डिग्री या डिप्लोमा मांगी गई है. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी गई है. नोटिस में आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों 2000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए और 1000 रुपये दिए गए हैं.
हेल्पलाइन नंबर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी क्षेत्र इंदौर (0731) 2701624, 2701983 भोपाल हेल्पलाइन नंबर- 07556720200
इन पदों पर चल रही भर्तियां
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ग्रुप -03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पद के लिए वैकेंसी निकाली है. जिसकी प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी. मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए कई पदों पर नौकरियां निकली है. जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वे इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए peb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे.
इसे भी पढ़िये : –
Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव
18 माह की बच्ची के बाल आइंस्टीन-बोरिस जॉनसन जैसे, इतने सुनहरे लंबे बाल की कंघी नही होती देखे विडियो…
18 माह की बच्ची के बाल आइंस्टीन-बोरिस जॉनसन जैसे, इतने सुनहरे लंबे बाल की कंघी नही होती देखे विडियो…

ब्रिटेन में एक छोटी सी बच्ची की तुलना अलबर्ट आइंस्टीन और बोरिस जॉनसन से की जा रही है। हैरत की बात यह है कि वह बच्ची दिमाग से बहुत तेज होने की वजह से नहीं बल्कि अपने सिर के बालों के कारण सुर्खियों में आई है। महज डेढ़ साल की छोटी उम्र में लाइला डेविस के सिर के बाल घने, सुनहरे सफेद हैं जिनमें कंघा तक नहीं किया जा सकता है। बता दें कि लाइला अपने जन्म से ही अनकॉम्बेबल हेयर सिंड्रोम से पीड़ित है।
वह दुनिया के करीब उन 100 लोगों में से एक है, जिनके बाल असामान्य रूप से बढ़ते हैं और खोपड़ी में अनियंत्रित तरीके से उनकी ग्रोथ होती है और वे हमेशा खड़े ही रहते हैं। लाइला डेविस अपने परिवार के साथ ग्रेट ब्लेकनहम में रहती है। उसके पिता केविन और मां चारलोट्टी हैं जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी का औपचारिक इलाज कराया है।
क्या है अनकॉम्बेबल हेयर सिंड्रोम
अनकॉम्बेबल हेयर सिंड्रोम की पहली बार पहचान 1973 में की गई थी। अमेरिका के जेनेटिक एंड रेयर डिजीज इन्फॉर्मेशन सेंटर (GARD) के मुताबिक यह एक दुर्लभ डिसऑर्डर है जो इंसान की खोपड़ी पर उगने वाले बालों से संबंधित है। आमतौर पर इस तरह के बालों को स्ट्रा-कलर्ड हेयर या फिर सिल्वरी-ब्लोंड कहा जाता है। इनमें कंघा निकालना बहुत मुश्किल होता है। इस तरह के सिंड्रोम की वजह जेनेटिक बदलाव है जो कि PADI3, TGM3, और TCHH जीन में परिवर्तन से होता है।
बता दें कि इस बीमारी का अभी दुनिया में कहीं भी कोई इलाज नहीं है। इस बीमारी में बच्चे के सिर पर शुरुआत में स्ट्रॉबेरी के रंग का चकत्ता दिखने लगता है। उसके बाद बाल सीधे बाहर की ओर बढ़ने लगते हैं और हमेशा खड़े ही दिखाई पड़ते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी ऐसे सिंड्रोम से पीड़ित बच्ची सुर्खियों में आई थी। शिलाह यिन नाम की इस बच्ची के सिर के बाल सुनहरे, घने और इतने ज्यादा उलझे रहते थे कि उसके माता पिता को घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। उस समय इस बच्ची की उम्र महज 7 साल थी।
https://www.instagram.com/p/CcYUXpOrl9B/?utm_source=ig_web_copy_link
व्यापर
Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव

सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है.बेटियों के लिए चलाई जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों का असर खाताधारकों पर दिखेगा. इसलिए, इन सभी बदलावों को जान लेना चाहिए. पुराने खाताधारक के साथ जो लो नया खाता खोलना चाहते हैं, उनके लिए इसे जानना जरूरी हो जाता है. एक बड़ा बदलाव डिफॉल्ट खाते को लेकर किया गया है. पहले सुकन्या समृद्धि का कोई खाता अगर डिफॉल्ट हो जाता था, तो सरकार उस पर पूरा ब्याज नहीं देती थी. अब यह नियम बदल दिया गया है और खाते में जो राशि जमा रहेगी, उस पर पूरा ब्याज मिलेगा. यानी कि सुकन्या समृद्धि का खाता डिफॉल्ट होने के बावजूद खाते की ब्याज दर में बदलाव नहीं होगा. इसका फायदा ग्राहक को खाते पर दिखेगा और पूरा ब्याज मिलेगा.डिफॉल्ट खाते का नया नियम यह हो गया है कि पहले उस पर 4 परसेंट का ब्याज मिलता था. लेकिन अब डिफॉल्ट होने के बाद भी मौजूदा रेट यानी कि 7.6 फीसद की दर से ब्याज मिलता रहेगा. इस तरह ग्राहकों को डिफॉल्ट खाते पर भी अब पूरा ब्याज मिलेगा, उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी. दूसरा बड़ा बदलाव खाता ऑपरेट करने को लेकर है. पहले नियम था कि बच्ची जब 10 साल की हो जाती थी तब वह खुद अपना सुकन्या खाता ऑपरेट कर सकती थी. अब इस उम्र को बढ़ाकर 18 साल कर दिया है. 18 साल होने तक बीटिया के खाते को उसके अभिभावक ऑपरेट कर सकते हैं.
तीन बेटियों के लिए खाता, खुलवा सकते हैं
सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है. यानी एक पहले और बाद में दो जुड़वा के नाम एक परिवार में तीन खाते खुलवाए जा सकते हैं. अगर शुरू में ही किसी को जुड़वा बेटी हो और बाद में एक और बेटी हो जाए, तो तीनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाता नहीं खुलवा सकते. नए नियम के मुताबिक बाद में हुई बेटी का अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना में नहीं खुलवा सकते हैं.
आसानी से ट्रांसफर हो सकेगा खाते का पैसा
सुकन्या समृद्धि के खाते को बच्ची के माता-पिता या अभिभावक अब देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ट्रांसफ कर सकेंगे. एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में इस खाते को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा. इससे माता-पिता या अभिभावक को सुविधा होगी जो ट्रांसफर या पोस्टिंग के चलते एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं. पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुला है तो उसमें खाताधारक का नाम आसानी से बदलवाया जा सकता है. बेटी का नाम अपडेट करने के लिए कुछ कागजात जमा कराने होंगे।
इसे भी पढ़िये :-
खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट,जानें कितना रुपये गिरे दाम
यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto2 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
6 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब2 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
1 day agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम






























You must be logged in to post a comment Login