क्राइम न्यूज़
Crime News: नौकरी के झांसा का देकर नाबालिग लड़की को तस्करों ने 50 हजार में बेचा, गिरफ्तार…
तमाम कोशिशों के बावजूद ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर लगाम लगाना संभव नहीं हो पा रहा है। ताजा मामला कोटा का है यहां नौकरी के झांसा देकर नाबालिग लड़की को तस्करों ने 50 हजार में बेच दिया। इस मामले में कोटा पुलिस ने लड़कियों को बेचने वाले अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने लड़की और लड़की की खरीद-फरोख्त करने वालों को भी अपना नाम शंकर बताया। आधार कार्ड में भी छेड़छाड़ की। एडिट कर फर्जी नाम पते पर खुद का फोटो लगाकर आधार कार्ड बनाया। उसने पीड़ित लड़की के नाबालिग होने पर उसके बालिग दिखाने के लिए आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को एडिट कर दिया। जिससे लड़की बेचने में दिक्कत ना हो।
50 हजार से लेकर 3 लाख रुपए में लड़कियों का सौदा
आरोपी श्यामसुंदर राणा उर्फ शंकर पात्रा (41) मूल रूप से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के अठागी थाना गोपिवल्लवपुर का रहने वाला है। ये तस्कर लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ लाता था। फिर दलालों के जरिए 50 हजार से लेकर 3 लाख रुपए में लड़कियों का सौदा कर देता था। हाल ही में उसने उड़ीसा की रहने वाली 15 साल की लड़की का 50 हजार रुपए में सौदा किया था। उसकी बपावर (कोटा) में 24 साल के युवक से शादी करवाई थी।
उड़ीसा की रहने वाली है 15 साल की युवती
SHO बपावर भंवर सिंह ने बताया 17 फरवरी को उड़ीसा की रहने वाली 15 साल की युवती ने थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। उसे शंकर नाम का एक व्यक्ति कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर कोटा ले आया। 15 फरवरी को बारां निवासी देवकरण से मिलकर बपावर गांव के रहने वाले सत्यनारायण के पास लेकर पहुंचा।
फार्म हाउस पर नाबालिग को कैद करके रखा
तीनों ने मिलकर बपावर गांव के रहने वाले 24 साल के कुंजबिहारी से 50 हजार रुपए में सौदा किया। नाबालिग की कुंजबिहारी से शादी करवा दी। 16 फरवरी को आरोपियों ने सत्यनारायण के फार्म हाउस पर नाबालिग को कैद करके रखा। जहां कुंजबिहारी ने नाबालिग का रेप किया। 17 फरवरी को जैसे तैसे आरोपियों की कैद से निकलकर सीधे थाने पहुंची।
मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार
पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में कुंजबिहारी व सत्यनारायण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। शंकर व देवकरण फरार चल रहे थे। जांच के दौरान श्यामसुंदर राणा उर्फ शंकर पात्रा को बारां से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी, लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से लाता है। फिर राजस्थान में कोटा, बारां में सौदा करता है। यहां लड़कियों की डिमांड ज्यादा होने से अच्छे पैसे मिलते है।
आरोपी ने कबूल किया अपना गुनाह
इससे पहले 4 लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेचने के मामले में जनवरी 2022 में जमशेदपुर( झारखंड) में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद जमानत पर चल रहा था। आरोपी ने अयाना निवासी अमरलाल और राजू को 4-5 लड़कियां देना कबूल किया है। पुलिस इस बारे आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

क्राइम न्यूज़
झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म…अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

राजस्थान के धौलपुर में झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने 35 वर्षीय महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने महिला के साथ पचास हजार रुपये की ठगी भी की है. तांत्रिक ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. इस मामले को लेकर महिला ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला जिले के कौलारी थाना क्षेत्र का है. पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में आगरा की महिला ने बताया कि विगत 2 साल से कौलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक बाबा विजय सिंह के पास आई थी. तांत्रिक हर गुरुवार को झाड़फूंक के लिए बुलाता था. महिला ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल 2022 को गुरुवार के दिन तांत्रिक ने 50 हजार रुपये ठग लिए.
इसके अलावा उसने उस दिन घर नहीं जाने दिया और रात में मंदिर के पास ही रहने को कहा. रात में उसके साथ मारपीट की गई. तांत्रिक ने रेप की घटना को अंजाम दिया.तांत्रिक ने अश्लील वीडियो भी बना लिया. वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. 28 अप्रैल 2022 को पीड़िता ने कौलारी थाना पुलिस के समक्ष केस दर्ज कराया.
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच निहालगंज थाने के एसएचओ बाबूलाल पटेल को सौंपी है. जांच अधिकारी बाबूलाल पटेल ने बताया कि आरोपी तांत्रिक बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
क्राइम न्यूज़
शादी में डांस करते-करते लगा धक्का,तो युवक ने किया चाकू मार कर हत्या…

नागपुर. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राहुल गायकवाड़ के रूप में हुई है. उसकी उम्र 27 साल थी. गुरुवार शाम को राहुल और आरोपी लड़का कटोल इलाके में एक शादी समारोह में डांस कर रहे थे, उसी समय राहुल ने कथित तौर पर लड़के को साइड करते हुए धक्का दे दिया. इसी से लड़का इतना गुस्साया कि राहुल पर चाकू से वार कर दिए.कभी-कभी मामूली सी बात पर भी कुछ लोगों का पारा इतना चढ़ जाता है कि वो खतरनाक कामों को अंजाम देने से भी नहीं चूकते.
महाराष्ट्र के नागपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक नाबालिग ने एक युवक को चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया. बात सिर्फ इतनी सी थी कि दोनों एक शादी में आसपास डांस कर रहे थे, उसी दौरान युवक ने कथित तौर पर लड़के को धक्का दे दिया था. इससे लड़के के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने युवक की जान ही ले ली.मृतक की पहचान राहुल गायकवाड़ के रूप में हुई है.
उसकी उम्र 27 साल थी. घटना गुरुवार शाम को हुई.पुलिस के मुताबिक, दोनों नागपुर के कटोल इलाके में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे. जब वो डांस कर रहे थे, उसी समय राहुल ने कथित तौर पर लड़के को साइड करते हुए धक्का दे दिया था. इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. नाबालिग लड़के का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
उसने आव देखा न ताव और राहुल पर चाकू से वार कर दिए.पुलिस ने बताया कि राहुल को जख्मी हालत में मायो अस्पताल ले जाया गया. वहां पर डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.
क्राइम न्यूज़
विवाहिता से रेप’ आरोपी गिरफ्तार’ गोदाम पर ले गया और दुष्कर्म किया..
झालावाड़ में कपड़े बदलवाने आई एक विवाहिता से रेप के आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को गन्ने के जूस में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया था, जिससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर अपने गोदाम पर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की सीडीआर प्राप्त कर विलेषण किया और साइबर टीम की की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी कमलसिंह ने बताया कि जिले के खानपुर में 26 अप्रैल को सारोला कलां निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे कुछ कपड़े बदलवाने आरोपी लोकेश (35) पुत्र राधेश्याम की खानपुर स्थित दुकान पर गई थी। आरोपी ने उसे थोड़ी देर बैठने के लिए कहा तो वह दुकान पर बैठ गई। इस दौरान आरोपी ने उसको गन्ने का जूस पिलाया। गन्ने का जूस पीते ही चक्कर उसे आने लगे। इसी हालत में आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर अपने गोदाम पर दहीखेड़ा चौराहे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
-
देश7 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
देश7 days agoकर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…
-
देश6 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…
-
देश4 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
जॉब5 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर5 days agoBank Holidays : मई में रहेगा 13 दिन बैंक बंद,RBI जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
Tech & Auto5 days agoसिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..
-
देश - दुनिया6 days agoयात्रीगण कृपया ध्यान दे: ट्रेन पे सफर करते समय भूलकर भी न करे ये 4 गलतियाँ नही तो लग सकता है भारी जुर्माना…



















You must be logged in to post a comment Login