Connect with us

मध्यप्रदेश

केंद्र सरकार की मप्र को बड़ी सौगात, ओमिक्रोन की जांच के लिए पांच जीनोम सिक्वेंसिंग मशीनें मिलेंगी

Published

on

केंद्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्‍य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने ओमिक्रोन की जांच के लिए पांच जीनोम सिक्वेंसिंग मशीनें राज्‍य को देने का निर्णय लिया है। इससे अब ओमिक्रोन की जांच मध्‍य प्रदेश में ही हो सकेगी। पहले इसके दिल्‍ली नमूना भेजना पड़ता था।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि अब मध्य प्रदेश में भी जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। इसके लिए केंद्र सरकार मध्य प्रदेश को 5 जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीनें प्रदान करेगी।

मंत्री सारंग ने बताया कि उनके आग्रह पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीन देने की स्वीकृति दी है। उनके अनुसार ये मशीनें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा और जबलपुर मेडिकल कॉलेज में लगाई जाएंगी। विश्‍वास सारंग ने यह भी बताया कि इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर भोपाल में भी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल आरंभ किया जाएगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश : टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही ,विधानसभा परिसर में मिलेगा प्रवेश

Published

on

By

बीस दिसंबर से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही विधानसभा परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। विधायक विश्राम गृह और विधानसभा परिसर के सभी प्रवेश द्वार पर कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था रखी जाएगी।

कोरोना संक्रमण से बचाव निर्देश दिए 

यह बात विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सत्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कही। साथ ही निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए जाएं।बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विधानसभा परिसर में प्रवेश के सभी द्वारों पर तापमान और आक्सीजन का स्तर जांचने की व्यवस्था रखी जाए।

परिसर में प्रवेश भी सीमित,परिसर को सेनिटाइज करने, साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परिसर में प्रवेश भी सीमित किया जाए। परिसर को सेनिटाइज करने, साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि वे कोरोना संक्रमण की जांच के लिए टीम तैनात करें। बैठक में राजधानी परियोजना प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

मध्यप्रदेश

तीन हजार किसानों से करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर ,गिरफ्तार

Published

on

By

मछली पालन के नाम पर मप्र समेत अन्‍य राज्‍यों में तीन हजार किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज कंपनी के एमडी विजेंद्र कुमार कश्यप को आखिरकार पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर ही लिया है। आरोपित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा समेत नौ राज्यों से फरार चल रहा था।
भोपाल में कोहेफिजा और क्राइम ब्रांच में आरोपित के खिलाफ आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं। पुलिस को बीते तीन माह से आरोपित की तलाश थी। पुलिस की एक टीम 10 दिन से लगातार सर्विलांस पर रखे हुई थी। जैसे ही विजेंद्र की सटीक लोकेशन मिली, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे मंगलवार तक रिमांड पर लिया है।
एएसपी रामसनेही मिश्रा के अनुसार अपनी कंपनी के नाम से आरोपित विजेंद्र ने किसानों को दोगुनी रकम का लालच देकर निवेश कराया था। उसने तालाब खोदने, मछली के बीज डालने समेत अलग-अलग स्कीम के तहत किसानों से पांच-पांच लाख रुपये निवेश कराए और जब दोगुनी रकम देने की बारी आई तो पैसा बटोरकर भाग निकला।
ठगी होने का अहसास होने पर 9 राज्यों के अलग-अलग जिलों के थानों में आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज किए गए। आरोपित लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर अफसरों ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपित के छह बैंकों के खाते सीज कर दिए हैं।सूत्रों का कहना है कि आरोपी विजेंद्र कश्यप कुछ साल पहले 100 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। उसने पे ई-रिचार्ज नाम की कंपनी के जरिए हजारों युवकों के साथ ठगी की थी। इसके अलावा सनराइज कंपनी में बतौर सीए रहते हुए करोड़ों रुपए की हेराफेरी भी की थी। मामले में पुलिस को उसके साथी विनय वर्मा निवासी हरियाणा की तलाश है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Continue Reading

मध्यप्रदेश

देश में पहली बार संयंत्र लगाकर बड़े स्तर गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने का काम शुरू, कमाई का आधार, कचराघर बन रहा ऊर्जा का भंडार

Published

on

By

स्वच्छता के नवाचार अब मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम के संस्कारों में ढलते जा रहे हैं। देश में पहली बार संयंत्र लगाकर बड़े स्तर पर यहां गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने का काम शुरू हुआ है। परिणामस्वरूप, यहां ट्रेंचिंग ग्राउंड में पसरा कचरा ऊर्जा भंडार बन चुका है। योजना प्रतिदिन 500 टन गीले कचरे से 18 हजार किलो गैस बनाने की है।

फिलहाल, ट्रेंचिंग ग्राउंड में गैस तैयार करने का प्रथम चरण शुरू है। बायो सीएनजी संयंत्र के डाइजेस्टर में गोबर व गीला कचरा डालकर कल्चर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर के अंत तक कल्चर तैयार होगा।वर्तमान में शहर में कबीटखेड़ी और चोइथराम मंडी में संचालित संयंत्रों से भी कल्चर लाकर यहां मिलाया गया है। इसके बाद इसमें प्रतिदिन 10 से 15 टन गीला कचरा मिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जनवरी के अंत तक शुद्ध बायो सीएनजी तैयार होने लगेगी, जो वाहनों के काम आएगी। संयंत्र में तैयार गैसों से शहर में 400 सीएनजी बसों के संचालन की तैयारी है, जो अगले दो महीने में यहां आएंगी। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल का दावा है कि बसों के आने के पहले संयंत्र में गैस तैयार होने लगेगी।संयंत्र में तैयार होने वाली 50 प्रतिशत गैस का उपयोग सिटी बसों को चलाने में होगा। शेष गैस अवंतिका गैस एजेंसी को दी जाएगी, जो अन्य वाहनों को इसे उपलब्ध कराएगी।

बचे अपशिष्ट से खाद बनाई जाएगी। बता दें कि वर्तमान में प्रतिदिन चोइथराम मंडी के संयंत्र में 20 टन व कबीटखेड़ी में 15 टन गीले कचरे से क्रमश: 600 व 350 किलो गैस तैयार हो रही है। 80 फीसद गैस से प्रतिदिन करीब आठ सिटी बसों का संचालन हो रहा है। शेष गैस आटो रिक्शा व अन्य वाहन को दी जाती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक शुरू…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मंत्रीमंडल के...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर : बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता : 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल से अब प्रदेश के अधिकांश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता...

छत्तीसगढ़5 days ago

बड़ी उपलब्धि: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में जिला अस्पताल को 89.1% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान, डॉ राजीव तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव तिवारी ने कहा कि हमारे बलरामपुर जिला अस्पताल  के सभी स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़5 days ago

छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

बिलासपुर : कहते हैं, जिंदगी में कुछ करने के लिए लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है। सफलता जरूर मिलेगी।...

छत्तीसगढ़1 week ago

उत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जहां कई ट्रेनों का संचालन रद करने के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!

  • जॉब5 days ago

    यहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto6 days ago

    Jio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

  • व्यापर6 days ago

    म्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

  • जॉब5 days ago

    बेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …

  • खेल7 days ago

    मयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने

  • खेल4 days ago

    स्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख

  • धर्म6 days ago

    सूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय