जॉब
अध्यापक की निकली 9760 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 11 अप्रैल से करें आवेदन

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने एक बार फिर से वरिष्ठ अध्यापक के पद पर सेवाएं देने वाले कैंडिडेंट्स के लिए एक खुशखबरी दी है. अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के 9760 वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती जारी की है. यह अलग-अलग विषयों में होगी. इसके लिए 11 अप्रैल से सभी कैंडीडेट आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तिथि 10 मई 2022 की रात 12 बजे तक होगी. 18 से 40 साल के युवक इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे. अभ्यार्थियों का चयन एग्जाम के माध्यम से होगा. सभी प्रश्न वैकल्पिक होंगे.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा. सीटिजन ऐप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा.
पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी- समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आईडी में से किसी एक आईडी प्रूफ की डीटेल भरनी होगी. साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने अनिवार्य होंगे. कैंडीडेट को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वेब साइट पर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. एप्लिकेशन आईडी जनरेट करनी होगी.
बाद में ये नहीं होगा
अभ्यार्थियों द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी, समकक्ष परीक्षा का विवरण एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. विवरण में कोई संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा.
जानें क्या होगी परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 350 रुपए. राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए 250 रुपए. निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग व जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदक के लिए 150 रुपए. टीएसपी क्षेत्र के अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक के लिए 150 रुपए होगी.
इन विषयों के लिए इतने पद
सामाजिक विज्ञान 1640
पंजाबी 70
उर्दू 106
कुल 9760
अंग्रेजी 1668
हिन्दी 1298
गणित 1613
संस्कृत 1800
विज्ञान 1565
यहां कर सकते हैं संपर्क
किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवाद आयोग, अजमेर के परिसर स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष संख्या- 0145-2635212 एवं 0145-2635200 पर सम्पर्क किया जा सकता है. सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के नाम लैटर भी भे सकते हैं.

जॉब
रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

पश्चिमी रेलवे ने मुंबई डिवीजन के वनसाड़ में स्थित रेलवे सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार मैथ, साइंस, संस्कृत, सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए टीजीटी, कंप्यूटर साइंस एवं असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल 11 पदों की वैकैंसी है, जिसमें असिस्टेंट टीचर के 4 पद शामिल हैं.
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे. वॉक इन इंटरव्यू, ‘प्रिंसिपल, रेलवे सेकेंड्री स्कूल, (इंग्लिश मीडियम), वलसाड (वेस्ट यार्ड रेलवे कॉलोनी)’ के पते पर सुबह 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा.
शैक्षिक योग्यता
टीजीटी पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में ग्रेजुएशन एवं बीएड डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही प्राइमरी टीचर पदों के लिए 12वीं पास के साथ बीटीसी की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. साथ ही टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी.
वेतन
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹26250 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. हालांकि असिस्टेंट टीचर पदों के लिए 21,250 प्रति माह सैलरी निर्धारित है
जॉब
यहां कर्मचारी चयन आयोग ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के 727 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, उमीदवार जल्द कर आवेदन…

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JSSC ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2022 को शुरू होगी और उम्मीदवार 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे। वही आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 14 मई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करना होगा।
आवेदन पत्र भरने के बाद 17 से 29 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। वहीं भर्ती के लिए जून के पहले हफ्ते में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पदों की संख्या : 727
नियमित पद : 701
बैकलॉग : 26
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं अधिकतम आयु सीमा हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग है। जिसमें अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, एससी व एसटी के लिए 38 वर्ष, ओबीसी के लिए 37 एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष तय की गई है।
जॉब
यहां पशुपालन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक के 1136 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें से 155 पद टीएसपी एरिया और 981 पद नॉन टीएसपी एरिया के लिए हैं। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी
भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-8 के अनुसार 26,300 से लेकर 85,500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं क्लास) पास होने के साथ ही हॉर्टिकल्चर, एनिमल हस्बेंडरी और बायोलॉजी सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक की 1 या 2 साल की ट्रेनिंग अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी और किसी एक राजस्थानी भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशुधन सहायक के 1136 पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 4 जून को रिटन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। वहीं, रिटन टेस्ट पास कर लेने वाले कैंडीडेट का इंटरव्यू के लिए सिलेक्शन होगा।
आवेदन शुल्क
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी के लिए परीक्षा शुल्क 450 रुपए है। ओबीसी और ईबीसी उमीदवारों के लिए 350 रुपए जबकि एससी-एसटी श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
राजस्थान हाउस कीपर भर्ती का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपको रिक्र्यूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
अब आपको Apply Online पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने SSO Portal ओपन होगा।
इसके अंदर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है अगर आप नहीं है तो रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
इसके अन्दर आपको रिक्र्यूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद में आपको राजस्थान पशुशन सहायक भर्ती 2022 पर क्लिक करना है।
अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।
संपूर्ण जानकारी भरने के बाद में आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
-
Tech & Auto6 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक
-
Lifestyle5 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
देश - दुनिया5 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Tech & Auto4 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश6 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश - दुनिया3 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश3 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़5 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
देश5 days agoमहंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..


















You must be logged in to post a comment Login