जॉब
पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

JKSSB Recruitment 2022 : जम्मू-कश्मीर में पंचायत सचिव की बंपर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी. यह भर्ती राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत होगी.वेब सीरीज पंचायत से पंचायत सचिव का पद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. रियल लाइफ में पंचायत सचिव बनना चाहते हैं तो आपका सपना सच हो सकता है.जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पंचायत सचिव की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.इस भर्ती के लिए आवेदन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार, पंचायत सचिव भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2022 से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2022 है. नोटिस के अनुसार, पंचायत सचिव के 1395 रिक्त पदों पर भर्ती होगी.
शैक्षिक योग्यता
पंचायत सचिव पद के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
पंचायत सचिव पद के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. हालांकि, , आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी.पंचायत सचिव पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.

जॉब
कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में नौकरी पा सकते हैं.पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस के तहत कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आज यानी 29 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://wbpolice.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://wbpolice.gov.in/WBP/Common/WBP_Recruitment_Notice.aspx?Id के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1666 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें से 1410 कांस्टेबल पदों के लिए हैं और 256 रिक्तियां लेडी कांस्टेबल के लिए हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 29 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1666
कांस्टेबल – 1410
लेडी कांस्टेबल – 256
योग्यता मानदंड
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग – रु. 170/-
एससी – 20/- रुपये
एसटी – रु. 20/-
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
प्रारंभिक लिखित परीक्षा – 100 अंक
शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
अंतिम लिखित परीक्षा – 85 अंक
साक्षात्कार – 15 अंक
जॉब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 641 पदों पर,आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर,चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के कुल 641 पदों को भरने के लिए रिटायर्ड बैंक स्टाफ से आवेदन मांगे हैं। रिटायर्ड बैंक ऑफिसर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन की प्रक्रिया 18 मई 2022 से शुरू है।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 18 मई 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 7 जून 2022
वैकेंसी डिटेल्स
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटरः 503 पद
चैनल मैनेजर सुपरवाइजरः 130 पद
सपोर्ट ऑफिसरः 8 पद
आयु सीमा
उम्मीदवारों को 60 वर्ष का होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 18 मई, 2022 को 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सैलरी
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर पद पर उम्मीदवारों को 36,000 रुपये प्रति माह मिलेगा। वहीं चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों को 41,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
जॉब
भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

FCI Recruitment 2022: ग्रुप 2, 3, और 4 के 4710 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लि अच्छी खबर है।
एपसीआई पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
उम्मीदवार तजा अपडेट के लिए निगम के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitmentfci.in और आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर चेक कर सकते हैं।भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के माध्यम से 4710 रिक्तियों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ग्रुप 2 मे 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप 3 में 2521 और ग्रुप 4 (चौकीदार) में 2154 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन
भारतीय खाद्य निगम भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं, स्नातक पास होना चाहिए।
चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदावर संबंधित जानकारी चक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब7 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
जॉब7 days agoSBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
जॉब7 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…



























You must be logged in to post a comment Login