रक्षा मंत्री ने सीमापार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत सीमापार आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि 2016 और 2019 में आतंकवादी हमले के खिलाफ किए गए स्ट्राइक ने आतंकवाद को परास्त करने के देश के दृढ़ संकल्प को दिखाया है। श्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान में 12वें दक्षिण एशिया सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। श्री सिंह ने सरकार के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि बातचीत और आतंकवाद दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्होंने पाकिस्तान की धरती से भारत पर किए जा रहे हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी समूहों के खिलाफ देखने योग्य कदम उठाने को कहा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत क्षेत्रीय शान्ति और सुरक्षा के लिए संयुक्त दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत करता रहा है। उन्होंने दक्षिण एशिया सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य देशों से कहा कि वे आतंकवाद को परास्त करने के प्रयास में एकजुट हों। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर सार्क देशों ने एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने तथा सीमापार से आतंकवाद को समर्थन नहीं देने के सिद्धांतों का पालन किया है।
रक्षा मंत्री ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि एकमात्र देश के व्यवहार और नीतियों के कारण सार्क की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने 2015 में काठमांडू अधिवेशन में सार्क मोटर-वाहन समझौते को रोकने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इसी देश ने भारत के प्रति आतंकवाद को देश की नीति के रूप में प्राथमिकता दी है और यह देश बातचीत से विवादों का शान्तिपूर्ण समाधान नहीं चाहता। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद को विदेश और सुरक्षा नीति के औजार के रूप में इस्तेमाल करने से उग्रवाद तथा आतंकवाद को प्रोत्साहन मिला है और इससे सभी देशों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2019 में किया गया ईस्टर बम हमला यह दिखाता है कि क्षेत्र और उससे आगे के लिए ऐसी नीति कितनी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भारत में मुम्बई, पठानकोट, उरी तथा पुलवामा में किए गए आतंकवादी हमले पड़ोसी देश द्वारा राज्य प्रायोजित आतंकवाद की याद दिलाते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सबसे बड़ा देश होने के नाते भारत ने हमेशा अपनी समृद्धि को पड़ोसियों के साथ साझा करने की दिशा में प्रयास किया है। उन्होंने सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति (एनएफपी) की विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि इस नीति में पारस्परिक रूप से लाभकारी तथा व्यापक दृष्टिकोण को अपनाते हुए विकास और सुरक्षा दोनों को शामिल किया गया है इस तरह यह नीति समावेशी है और पड़ोसी देशों की प्राथमिकताओं के प्रति संवेदी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पड़ोस को सर्वाधिक महत्वपूर्ण विदेश नीति प्राथमिकता माना है।
क्षेत्रीय एकता और सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने हमेशा भाईचारे की सांस्कृतिक परंपरा का पालन किया है। उन्होंने कहा कि वेदों, उपनिषद तथा पुराणों से देश को एकता की शक्ति की सीख मिली है और परंपरागत ज्ञान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस सरकार की सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत में गहरी आस्था है और इससे सबको लाभ होगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले एक दशक में पड़ोस को 13.14 बिलियन डॉलर का ऋण दिया है और लगभग 4 बिलियन डॉलर की सहायता दी है। उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी प्रथम नीति के अंतर्गत विकास के मामले में अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है। भारत कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पड़ोसियों को आवश्यक और अवसंरचना निर्माण में संसाधन उपलब्ध कराना चाहता है ताकि वस्तुओं, सेवाओं, लोगों तथा विचारों की क्षेत्र व्यापी सहज आवाजाही हो सके।
उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया इतिहास के महत्वपूर्ण चौराहे पर खड़ा है। सामने अवसरों का संसार है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय समृद्धि को क्षेत्रीय सहयोग के प्रयासों में बाधक कुछ चुनिंदा देशों के हितों का बंधक नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय व्यापार नाममात्र का है।
सम्मेलन और इसके आयोजकों के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से सरकार को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय सिविल सोसाइटी ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित कर सकती है।इस अवसर पर आईडीएसए के महानिदेशक एम्बेसडर श्री सुजन आर. चिनॉय तथा अन्य वरिष्ठ सैनिक और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Tech & Auto
POCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…

पोको कंपनी ने F सीरीज के तहत भारत में पोको F4 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में शार्प इमेज और वीडियो कैप्चर करने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल किया गया है। फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
पोको F4 5G स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपए से शुरू
पोको F4 5G को भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वैरिएंट 6GB +128GB की कीमत 27,999 रुपए तय की गई है।
वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है, जबकि टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर फिनिश में पेश किया गया है। लॉचिंग ऑफर के तहत फोन को 2,000 रुपए सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
पोको F4 5G में है 6.67 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन के बैक में बिना किसी कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन के ग्लास फिनिश है। फ्रंट कैमरा के लिए पैनल पर एक छोटा सा होल-पंच दिया गया है।
पोको F4 5G में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मिलेगा
पोको F4 5G में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
पोको F4 5G फोन में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
पोको F4 5G स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पोट्रेट, HDR, ब्यूटी, वीलॉग और मूवी इफेक्ट जैसे कई सारे मोड्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एक डुअल सिम कार्ड ट्रे और हैडफोन के लिए एक जैक शामिल है।
ज्योतिष
वास्तु टिप्स: इस दिशा में मुख करके भूलकर भी नही करना चाहिये भोजन, वरना पड़ सकते है घर पर खाने के लाले, वास्तु में जाने कौन सा दिशा बताया गया है शुभ…

Vastu Tips: भोजन का संबंध हमारी सेहत से है इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर की सही दिशा में बैठकर भोजन किया जाए तो परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। पौष्टिक भोजन हमें स्वाद के साथ अच्छा स्वास्थ्य भी देता है। वास्तुशास्त्र में भोजन करने के लिए दिशाओं का निर्धारण किया गया है। आप भोजन कौन सी दिशा में कर रहे हैं? इसका वास्तु के अनुसार बहुत महत्व है और आपके स्वास्थ्य और शरीर पर भी इसका अनुकूल और प्रतिकूल असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर की सही दिशा में बैठकर भोजन किया जाए तो इससे परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। यदि भोजन गलत दिशा में बैठकर किया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार उन दिशाओं का संबंध देवताओं और ऊर्जा से माना जाता है। इस आधार पर भोजन करते समय दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कौन सी दिशा में मुख करके भोजन करना उत्तम माना जाता है।
पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करना उत्तम
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करना उत्तम माना जाता है। पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से रोग और मानसिक तनाव दूर होते है। दिमाग को स्फूर्ति मिलती है। पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में मुख करके भोजन अच्छी तरह से पचता है जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहता है। पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करने से आयु में भी वृद्धि होती है।
छात्र करें उत्तर दिशा की पर मुख करके भोजन
वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग धन, विद्या या अन्य ज्ञान अर्जन करना चाहते हैं उन्हें उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों का इस दिशा में भोजन करना लाभदायक है। यदि आप अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं जो लोग अपने करियर के प्रारंभिक अवस्था में हैं, उनको भी उत्तर दिशा में मुख करके ही भोजन करना चाहिए।
नौकरीपेशा के लिए भोजन की पश्चिम दिशा उत्तम
वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा लाभ की दिशा मानी जाती है। को लोग व्यवसाय से जुड़े हैं या कोई नौकरी कर रही हैं या फिर जो लोग लेखन, शोध या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए। दक्षिण दिशा में भोजन
वास्तु नियम के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में भोजन करने से आयु का ह्रास होता है। और आप कई प्रकार की समस्या से घिर सकते हैं। लेकिन अगर समूह में बैठकर भोजन कर रहे हैं तो किसी भी दिशा का कोई असर नहीं पड़ता है।
भोजन कक्ष की दिशा
चूंकि भोजन का संबंध हमारी सेहत से है। इसलिए भोजन कक्ष की दिशा भी वास्तु के अनुसार बहुत मायने रखती है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भोजन कक्ष या डाइनिंग रूम की उत्तम दिशा पश्चिम दिशा है। अतः घर की पश्चिम दिशा में बना डाइनिंग हॉल शुभ प्रभाव देने वाला होता है। इस दिशा में भोजन करने से भोजन से जुड़ी सभी आवश्यकताएं पूर्ण होती हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यदि पश्चिम दिशा में डाइनिंग हॉल संभव नहीं है तो उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा दूसरा विकल्प है।
Lifestyle
हार्ट अटैक एवं हाई बीपी के लिए मोटापा ही नही, ये बीमारिया भी है ज़िम्मेदार, जाने..
हार्ट अटैक एक सीरियस मेडिकल आपातकालीन स्थिति है, जो दिल तक ब्लड सप्लाई बंद हो जाने की वजह से होती है. हार्ट अटैक हाई बीपी या कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के अलावा किन-किन कारणों से होता है, आइए जानते हैं.
Heart Attack– दिल खुश रहे हम सभी की चाहत होती है, लेकिन दिल सेहतमंद है या नहीं इस बारे में में हम ज़्यादा नहीं सोचते हैं. इसकी वजह से सेहत पर कई तरह का संकट बना रहता है. इसे समय रहते गंभीरता से नहीं लिया गया या लापरवाही बरती गई, तो मुमकिन है कि आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
सबसे पहले तो हार्ट अटैक क्या होता है इसको समझें. एनएचएस की रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक की स्थिति में दिल तक ब्लड सप्लाई अचानक से बाधित हो जाती है. दिल को पूरी तरह से ब्लड नहीं मिल पाता, जिसकी वजह से हार्ट की मसल्स डैमेज हो जाती हैं या काम करना बंद कर देती हैं. दिल के ज़्यादा हिस्सों में अगर इसका असर पड़ता है, तो दिल धड़कना बंद हो जाता है, जिसे कार्डियक अरेस्ट कहते हैं. इसकी वजह से लोगों की जान पर भी आफत बन आती है.
देर रात को भूख लग जाती है? इन फूड्स को खने से मिलेगा पोषण
किन बीमारियों से जुड़ा है हार्ट हेल्थ
व्यस्त जीवनशैली की वजह से पूरा लाइफफस्टाइल बदल गई है. जिसका बुरा असर हेल्थ पर भी पड़ा है. बेतरतीब लाइफस्टाइल की वजह से स्ट्रेस होना, ब्लड प्रेशर, मोटापा और डायबिटीज की प्रॉब्लम देखी जाती है. यह सारी बीमारी यूं तो अपने आप में खतरनाक है, लेकिन यही सब मिलकर हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं, जिसकी वजह से दिल कमज़ोर होता है और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है. दिल की बीमारी से बचने से पहले इन सभी बीमारियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए. आइए डालते हैं एक नजर उन कारणों पर जिनकी वजह से दिल की सेहत प्रभावित होती है और हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है.
डायबिटीज में लापरवाही से बढ़ जाता है शुगर लेवल, इन बातों का रखें ध्यान
हार्ट अटैक के कारण
धूम्रपान, हाई फैट युक्त डाइट का सेवन करने से कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा बढ़ सकता है, जो दिल की बीमारी का मुख्य कारण है.
-डायबिटीज होना भी हृदय रोगों के रिस्क को काफी हद तक बढ़ा देता है.
– कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर लेवल हाई होने की वजह से दिल की फंक्शनिंग प्रभावित होती है.,जिससे दिल तक ब्लड पंप होने में समस्या आती है, जो हार्ट अटैक की वजह बनता है.
-वजन का सामान्य से ज़्यादा बढ़ना भी दिल के लिए अच्छा नहीं होता है.
-अगर शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता हैं, तो भी दिल काम करना बंद कर सकता है. इस स्थिति को हाइपोक्सिया कहा जाता है. हालांकि यह काफी कम देखने को मिलती है.
-अगर कोकीन जैसी ड्रग्स का गलत प्रयोग किया जाता है, तो इससे कोरोनरी आर्टरी सिकुड़ सकती है. इससे ब्लड सप्लाई बाधित हो सकती है और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है.
-ब्लड क्लाॅट भी हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकता है.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto5 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto3 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto7 days agoOLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर

































You must be logged in to post a comment Login