देश - दुनिया
CM गहलोत ने मंजूर किया 3 मंत्रियों का इस्तीफा, कल शाम तक राजस्थान में नई कैबिनेट

भले ही राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस अपनी सीटें बचाने में कामयाब रही हो मगर पार्टी के भीतर कलह अभी भी बनी हुई है। दो खेमे में बंटी राजस्थान कांग्रेस आलाकमान के लिए भी सिरदर्द बनी हुई है। शनिवार यानी आज शाम पांच बजे सीएम अशोक गहलोत ने मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल पुनर्गठन के लिहाज से ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
चौंका सकती है कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफें लिए जा सकते हैं। इसके अलावा खबर ये भी आ रही है कि सचिन पायलट खेमे के कुछ विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। पार्टी आलाकमान यहां पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों को ही बराबरी का संदेश देना चाहती है। राजस्थान में अगर ऐसा होता है तो ये बिल्कुल बीजेपी के गुजरात मॉडल की कॉपी होगी। वैसे भी कांग्रेस इन दिनों बीजेपी की राह चल रही है। बीजेपी की तरह कांग्रेस ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए थे।
कांग्रेस नहीं उठाएगी जोखिम
कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस राजस्थान में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इसीलिए पार्टी आलाकमान दोनों नेताओं सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मनमुटाव का असर पार्टी पर नहीं पड़ना देना चाहते। कांग्रेस भी गुजरात मॉडल पर काम कर सकती है। बीजेपी ने सितंबर आखिरी में ऐसे ही अचानक बैठक बुलाकर और सीएम विजय रूपाणी से इस्तीफा लिया था। इसके अलावा खास बात ये रही कि नई कैबिनेट में विजय रूपाणी सरकार के एक भी मंत्री को नए कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी।जानकारों की मानें तो अशोक गहलोत ने मंत्री परिषद की बैठख में आज कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। सचिन पायलट के करीबी सात लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। वहीं सीएम गहलोत खेमे से पांच नये लोग इस मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फार्मूले को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हरी झंडी दे दी है।
तीन मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश
इससे पहले ही राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की कवायद के बीच राज्य के तीन प्रमुख मंत्रियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने मंत्री पद छोड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने पेशकश की थी। इन मंत्रियों में गहलोत सरकार के दिग्गज माने जाने वाले राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हैं। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने हवाई अड्डे पर जानकारी देते हुए कहा था कि मुझे आपको यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि राजस्थान मंत्रिमंडल के हमारे तीन होनहार मंत्रियों ने आज सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। साथ ही पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई है।


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल


















You must be logged in to post a comment Login