देश - दुनिया
17 साल की लड़की ने घर में खुद को फांसी से लटकाया, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

तमिलनाडु करूर में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय लड़की ने घर में खुदकुशी कर ली. अपने पीछे लड़की ने एक नोट भी छोड़ा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. 12वीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार शाम स्कूल से घर लौटी और अपनी विधवा मां के अनुपस्थित रहने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
लड़की के मृत शरीर को सबसे पहले पड़ोस की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने देखा. दरअसल, स्कूल से घर लौटने के बाद जब लड़की काफी समय तक घर से बाहर नहीं निकली, तो महिला उसके घर की ओर बढ़ी, जहां उसने बच्ची को फंदे से लटका पाया और तुरंत लड़की की मां को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और मृत लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
सुसाइड नोट में लड़की ने क्या लिखा
जांच के दौरान पुलिस को 17 वर्षीय लड़की द्वारा कथित तौर पर छोड़े गए सुसाइड नोट को बरामद किया गयाय नोट में लिखा था, “मुझे करूर जिले में यौन उत्पीड़न के कारण मरने वाली आखिरी लड़की होनी चाहिए. मुझे यह कहने में डर लगता है कि मेरे इस फैसले के पीछे कौन है. मैं इस धरती पर लंबे समय तक रहना चाहती थी और दूसरों की मदद करना चाहती थी, लेकिन अब मुझे इतनी जल्दी यह दुनिया छोड़कर जाना होगा.”


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login