Connect with us

मध्यप्रदेश

देश में पहली बार संयंत्र लगाकर बड़े स्तर गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने का काम शुरू, कमाई का आधार, कचराघर बन रहा ऊर्जा का भंडार

Published

on

स्वच्छता के नवाचार अब मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम के संस्कारों में ढलते जा रहे हैं। देश में पहली बार संयंत्र लगाकर बड़े स्तर पर यहां गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने का काम शुरू हुआ है। परिणामस्वरूप, यहां ट्रेंचिंग ग्राउंड में पसरा कचरा ऊर्जा भंडार बन चुका है। योजना प्रतिदिन 500 टन गीले कचरे से 18 हजार किलो गैस बनाने की है।

फिलहाल, ट्रेंचिंग ग्राउंड में गैस तैयार करने का प्रथम चरण शुरू है। बायो सीएनजी संयंत्र के डाइजेस्टर में गोबर व गीला कचरा डालकर कल्चर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर के अंत तक कल्चर तैयार होगा।वर्तमान में शहर में कबीटखेड़ी और चोइथराम मंडी में संचालित संयंत्रों से भी कल्चर लाकर यहां मिलाया गया है। इसके बाद इसमें प्रतिदिन 10 से 15 टन गीला कचरा मिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जनवरी के अंत तक शुद्ध बायो सीएनजी तैयार होने लगेगी, जो वाहनों के काम आएगी। संयंत्र में तैयार गैसों से शहर में 400 सीएनजी बसों के संचालन की तैयारी है, जो अगले दो महीने में यहां आएंगी। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल का दावा है कि बसों के आने के पहले संयंत्र में गैस तैयार होने लगेगी।संयंत्र में तैयार होने वाली 50 प्रतिशत गैस का उपयोग सिटी बसों को चलाने में होगा। शेष गैस अवंतिका गैस एजेंसी को दी जाएगी, जो अन्य वाहनों को इसे उपलब्ध कराएगी।

बचे अपशिष्ट से खाद बनाई जाएगी। बता दें कि वर्तमान में प्रतिदिन चोइथराम मंडी के संयंत्र में 20 टन व कबीटखेड़ी में 15 टन गीले कचरे से क्रमश: 600 व 350 किलो गैस तैयार हो रही है। 80 फीसद गैस से प्रतिदिन करीब आठ सिटी बसों का संचालन हो रहा है। शेष गैस आटो रिक्शा व अन्य वाहन को दी जाती है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश : सभी निजी और प्राइवेट स्कूल 31 जनवरी तक बंद ,मेले रैलियों और जुलूसों पर रोक,आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी

Published

on

By

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी तरह के मेले, रैलियों और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है एग्जाम अब घर से देना होगा प्री बोर्ड एग्जाम ऑनलाइन 20 जनवरी से। प्री-बोर्ड एग्जाम घर से देना होंगे। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू को देखते हुए अहम फैशले लिए गए।प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल 50% क्षमता के साथ खुल रहे थे उसे बंद किये गए है । स्कूलो की बैठक में जो सुझाव आए हैं, उनके अनुसार जरूरी हो गया है कि 31 जनवरी तक सभी निजी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए जाएं। आगे भी परिस्थितियों पर नजर रहेगी। इसके बाद पाबंदियों को लेकर निर्णय किया जाएगा।
15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे
15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है।खेल गतिविधियां 50% कैपेसिटी से जारी रहेंगी।20 जनवरी से प्री-बोर्ड एग्जाम घर से ही देने होंगे।जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, एजुकेशनल और मनोरंजन जैसे कार्यक्रम खुले मैदान में 250 की संख्या में हो सकेंगे। 50% कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।
Continue Reading

मध्यप्रदेश

प्रदेश में कोरोना का कहर,बीते 24 घंटे में 4037 केस ,संक्रमण की दर 5% से ज़्यदा

Published

on

By

प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का कहर बीते पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में कोरोना के डरावने आंकड़े सामने है। 24 घंटे में कोरोना के 4037 नए कोरोना के केस आए हैं। मध्य प्रदेश में सबसे केस सर्वाधिक 1104 मरीज इंदौर में मिले हैं। भोपाल में कोरोना के 863 नए कोरोना प्रकरण सामने आए हैं।

लगभग 80 पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉसिटिव आये है रिकवरी रेट 96.37% लेकिन कोरोना का कहर तेजी से अपना पैर पसार रहा है।राहत  की यह है की रिकवरी रेट 96.37% है।

संक्रमण की दर 5.16%‌ 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 5.16%‌  हो गए है। जबलपुर में 277 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 17000 से ऊपर पहुंच गया है।

रिकवरी रेट 96.37%

अब प्रदेश में कोरोना के कुल 17,657 सक्रिय मामले हैं।प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिले संक्रमितों 80 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 227 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 5.16%‌ व रिकवरी रेट 96.37% है.

Continue Reading

मध्यप्रदेश

मक्का से भर ट्रक में लगी आग आधे हिस्से में भरा मक्का जलकर खाक, आधा किलोमीटर तक उसी अवस्‍था में दौड़ता रहा

Published

on

By

मुलताई से नागपुर जाने वाले फोरलेन पर शनिवार सुबह सात बजे मक्का से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक ड्राइवर को इसका पता नहीं चला और वह करीब आधा किलोमीटर तक उसी अवस्‍था में ट्रक को दोड़ाता रहा। जलता हुआ ट्रक सड़क पर दौडता देख राहगीरों ने तत्काल मुलताई नगर परिषद के दमकल फायर ब्रिगेड को दी। ट्रक के चालक ने जलते हुए ट्रक को हाइवे से बायपास मार्ग पर उतार दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बताया गया है कि ट्रक में करीब 250 क्‍विंटल मक्का भरा हुआ था, जिसे अमरावती ले जाया जा रहा था। आग लगने से करीब आधा मक्का जल गया है।फायर ब्रिगेड कर्मचारी मनोज सिंह, दीपक अहिरवार, भूपेंद्र राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही बायपास मार्ग पर पहुंचे और आग बुझाई गई।
आग किन परिस्थितियों में लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आग से ट्रक के आधे हिस्से में भरा मक्का जलकर खाक हो गया। मुलताई से अक्षय सोनी ने बताया कि सुबह घूमने वालो ने जब ट्रक के पिछले हिस्से को जलता देखा तो तुरंत भागकर ट्रक के चालक को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड को भी खबर की गई।
ट्रक चालक ने हाइवे से बायपास पर ट्रक को उतार लिया जिससे मुलताई नगर परिषद की फायर ब्रिगेड जल्दी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। अभी यह जानकारी नही मिल पाई है कि कितनी मात्रा में मक्का जल गया है और इसका मालिक कौन है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़2 days ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

छत्तीसगढ़3 days ago

जवानों से भरी बस में हादसा : पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर ,हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए...

छत्तीसगढ़4 days ago

बीते 24 घंटों में छत्‍तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना की रफ़्तार रुकने की नाम नई रही है प्रदेश...

छत्तीसगढ़5 days ago

कोविड 19 संक्रमण से बचाव : जिला अस्पताल धमतरी में लगा 809 लोगों को बूस्टर डोज

कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सहित जिले में भी 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाया जा रहा...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
देश - दुनिया8 hours ago

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

क्राइम न्यूज़10 hours ago

बिहार के छपरा में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,लोहे की धारदार हथियार से हमला ; हत्या के बाद शव को गायब

maharashtra11 hours ago

मुंबई में बढते कोरोना संक्रमण से ,शादी के रजिस्ट्रेशन सर्विस पर अस्थाई तौर पर रोक

Lifestyle11 hours ago

घर पर ही करें थायरॉयड टेस्‍ट और पाएं लैब से भी ज्‍यादा भरोसेमंद रिजल्‍ट

न्यू दिल्ली11 hours ago

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा : सोमवार को कोरोना के लगभग 4,000-5,000 केस कम आने की संभावना,कोविड संक्रमण में गिरावट का रुझान आने वाला है

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

  • जॉब5 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं

  • जॉब7 days ago

    बंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न

  • जॉब6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन

  • जॉब6 days ago

    78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई

  • Lifestyle7 days ago

    ओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

  • जॉब5 days ago

    हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

  • खेल6 days ago

    IND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

  • देश - दुनिया6 days ago

    11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल