क्राइम न्यूज़
CG Crime News: राशन लेने निकली थी बच्ची हुई लापता, घर के 200 मीटर झाड़ियों में मिला नर कंकाल, जाने क्या है पूरा मामला…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार को 15 साल की लड़की का कंकाल मिला है। लड़की 16 दिन पहले राशन लेने के लिए निकली थी। इसके बाद से लापता थी। लड़की का कंकाल उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे झाड़ियों में मिला है। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, खरौद नगर में तालाब के किनारे झाड़ियों में एक नर कंकाल पड़ा था। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में ले लिया और गुमशुदगी दर्ज कराने वालों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर तिवारी पारा निवासी मान सिंह सारथी और उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने कंकाल पर मिले कपड़े से पहचान अपनी 15 साल की बेटी बेबी सारथी के रूप में की।
29 जून को घर से निकली और लापता हो गई
बेबी शासकीय कन्या शाला में 6वीं की छात्रा थी। वह 29 जून को अपराह्न 4 बजे राशन लेने निकली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पड़ोस में और रिश्तेदारों सहित सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, पर बेबी का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कपड़े और अन्य सामान से पहचान की है। वहीं पुलिस का कहना है कि DNA टेस्ट कराने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बच्ची के हत्यारे को सरेआम फांसी देने की मांग
दूसरी ओर लड़की का कंकाल मिलने के बाद परिजनों सहित स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोगों ने परिजनों के साथ बच्ची के हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर शिवरीनारायण-सेमरा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा और नारेबाजी चलती रही। मौके मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद परिजन माने। फिर दो घंटे बाद जाम खुल सका।

क्राइम न्यूज़
जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत,10 की हलात गंभीर

बोटाद जिले के रोजिद गांव में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य बीमार पड़ गए जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भावनगर एवं बोटाद में भर्ती कुछ मरीजों की हालत नाजुक है।गुजरात के बोटाद जिले (Botad district) के रोजिद गांव में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य बीमार जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भावनगर एवं बोटाद में भर्ती कुछ मरीजों की हालत नाजुक है ।
गुजरात पुलिस के महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा कि पुलिस ने बोटाद जिले से तीन शराब तस्करों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर अवैध देशी शराब बेचने में शामिल थे। भाटिया ने कहा कि अवैध शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 10 अन्य लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।इससे पहले इलाज करा रहे एक पीड़ित की पत्नी ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार रात रोजिद गांव में शराब पीने के कुछ घंटे बाद ही उसके पति की हालत बिगड़ने लगी। वहीं, एक अन्य पीड़ित हिम्मतभाई, जो अब स्वस्थ हो रहा है, ने दावा किया कि रविवार की रात एक तस्कर से खरीदी गई शराब का सेवन करने के बाद कम से कम 15 लोग बीमार पड़ गए।
गुजरात में जहरीली शराब बेच रहे लोगों को प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब त्रासदी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि शराब बंदी होने के बाद भी राज्य में जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस बात की जांच की भी मांग की कि जहरीली शराब की बिक्री से मिलने वाले पैसे ‘कहां जाते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल सोमवार को यहां पोरबंदर हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां से वह सोमनाथ गये। वह वहीं रात्रिविश्राम करेंगे। वह मंगलवार को इस प्रसिद्ध मंदिर में प्रार्थना करेंगे।आप नेता मंगलवार को राजकोट में व्यापारियों के साथ टाउन हॉल बैठक करेंगे । उनकी गुजरात की जुलाई में तीसरी और एक हफ्ते में दूसरी यात्रा है। गुजरात में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुजरात में मद्यनिषेध के बाद भी भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती है। ये कौन लोग हैं जो शराब बेचते हैं? उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। (शराब की बिक्री से जो) पैसे आते हैं, वे कहां जाते हैं। इसकी जांच की जरूरत है।केजरीवाल बोटाड जिले में जहरीली शराब कांड पर पूछे गये गये सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग भी मुफ्त बिजली, अच्छे विद्यालय एवं अस्पताल चाहते हैं। वे उन सभी अच्छे कामों की चर्चा कर रहे हैं जो हमने (आप सरकार) किये हैं। वे गुजरात में 27 साल बाद बदलाव चाहते हैं।
इसे भी पढ़िये : –
OnePlus 10T 5G फ़ोन के जरूरी फीचर्स का हुआ बड़ा खुलासा, हटाया गया ये जरूरी फीचर्स, जानिए लॉन्चिंग डेट
Vastu Tips : करें ये ! नही होगी कभी घर में पैसों की क़िल्लत…
Vastu Shastra : घर में इन तस्वीर को लगाकर बदले,किस्मत का पिटारा
क्राइम न्यूज़
Crime News: नौकरी का झांसा देकर विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 13 विदेशी नागरिकों सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये युवतियां 10 से 25 हजार रुपए तक में उपलब्ध कराई जाती थीं. इनमें वे 10 युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें आरोपियों ने नकली ग्राहक के समक्ष पेश किया था. पुलिस सभी आरोपियों के दस्तावेज खंगाल रही है. सभी युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं. इन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद अरूप, दरभंगा निवासी चंदे साहनी, दिल्ली के मालवीय नगर निवासी अली शेर, तुर्कमेनिस्तान निवासी जुमएव अजीजा और उसका पति मेरेडोब अहमद शामिल हैं.
डीसीपी के अनुसार, अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर इलाके में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है. इस पर सिपाही सोहन वीर नकली ग्राहक बनकर गया. उसके साथ ASI राजेश गवाह बनकर गए थे. उन्होंने एजेंट मोहम्मद अरूप और चंदे साहनी उर्फ राजू से बात की तो दोनों ने मालवीय नगर में 10 विदेशी युवतियां पहुंचाई. उसी समय पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. विदेशी युवतियां कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं.
पासपोर्ट, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जुमएव अजीजा और मेरेडोब अहमद गिरोह चलाता है, जबकि उज्बेकिस्तान निवासी अली शेर विदेशी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाने के बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था, पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं. जिनका सत्यापन कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़िये :-
Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
क्राइम न्यूज़
CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर कार में गैंगरेप किया है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। यह घटना चैनपुर इलाके की बतायी जा रही है, मामले में मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जनाकारी के मुताबिक पीड़िता थाना मनेन्द्रगढ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि 11 जून 2022 को अपने सहेली से रात्रि करीब 11ः30 बजे मिलने गई थी। दरवाजा नहीं खोलने पर वहां खडे़ एक व्यक्ति से फोन मांगी और उसको काल की। फोन नहीं उठाने पर वापस जाने लगी तभी वहां खड़े लड़के ने पीड़िता का गला पकड़कर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी। बताने पर जान से मारने की धमकी दी ।
उसके पश्चात फिर से दिनांक 14.06.2022 को रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता को लड़के और उसके दो साथी जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर चैनपुर गोदाम के पास ले गये, जहां उसके साथ बलात्कार किया।
पीडिता की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 285/2022 धारा 363, 366, 376, 376(घ) भा0द0वि0, पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपियों द्वारा घटना को स्वीकार करने पर एवं घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।
-
4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto5 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto5 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब5 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto6 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
4 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब5 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता






























You must be logged in to post a comment Login