गौरी-गौरा को उत्सव के रूप में मनाने का सरकार के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर/07 अक्टूबर 2019। गौरी-गौरा को उत्सव के रूप में मनाने के सरकार के निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गौरी-गौरा को उत्सव के रूप में मनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के निर्णय से स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार लोक परंपरा सांस्कृतिक धरोहर को कांग्रेस सरकार सहेजने का काम कर रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की माटी की सोंधी खूशबू को दर किनार कर जो आयातित संस्कृति को बढ़ाने का काम किया था। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पूजा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों का वृहद रूप से आयोजन ही नहीं किया बल्कि इन त्योहारों में अवकाश की घोषणा कर सबकी सहभागिता को भी सुनिश्चित किया है। गौरी-गौरा भी उत्सव के रूप में मनाने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति उनके त्योहारों का एक प्रकार से सम्मान है जो छत्तीसगढ़ की पहचान है, उसको बरकरार रखने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने तो वर्षो से आयोजित हो रहे माघी पुन्नी मेला के आयोजन को बदलकर कुंभ मेला कर दिया जिसमें छत्तीसगढ़ के आम लोगों की सहभागिता कम रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने कुंभ मेला के स्थान पर माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया तो छत्तीसगढ़ के लोकजीवन माधुर्य संस्कृति की झलक वापस लौटी और पुन्नी मेला का वृहद स्वरूप देखने को मिला। तीजा, पोला, हरेली के त्योहारों में अवकाश और सरकारी आयोजन होने से जो सामाजिक समरसता दिखा पूरा प्रदेश में हरेली को उत्सव की तरह मनाया गया और छत्तीसगढ़ ने देखा जिस पूर्व मंत्री ने पुन्नी मेला का नाम बदलकर कुंभ मेला किया था वह खुद हरेली त्यौहार के दिन गेड़ी चढ़ते नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जो कभी छत्तीसगढ़ के तीज त्योहार का आयोजन नही करते थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीजा अवकाश घोषणा होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह तीजहारिन बहनों को तीजा की बधाई दे रहे थे। हकीकत यही है कि 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ की तीज त्योहारो परम्पराओं को महत्त्व नहीं मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने त्योहारों परंपराओं को उचित स्थान देकर छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ होने का एहसास कराया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के प्रति कांग्रेस आभार व्यक्त करती है कि वे निरंतर तीज त्यौहार कला संस्कृति परंपराओं को उचित स्थान देने में लगे हुए हैं, छत्तीसगढ़ के मान सम्मान को देश-विदेश तक पहुंचा रहे हैं।

NEW Delhi
दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती

दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। जल्द ही हम (कोविड) प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास करेंगे…उस दिशा में सभी प्रयास करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें होंगी। अब हम किसी सीएम या राजनेता की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।
उदस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए
दिल्ली में अब तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए। आज यह करीब दस फीसदी है जबकि 15 जनवरी के करीब यह 30 फीसदी तक जा पहुंचा था। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि लगातार वैक्सीनेशन तेज गति के साथ चल रहा है।
सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश
साथ ही उन्होंने कहा, कोरोना बढ़ता है तो पाबंदियां लगानी पड़ती है, लोगों को तकलीफ़ होती है। लेकिन भरोसा रखें कि जितनी ज़रूरत होती है उतनी पाबंदियां लगाते हैं। जल्द ही हम प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे। उस दिशा में सारी कोशिश होगी।
जल्द पाबंदियां हटाएंगे
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि कि पिछले हफ्ते मुझसे कुछ व्यापारी मिले और ऑड इवन/वीकेंड कर्फ़्यू हटाने की मांग की। उप राज्यपाल को प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं माने। एलजी साहब बहुत अच्छे हैं उन्हें आपकी सेहत की चिंता है। हम और एलजी साहब मिलकर जल्द से जल्द पाबंदियां हटाएंगे।
संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले दर्ज किए गए थे और एक दिन में कोरोना से 30 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में सर्वाधिक 28,867 मामले दर्ज किए गए थे और इसके बाद मामलों में कमी आ रही है।
क्राइम न्यूज़
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद,अपने ही भतीजे को मारी गोली ; मौक़े पर ही मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम अवल्दामान के जामतलाई जमरा फलिया में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर काका ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। काका-भतीजे एक बुजुर्ग महिला के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दोनों में हुई कहासुनी के बाद गोली चलने की यह घटना हुई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार जामतलाई जमरा फलिया में सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था।
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद : उसकी शवयात्रा के कार्यक्रम में मंगलवार को अवल्दामान निवासी फूलसिंह और उसका भतीजा 27 वर्षीय माधवसिंह पुत्र सोमला वहां पहुंचे थे। दोनों के बीच पूर्व से ही पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उस दौरान भी काका-भतीजे के बीच मारपीट हुई थी। तब काका फूलसिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए काका-भतीजे के बीच जमीन को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। फूलसिंह शवयात्रा में अपने साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसी दौरान काका फूलसिंह ने भतीजे माधव को गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा : देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृत महिला से कुछ दूर पर ही माधवसिंह का शव पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही गंधवानी थाने से पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्ता : आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एएसआइ सागर चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। निरीक्षण के बाद गोली चलाने वाले फूलसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खेल
गौतम गंभीर पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी ;संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की अपील
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव





























You must be logged in to post a comment Login