Lifestyle
इन टिप्स को फॉलो कर दही में खटास पैदा होने से बहुत हद तक बचाया जा सकता है.

दही (Curd) स्वाद के साथ ही सेहत के लिहाज से भी बहुत पौष्टिक होता है. लगभग हर घर में दही का इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर दही को स्टोर (Curd Storage)करने के लिए फ्रीज का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दही के एक-दो दिन पुराना होने पर ही उसमें से खटास आने लगती है. बता दें कि दही प्रोबायोटिक की तरह खाने के काम तो आता ही है, इसका उपयोग फरमेंटेड डिशेज बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कई घरों में रोजाना दही जमाया जाता है, लेकिन यह समस्या घर में जमाए दही में भी आ जाती है.
जिन घरों में दही का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है वहां दही के जल्दी खट्टा होने और उसमें से एक अलग तरह की बदबू आने की समस्याएं भी कई बार सामने आती है. अगर आप दही को सही तरीके से रखते हैं तो 4-5 दिनों तक भी आपका दही बिना खटास और बदबू के सुरक्षित तरीके से फ्रिज में रह सकता है. हम आपको आज कुछ टिप्स के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें फॉलो कर आप दही को अच्छी तरह से रख सकेंगे.
1. कांच के बर्तन का करें इस्तेमाल –
आमतौर पर दही को कभी स्टील या फिर कभी प्लास्टिक के बर्तन में स्टोर कर फ्रिज में रख दिया जाता है. लेकिन ध्यान रखें कि जब भी फ्रिज को लंबे वक्त के लिए स्टोर करना है तो उसे या तो कांच के बर्तन या फिर चीनी मिट्टी के बर्तन में रखना चाहिए. ऐसा करने पर दही खट्टा होने से बच जाएगा. बता दें कि प्लास्टिक के बर्तन में किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ को ज्यादा वक्त तक स्टोर कर रखना सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं होता है. ऐसे में आपको अगर एक हफ्ते तक दही को सुरक्षित रखना है तो इसके लिए कांच के बर्तन का इस्तेमाल बेहतर रहेगा.
2. दही का बर्तन ढांककर रखें –
फ्रिज में रखने के बाद दही में एक अजीब तरह की स्मेल आने का बहुत हद तक कारण उसका खुला रखा होना होता है. कई लोग दही को फ्रिज में रखते वक्त उसके ढंके होने पर ध्यान नहीं देते हैं. यह तरीका सही नहीं है. इससे दही में मौजूद लाइव बैक्टिरिया बाकी खाने में भी बदबू पैदा कर सकते हैं. इसके साथ ही दही भी खराब हो सकता है.
3. दही ज्यादा देर बाहर न छोड़े –
दही को अगर आप बाजार से लेकर आए हैं तो कोशिश करें की उसे लाते ही तत्काल किसी कांच के बर्तन में डालकर फ्रिज में रख दें. दही को जितनी देर फ्रिज के बाहर रखेंगे, उसके उतना जल्दी ही खट्टा होने और उसमें से स्मेल आने की आशंका बढ़ जाएगी.
4. एयरटाइप बर्तन का कर सकते हैं इस्तेमाल –
फ्रिज में दही को रखते वक्त किसी एयरटाइट बर्तन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप दही लेकर आए हैं और उसका पैकेट खोल
दिया है तो उसे इसके बाद एयरटाइप बर्तन में रखें. इससे दही की शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी.
फ्रिज के बिना भी ऐसे कर सकते हैं दही स्टोर
अगर किसी वजह से आप दही को फ्रिज में स्टोर नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें. इससे आपका दही अपेक्षाकृत अधिक वक्त तक अच्छा रह सकेगा.
– दही में जमा होने वाला पानी बार-बार निकाल दें.
– दही को हमेशा ढंककर ही रखें.
– दही का इस्तेमाल जामन के लिए करें.
– इसे ज्यादा से ज्यादा दो दिन के लिए बाहर रखें.

Lifestyle
शराब की लत है तो,इस तरीक़े से पायें छुटकारा…

शराब के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा रहता है।शराब जानलेवा है,ये जानते हुए भी कुछ लोग शराब को छोड़ नहीं पाते। ऐसे में कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के जरिए शराब की इस लत को छुड़ाया जा सकता है।शराब एक ऐसी चीज है, जिसकी लत लग जाए तो सेहत से लेकर घर तक, सब बर्बाद हो जाता है। शराब के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है, ये जानते हुए भी लोग शराब का सेवन करने से नहीं रुकते।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए एक रिपोर्ट जारी की।WHO की इस रिपोर्ट में बताया गया कि हर 10 सेकेंड में शराब से एक व्यक्ति की मौत होती है और साल में मरने वाले लोगों की संख्या में 6 प्रतिशत लोग शराब के सेवन से मरने वाले होते हैं।
हालांकि, बहुत से लोग इस लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन वो छोड़ नहीं पाते। ऐसे में कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के जरिए शराब के सेवन से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
तुलसी के पत्तियों
अश्वगंधा से मिलेगा शराब से छुटकारा
शराब के सेवन से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अश्वगंधा तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को मजबूत बनाता है, जिससे शराब की तलब को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
मृतसंजीवनी फायदेमंद
शराब की लत को छुड़ाने के लिए मृतसंजीवनी सुरा काफी कारगर होता है। दरअसल, मृतसंजीवनी सुरा को शराब के विकल्प के तौर पर पिया जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, शुरू में मृतसंजीवनी सुरा को 30-40 एमएल की मात्रा में लिया जाना चाहिए। बाद में जब शराब की लत छुट जाए, तब मृतसंजीवनी सुरा का सेवन भी धीरे-धीरे कम कर देना चाहिए।
तुलसी के पत्तियों
शराब की लत से निजात पाने के लिए तुलसी का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोज सुबह तुलसी की पत्तियों को जीभ पर रखें। इसके अलावा तुलसी के पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर इसे काढ़े के रूप में सेवन कर सकते हैं। इससे भी शराब को छोड़ने में मदद मिलती है।
करेले के रस के सेवन
करेले के पत्तों के रस के सेवन से भी शराब की लत को छुड़ाया जा सकता है। करेले के पत्तों के रस के सेवन से बॉडी से सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शराब पीने की इच्छा भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।
Lifestyle
Side Effects of coffee: कॉफी का सेवन करते है तो हो जाइए सावधान, नही तो हो सकती है शरीर में ये समस्या…

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो सुबह की कॉफी के बिना काम नहीं कर सकते क्योंकि ये स्वाद में बहुत स्वादिष्ट होती है और माइंड को भी फ्रेश करती है. बता दें कि बहुत सारे लोग दावा करते हैं कि वो कॉफी के बिना नहीं जी सकते हैं. गौरतलब है कि कॉफी के कई फायदे हैं, लेकिन हम जानते हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा उपयोग हानिकारक होता है. अगर आप एक दिन में बहुत अधिक कॉफी पीते हैं तो ये आपके शरीर में समस्या पैदा कर सकती है.
बढ़ा सकती है ब्लड प्रेशर
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार यदि आप बहुत ज्यादा कॉफी का सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है. 2015 की एक स्टडी से पता चलता है कि जो लोग नियमित रूप से कॉफी नहीं पीते हैं, लेकिन अगर वे एकदम से कॉफी पीते हैं तो इसे पीने के बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है.
कॉफी से माइग्रेन होने की बढ़ जाती संभावना
कई लोग सिरदर्द को ठीक करने के लिए कॉफी पीते हैं. हालांकि एक रिसर्च में पाया गया है कि यदि आप बहुत ज्यादा कॉफी पी रहे हैं और यही कारण हो सकता है कि आपको सिरदर्द हो रहा है. अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार, उन लोगों के लिए माइग्रेन होने की संभावना बढ़ जाती है. जो हर दिन कम से कम तीन कप कैफीनयुक्त उत्पाद पीते हैं. वहीं उन लोगों को माइग्रेन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता. जो एक से दो कॉफी कप रोजाना पीते हैं.
नींद नहीं आएगी
कई लोगों को जब रात को नींद नहीं आती है तब वो सोने के लिए कॉफी पीते हैं. बता दें कि आपको ऐसा रोजाना नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी आदत बन जाती है और आपको बिना कॉफी के नींद नहीं आएगी. जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सोने से छह घंटे पहले कॉफी पीता है तो वो उस रात बिस्तर में रोजाना के अपेक्षा कम समय बिताएगा.
पेट हो सकता है खराब
यदि आप बहुत ज्यादा कॉफी का सेवन करते हैं तो निश्चित रूप से आपने ये अनुभव किया होगा कि अधिक कॉफी पीने के बाद आपका पेट खराब हो जाता है. बता दें कि कॉफी आपके शरीर में गैस्ट्रिन हार्मोन को रिलीज करने में मदद करती है, जो कोलन में एक्टिविटी को फास्ट करता है. यदि आप दिन में बहुत ज्यादा कप कॉफी पीते हैं, तो आपको पेट में समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
दिल के लिए सही नहीं
हम जानते हैं कि कॉफी शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है और इससे दिमाग भी ताजा हो जाता है. यही कारण है कि बहुत से लोग सुबह कॉफी पसंद करते हैं. हालांकि रिसर्च के अनुसार बहुत अधिक कॉफी पीने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है. जो आपके दिल की धड़कन को तेज कर सकता है. बता दें कि कॉफी के कप की अधिक मात्रा में सेवन से दिल की धड़कन में बदलाव हो सकता है. जो आपके दिल के लिए सही नहीं है.
Lifestyle
Health Tips : पेट की समस्य से है परेशान तो अपनाये बहेतरीन तरीका,मिलेगा छुट्कारा…

कहते है पेट स्वस्थ तो शरीर भी स्वस्थ। पेट और पाचन क्रिया तंदरुस्त रहता है तो मानव को तरोताजगी को अहसास होता है। हमारे पेट और आंतों में कई तरह के बैक्टीरिया, फंगी और माइक्रोओर्गेनिज्म होते हैं जो माइक्रोबायोम को बनाते हैं। रिसर्च में सामने आया है कि हमारी डाइट से लेकर फिजिकल एक्टिविटी भी माइक्रोबायोम पर प्रभाव डाल सकती है जिससे हमारी सेहत पर भी असर पड़ता है। इसलिए ऐसी बहुत सी आदतें हैं जिनपर गौर नहीं किया गया या उन्हें रोका नहीं गया तो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालती रहेंगी। आइए हम उन आदतों के बारे में बताते है जिनसे आपको दूर रहना चाहिए।
पेट को खराब करती है ये आदते
1. सोडा और कोल्ड ड्रिंक हमारे शरीर को कई हद तक नुकसान पहुंचाती हैं। इन सोडे वाली ड्रिंक्स से पेट की गड़बड़ियां होती हैं और पाचन तंत्र भी खराब होता है।
2. क्षमता से अधिक खाना पेट के लिए अच्छा नहीं है। भूख से ज्यादा खाने पर पाचन पर असर पड़ता है। ये कोई शौकिया चीज नहीं है कि खाना बहुत स्वादिष्ट था तो खा लिए, ये एक बुरी आदत है।
3. कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाते-खाते भी पानी पीने लगते हैं। ऐसा करने पर पेट को खाना पचाने में दिक्कत होती है। जबतक सचमुच जरूरत महसूस ना हो तबतक खाने के बीच में पानी पीने से परहेज करना चाहिए।
4. सुबह उठकर खाली पेट दूध वाली चाय पी लेना भी पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इससे एसिडिटी और खट्टी डकार आने लगती है। कई बार इसके चलते पेट में जलन की दिक्कत भी हो जाती हैं।
5. बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करना भी पेट के लिए ठीक नहीं है। केक, कुकीज और डिब्बाबंद मीठी चीजों को जरूरत से ज्यादा खाना भी पेट के लिए नुकसानदायक है।
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जाने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता..


















You must be logged in to post a comment Login